1 00:00:06,257 --> 00:00:08,259 बॉश : लेगसी में इससे पहले... 2 00:00:08,259 --> 00:00:10,594 मुफ़्त का तेल। मुनाफ़े की कोई सीमा नहीं। 3 00:00:10,594 --> 00:00:12,513 रॉजर्स रूसियों का देनदार है। 4 00:00:12,638 --> 00:00:15,516 उस पर और ज़्यादा तेल देने का बहुत दबाव है। 5 00:00:15,516 --> 00:00:17,601 यह किसी लदान कंटेनर का खाका है। 6 00:00:17,601 --> 00:00:20,271 - सात अंकों वाली संख्या... - ट्रैकिंग नंबर है। 7 00:00:20,396 --> 00:00:22,523 आज दोपहर को लिए जाने वाले हैं। 8 00:00:22,523 --> 00:00:23,482 अलविदा, कमीने। 9 00:00:25,276 --> 00:00:27,903 - दुनिया पहले से अच्छी है। - इसमें कोई शक नहीं। 10 00:00:27,903 --> 00:00:31,657 इस आदमी के बारे में बात की। तुम्हारे अंदर प्रबल जज़्बात जागे। 11 00:00:31,657 --> 00:00:36,787 मुझे सच में लगा कि उसके जाने के बाद सब ठीक हो जाएगा। 12 00:00:36,912 --> 00:00:38,581 - बेटी अगवा हो गई। - धत् तेरी। 13 00:00:38,581 --> 00:00:40,541 - कब? - आखिरी बार उससे बात कब हुई? 14 00:00:40,541 --> 00:00:42,877 इसी आदमी को उसके मकान के बाहर देखा था। 15 00:00:42,877 --> 00:00:44,587 डॉकवाइलर ने आत्मसमर्पण कर दिया। 16 00:00:44,712 --> 00:00:47,089 - मेरी बेटी कहाँ है? - भाड़ में जाओ! 17 00:00:47,089 --> 00:00:48,174 भाड़ में जाओ! 18 00:00:48,174 --> 00:00:49,759 मैं यहाँ हूँ! 19 00:00:51,218 --> 00:00:52,553 उसे रेगिस्तान में ले गया। 20 00:00:52,678 --> 00:00:54,013 ए, मैं साथ चलूँगी। 21 00:00:57,892 --> 00:00:59,685 मैडी? मैडी! 22 00:01:04,648 --> 00:01:06,567 मैं आ गया। 23 00:01:07,193 --> 00:01:08,778 मैं आ गया। 24 00:01:23,751 --> 00:01:25,961 प्रोटीन बार कोई खाना नहीं होता। 25 00:01:26,962 --> 00:01:27,880 अच्छा? 26 00:01:34,512 --> 00:01:36,680 देखा? उतना बुरा भी नहीं है। 27 00:01:43,562 --> 00:01:45,940 मेरी ड्यूटी है। मुझे जाना है। 28 00:01:46,065 --> 00:01:48,317 बस रात को मिलने वाले दो अजनबी हैं। 29 00:01:52,780 --> 00:01:55,783 कल सुबह तुम्हें सिटी हॉल कितने बजे पहुँचना है? 30 00:01:55,783 --> 00:01:58,202 हमेशा वाले समय पर। नौ के आस-पास। क्यों? 31 00:01:59,119 --> 00:02:02,456 तुम कॉफ़ी बनाना, मैं अंडे बनाऊँगा। 32 00:02:02,581 --> 00:02:03,999 ठीक यहाँ, सुबह 7:00 बजे। 33 00:02:04,875 --> 00:02:05,793 डेट है। 34 00:02:09,004 --> 00:02:11,173 - अपना खयाल रखना। - हमेशा। 35 00:02:29,733 --> 00:02:30,651 देर तक सो रही हो? 36 00:02:36,115 --> 00:02:37,032 लेक्स? 37 00:03:59,448 --> 00:04:01,700 बॉश : लेगसी 38 00:04:09,416 --> 00:04:12,836 चार महीने बाद 39 00:06:32,851 --> 00:06:37,106 अगर मैं तुम्हारी जगह होता, तो ब्रेस बदलने के बारे में सोचता। 40 00:06:38,357 --> 00:06:40,484 धत्। पहले ही बजट से ऊपर जा चुके हैं। 41 00:06:40,484 --> 00:06:43,362 हिलकल स्टील पियर का भी सुझाव दूँगा। 42 00:06:43,487 --> 00:06:46,490 जैसा मैंने कहा। करने लायक कामों में क्या-क्या है? 43 00:06:47,116 --> 00:06:50,911 कुछ-कुछ। ड्राईवाल एडिसिव, मौसम से बचने के लिए परत, सॉकेट कवर। 44 00:06:50,911 --> 00:06:53,956 मुझे लगता है मैं खुद ही यह करूँगा। 45 00:06:53,956 --> 00:06:56,959 पक्का? आजकल शहर में काफ़ी सख्ती है। 46 00:06:56,959 --> 00:07:00,712 अगर कोई पेशेवर आखिरी जाँच तक रहे, तो वह ज़्यादा ठीक रहेगा। 47 00:07:00,838 --> 00:07:03,465 मैं दुनिया को तो ठीक नहीं कर सकता, 48 00:07:03,465 --> 00:07:05,884 पर अपने घर को ज़रूर ठीक कर सकता हूँ। 49 00:07:09,930 --> 00:07:11,390 मैं अंतिम बिल भेज दूँगा। 50 00:07:11,723 --> 00:07:13,016 शुभकामनाएँ, मिस्टर बॉश। 51 00:07:28,907 --> 00:07:30,284 क्या बात है? 52 00:07:30,868 --> 00:07:32,536 तुम्हारे पापा ने निकाल दिया। 53 00:07:38,750 --> 00:07:40,294 आपने मैसिमो को निकाल दिया? 54 00:07:40,961 --> 00:07:43,839 मैंने उसे निकाला नहीं। बस उसकी ज़रूरत नहीं है। 55 00:07:43,839 --> 00:07:46,717 - पर उसका काम पूरा नहीं हुआ। - मैं खुद खत्म करूँगा। 56 00:07:47,843 --> 00:07:49,469 - पक्का? - कुछ करने लायक काम हैं। 57 00:07:49,469 --> 00:07:52,222 - पर कभी पूरे नहीं होते। - इसलिए अभी कर रहा हूँ। 58 00:07:53,223 --> 00:07:56,310 मो ने माइल्स मोस्ली की जो एल्बम दी थी, तुमने सुनी? 59 00:07:56,310 --> 00:07:58,395 मुझे मौका नहीं मिला। 60 00:07:59,479 --> 00:08:02,357 - मुझे वह उसे लौटानी है। - आप लौटा सकते हैं। 61 00:08:02,357 --> 00:08:04,234 अपने फ़ोन पर डाउनलोड कर सकती हूँ। 62 00:08:05,235 --> 00:08:07,613 नीरस। गाने सुनने का यह कोई तरीका नहीं। 63 00:08:07,613 --> 00:08:10,741 - अच्छे इयर बड हैं। - कंप्यूटर में ही डाउनलोड कर लो? 64 00:08:10,741 --> 00:08:12,826 - जो हेडफ़ोन दिए, उनसे सुनना। - ठीक। 65 00:08:12,826 --> 00:08:14,870 - कानों के लिए भी ठीक है। - अच्छा। 66 00:08:15,537 --> 00:08:17,664 डिनर के लिए क्या करना चाहती हो? 67 00:08:18,290 --> 00:08:19,750 मैंने कुछ सोच रखा है। 68 00:08:20,959 --> 00:08:21,877 कोई प्रेमी? 69 00:08:22,252 --> 00:08:25,714 शायद। मैं आपको बताऊँगी। 70 00:08:26,506 --> 00:08:29,843 - पता चलने पर बताना। - ज़रूर। 71 00:08:33,680 --> 00:08:35,140 डेविड फ़ॉस्टर, साथ चलो। 72 00:08:35,140 --> 00:08:38,727 लेक्सी पार्क्स के कत्ल के लिए तुम्हें गिरफ़्तार किया जाता है। 73 00:08:38,894 --> 00:08:41,021 - यह क्या है? - पता नहीं। कोई गलती हुई है। 74 00:08:41,021 --> 00:08:42,981 तुम्हें चुप रहने का अधिकार है... 75 00:08:42,981 --> 00:08:45,776 - हनी चैंडलर को फ़ोन करो। - ...खिलाफ़ अदालत में। 76 00:08:49,071 --> 00:08:51,490 "डेविड फ़ॉस्टर" नाम याद आता है? 77 00:08:51,615 --> 00:08:55,911 सालों पहले डेविड फ़ॉस्टर नामक मेरा मुवक्किल था। अगर उसी की बात कर रहे हो। 78 00:08:55,911 --> 00:08:59,539 उसकी पत्नी का फ़ोन था। गिरफ़्तार हुआ है, चाहती है कि उसे बचाओ। 79 00:08:59,539 --> 00:09:02,334 - किस आरोप में? - कत्ल। 80 00:09:02,334 --> 00:09:05,420 - मैथ्यू के पास औरत का नंबर है। - मैं उसे फ़ोन करूँगी। 81 00:09:08,340 --> 00:09:11,468 - मूड खराब है? - ठीक से नींद नहीं आई। 82 00:09:11,468 --> 00:09:14,346 - अपना एक अलग घर ले लो। - ढूँढ़ रही हूँ। 83 00:09:14,346 --> 00:09:15,764 सब कुछ इतना महँगा है। 84 00:09:15,764 --> 00:09:18,308 बॉयल हाइट्स आ जाओ। उच्च कुलीन बनकर रहो। 85 00:09:18,308 --> 00:09:23,230 मुझे उस भीड़-भाड़ में नहीं जाना। वैसे भी, आना-जाना बहुत मुश्किल होगा। 86 00:09:23,230 --> 00:09:24,648 क्रू कैसा चल रहा है? 87 00:09:24,648 --> 00:09:27,067 बहुत अच्छा है। अपने खुद के कपड़े, 88 00:09:27,067 --> 00:09:30,779 - बाल खुले, बहुत से बदमाश हैं। - जलन हो रही है। मैं ऊब रही हूँ। 89 00:09:30,779 --> 00:09:33,865 - तुम्हें जल्दी ठीक लगने लगेगा। - उम्मीद तो यही है। 90 00:09:37,995 --> 00:09:38,829 हम मिल रहे हैं? 91 00:09:39,538 --> 00:09:40,497 अच्छी बात है। 92 00:09:40,497 --> 00:09:42,082 - खयाल रखना। - तुम भी। 93 00:09:42,082 --> 00:09:43,500 - सच में। - अच्छा मज़ाक था। 94 00:09:43,500 --> 00:09:45,919 - कागज़ से कटने पर बहुत जलता है। - चुप रहो। 95 00:09:45,919 --> 00:09:47,963 - संक्रमण हो जाएगा। - दफ़ा हो जाओ! 96 00:09:48,088 --> 00:09:49,006 बहुत बुरे हो। 97 00:09:49,298 --> 00:09:50,215 - मिलेंगे। - मिलेंगे। 98 00:09:53,051 --> 00:09:54,928 आपसे मिलने एफ़बीआई वाले आए हैं। 99 00:09:55,387 --> 00:09:57,222 - मुझसे? - उन्होंने यही कहा। 100 00:09:58,223 --> 00:09:59,141 अंदर भेज दो। 101 00:10:06,064 --> 00:10:06,982 वकील साहिबा। 102 00:10:06,982 --> 00:10:09,067 - एजेंट सिल्विया जेम्स हूँ। - लूकस जोन्स। 103 00:10:09,651 --> 00:10:10,777 आपकी क्या मदद करूँ? 104 00:10:10,777 --> 00:10:14,156 कुछ महीने पहले, कार्ल रॉजर्स और ग्लेन केडिंग की लाशें 105 00:10:14,156 --> 00:10:18,076 एक कंटेनर में पाई गईं, जब वह हो ची मिन सिटी में आकर उतरा। 106 00:10:18,076 --> 00:10:21,038 उन्हें गोली मारी गई थी। आपने खबरों में देखा होगा। 107 00:10:21,163 --> 00:10:25,042 पता चला कि वे कंटेनर पोर्ट ऑफ़ लॉन्ग बीच के एक गोदाम से आए थे। 108 00:10:25,042 --> 00:10:28,337 नज़दीकी सेलफ़ोन टावर के डेटा से हमें आपका नंबर मिला। 109 00:10:28,337 --> 00:10:31,465 जिससे एलएपीडी के एक भूतपूर्व डिटेक्टिव को मैसेज भेजा गया 110 00:10:31,465 --> 00:10:34,509 जो उस समय बंदरगाह के दूसरे कोने में था। 111 00:10:34,509 --> 00:10:36,803 काफ़ी इत्तफ़ाक की बात है। 112 00:10:36,970 --> 00:10:40,515 आप दोनों इतनी दूर, एक ही समय पर एक ही जगह में। 113 00:10:40,766 --> 00:10:45,228 उसी दिन कंटेनर को वियतनाम जाने वाले एक जहाज़ में चढ़ाया गया था? 114 00:10:45,395 --> 00:10:48,607 हमें जानना है कि आप वहाँ क्या कर रही थीं। आप और बॉश। 115 00:10:49,775 --> 00:10:52,069 अफ़सोस, मैं आपकी मदद नहीं कर सकती। 116 00:10:52,527 --> 00:10:55,238 आपके लिए औपचारिक बयान देने का यही मौका है। 117 00:10:55,447 --> 00:10:58,784 औपचारिक या अनौपचारिक तरीके से बताने लायक कुछ नहीं है। 118 00:10:58,784 --> 00:11:02,120 अगर हमसे बात नहीं करनी, तो ग्रैंड जूरी से बात कर सकती हैं। 119 00:11:04,039 --> 00:11:07,417 आपको नोटिस दिया जाता है कि इस मामले से जुड़ी फ़ाइलें, कागज़ात, 120 00:11:07,417 --> 00:11:09,669 संवाद या रिकॉर्ड, कुछ नष्ट नहीं कर सकतीं। 121 00:11:09,669 --> 00:11:11,880 ऐसा किया तो कानून का उल्लंघन होगा। 122 00:11:11,880 --> 00:11:13,840 आपको बाहर का रास्ता पता है। 123 00:11:25,519 --> 00:11:28,063 - उन्हें क्या चाहिए था? - कुछ ढूँढ़ते हुए आए थे। 124 00:11:31,441 --> 00:11:34,611 - यह कार्ल रॉजर्स को लेकर है? - उन्होंने यही कहा। 125 00:11:36,321 --> 00:11:38,031 आज भी अंजाम भुगतना पड़ रहा है। 126 00:11:49,000 --> 00:11:50,585 तुम परेशान नहीं हो। 127 00:11:50,585 --> 00:11:54,214 उन्हें अधूरी लिखावट मिली है, उससे कोई दोषी नहीं हो जाता। 128 00:11:54,214 --> 00:11:56,466 उनसे या उनकी ग्रैंड जूरी से बात न की, 129 00:11:56,466 --> 00:12:00,303 तो बिना सबूत मामला ऐसे ही दब जाएगा। एक बात बताओ। 130 00:12:00,470 --> 00:12:02,681 रोज़ और रमीरेज़ को भी सम्मन जारी किए गए? 131 00:12:03,223 --> 00:12:04,141 सिर्फ़ मुझे। 132 00:12:05,642 --> 00:12:07,352 तुम्हें यह खास बात लगती है? 133 00:12:07,352 --> 00:12:11,022 शायद नहीं। मैं क्रेट और बैरल को आगाह कर दूँगा। मो को भी। 134 00:12:11,148 --> 00:12:13,984 हमें मानकर चलना होगा कि उनके आँख-कान खुले हैं। 135 00:12:13,984 --> 00:12:17,320 वह तो है ही। और तुमने वही किया, जो कि वे चाहते थे। 136 00:12:17,320 --> 00:12:18,613 सीधे मेरे पास चली आई। 137 00:12:20,115 --> 00:12:23,618 - धत् तेरे की। माफ़ करना। - दोषी ज़मीर का पता चलता है। 138 00:12:23,785 --> 00:12:25,620 तुम्हें किसी बात का अफ़सोस होता है? 139 00:12:26,705 --> 00:12:30,542 - नहीं, नहीं होता। ज़रा भी नहीं। - अच्छी बात है। 140 00:12:30,917 --> 00:12:32,043 न ही मुझे। 141 00:12:33,211 --> 00:12:37,632 तुम चाहते हो कि मैं एक कानूनी फ़र्म की सुरक्षित फ़ाइलों और संवाद में घुसूँ? 142 00:12:37,757 --> 00:12:40,469 ईमेल, मैसेज, सेल फ़ोन के रिकॉर्ड। 143 00:12:40,469 --> 00:12:43,472 वही फ़र्म जिसने तुमसे कहीं अच्छी तनख्वाह दी थी? 144 00:12:43,472 --> 00:12:47,309 "मुसीबत" का मतलब जानते हो? क्योंकि तुम्हें भी खतरा है। 145 00:12:47,434 --> 00:12:48,852 मुझे अच्छी तरह पता है। 146 00:12:48,852 --> 00:12:52,063 मुझे जानना है कि रोज़ और रमीरेज़ किसके संपर्क में हैं। 147 00:12:52,063 --> 00:12:56,401 अगर कोई साथ दे रहा है, तो हमें पता होना चाहिए कि फ़ेड्स को कितना फ़ायदा है। 148 00:13:01,656 --> 00:13:03,825 समय की घोर बर्बादी है। 149 00:13:03,825 --> 00:13:06,870 मैं सिर्फ़ अपनी बीमा कंपनी के कहने पर यहाँ आई हूँ। 150 00:13:08,705 --> 00:13:12,209 - गाड़ी के दरवाज़े बंद थे? - मुझे गए पाँच मिनट भी नहीं हुए थे। 151 00:13:12,209 --> 00:13:15,921 - मैं बस गई और आई। - इसलिए, नहीं। 152 00:13:16,046 --> 00:13:19,174 - सामान कहाँ था? - सामने की सीट पर एक थैले में। 153 00:13:19,674 --> 00:13:21,801 - वे थैले भी ले गए? - हाँ। 154 00:13:24,471 --> 00:13:26,056 सामान के बारे में बताइए। 155 00:13:27,098 --> 00:13:29,142 कार्टियर आर्ट डेको चूड़ी, 156 00:13:29,142 --> 00:13:32,812 प्लैटिनम और हीरे की, पुरानी। 157 00:13:32,812 --> 00:13:36,525 - कीमत? - 35,000 डॉलर। 158 00:13:40,529 --> 00:13:41,446 बदलने लायक थी? 159 00:13:42,197 --> 00:13:43,114 वह एक तोहफ़ा था। 160 00:13:44,199 --> 00:13:46,868 मतलब, नहीं। और थैला कैसा था? 161 00:13:47,285 --> 00:13:49,621 केट स्पेड। 500 डॉलर, छूट पर। 162 00:13:56,086 --> 00:13:59,130 हम आपकी चूड़ी आपको लौटाने की पूरी कोशिश करेंगे। 163 00:14:01,091 --> 00:14:02,968 मुझे पूरा यकीन है। 164 00:14:06,763 --> 00:14:08,056 आपका स्वागत है। 165 00:14:08,181 --> 00:14:10,350 - कमाल की औरत है। - हाँ, है न? 166 00:14:11,434 --> 00:14:13,603 गिरवी दुकान वाली जानकारी से पता करूँ? 167 00:14:13,603 --> 00:14:16,022 - अपने समय में। - ज़रूर। 168 00:14:18,024 --> 00:14:19,526 माफ़ करना, एकदम ताज़ा है। 169 00:14:19,526 --> 00:14:23,029 कम से कम एक महीने तक गिरवी दुकान की जानकारी में नज़र नहीं आएगी। 170 00:14:24,447 --> 00:14:28,076 एक बात बताइए, अगर आपको इस अपराध का हल करना हो, तो कैसे करेंगे? 171 00:14:30,495 --> 00:14:33,873 तुम्हारे पिता। उनके मेज़ पर एक बोर्ड रखा होता था, 172 00:14:33,873 --> 00:14:36,251 "उठो और जाकर दरवाज़े खटखटाओ।" 173 00:14:36,251 --> 00:14:37,210 आज भी करते हैं। 174 00:14:37,711 --> 00:14:39,254 हमेशा की तरह सच बात है। 175 00:14:41,715 --> 00:14:43,049 मुझे कभी नहीं सूझा। 176 00:14:44,217 --> 00:14:46,845 तुम्हें कभी नहीं लगा कि तेल की पाइपलाइन को उड़ाना 177 00:14:46,845 --> 00:14:49,973 किसी बड़े अपराध से कम था? 178 00:14:50,098 --> 00:14:53,768 बिल्कुल, पर घरेलू आतंकवाद? वह कुछ ज़्यादा नहीं है? 179 00:14:53,768 --> 00:14:58,273 इतना कह रहा हूँ कि अगर तुम्हारे नाम का सम्मन जारी हो, तो वकील कर लेना, ठीक है? 180 00:14:59,691 --> 00:15:01,943 - मुझे नहीं लगता कि ज़रूरत होगी। - क्यों? 181 00:15:01,943 --> 00:15:04,195 कानून के पाँचवें संशोधन का सहारा लो। 182 00:15:04,321 --> 00:15:07,032 पाँचवें का सहारा लें, तो रेज़्यूमे में दाग लगेगा... 183 00:15:07,157 --> 00:15:11,244 पर हम नौकरी छोड़ चुके हैं। कोई रेज़्यूमे है ही नहीं। 184 00:15:11,369 --> 00:15:13,288 छोड़ चुके, पर लोगों को याद हैं। 185 00:15:13,705 --> 00:15:15,332 लोग भूल गए, पर छोड़ा नहीं। 186 00:15:15,498 --> 00:15:18,460 हे भगवान। तुम लोगों को कुछ नया सोचना होगा। 187 00:15:18,460 --> 00:15:20,920 जो है, उसी से खुश हैं। 188 00:15:21,087 --> 00:15:22,172 आशावादी भी हैं। 189 00:15:35,477 --> 00:15:37,812 अंदर आई, सामान बदला। ज़ाहिर है, रसीद न थी। 190 00:15:37,812 --> 00:15:40,273 वापस गई और जब देखा कि उसका 191 00:15:40,273 --> 00:15:42,317 बैग नहीं था, तो ज़ोर से चिल्लाई। 192 00:15:42,317 --> 00:15:44,861 मुझे आपका सुरक्षा फुटेज देखना है। 193 00:15:44,861 --> 00:15:47,238 - दुकान के सामने का? - ज़रूर। 194 00:16:32,242 --> 00:16:35,120 उन्होंने कहा उनके पास सबूत है। किस तरह का सबूत? 195 00:16:35,120 --> 00:16:38,748 - उनके पास क्या हो सकता है? - जब आरोप लगाएँगे, तब पता चलेगा। 196 00:16:38,748 --> 00:16:40,667 मैं इस औरत को जानता तक नहीं था। 197 00:16:40,834 --> 00:16:44,796 लेक्सी पार्क्स, सहायक शहर प्रबंधक, वेस्ट हॉलीवुड। 198 00:16:45,004 --> 00:16:47,590 उसका पति, एलएएसडी का डिप्टी शेरिफ़, 199 00:16:47,590 --> 00:16:52,721 रात की ड्यूटी के बाद घर लौटा और देखा कि मार-मारकर उसकी जान ली गई। 200 00:16:53,179 --> 00:16:55,181 हे भगवान। 201 00:16:57,016 --> 00:16:58,309 पक्का वह नहीं था? 202 00:16:58,309 --> 00:17:01,896 - सबसे करीबी। - नहीं, उसके कहीं और होने का पक्का सबूत है। 203 00:17:02,856 --> 00:17:05,400 तुम्हारे पास उस रात कहीं और होने का सबूत है? 204 00:17:05,400 --> 00:17:08,737 किसे याद रहता है कि चार महीने पहले वह क्या कर रहा था? 205 00:17:11,698 --> 00:17:13,783 हम सप्ताह के किस दिन की बात कर रहे हैं? 206 00:17:13,783 --> 00:17:14,909 शुक्रवार की। 207 00:17:16,453 --> 00:17:18,788 शुक्रवार? मैं लुईस के साथ था। 208 00:17:19,080 --> 00:17:22,167 वही रहा होगा। उस रात हम डेट पर जाते हैं। 209 00:17:22,167 --> 00:17:24,836 - जगह याद है? - घर पर। 210 00:17:24,836 --> 00:17:27,046 अच्छा। मुझे लुईस से बात करनी होगी। 211 00:17:27,255 --> 00:17:29,632 - वह मेरे हक में कहेगी। - मुझे यकीन है। 212 00:17:30,300 --> 00:17:31,217 और कोई? 213 00:17:32,927 --> 00:17:33,887 नहीं। 214 00:17:36,598 --> 00:17:39,893 मेम्फ़िस सोल स्टू, किंग कर्टिस। 215 00:17:39,893 --> 00:17:43,772 महान पूर्व कलाकार। जवानी में ही मार डाला गया। 216 00:17:43,772 --> 00:17:46,357 मुझे फ़िलमोर वेस्ट का सजीव वाला पसंद है, 217 00:17:46,357 --> 00:17:47,525 पर सिर्फ़ मुझे। 218 00:17:47,817 --> 00:17:48,985 मैं असहमत नहीं हूँ। 219 00:17:50,111 --> 00:17:53,531 - तुम फ़ोन कर सकते थे। - आने में थोड़ा कम खतरा है। 220 00:17:53,531 --> 00:17:56,242 - सब ठीक है? - अभी सारा देखा। 221 00:17:56,409 --> 00:17:58,328 तो, रोज़ एन्ड एसोसिएट्स। 222 00:17:58,328 --> 00:18:01,998 रोज़ एंड एसोसिएट्स के कंप्यूटर से मुझे नामरहित ईमेल मिली, 223 00:18:01,998 --> 00:18:04,375 - जिसे मैं हैक नहीं कर पाया। - क्या लगता है? 224 00:18:04,375 --> 00:18:06,628 - शायद कानून प्रवर्तन की हो। - एफ़बीआई? 225 00:18:06,628 --> 00:18:09,464 शायद। पूरी तरह से कूटबद्ध की गई थी। 226 00:18:09,589 --> 00:18:12,091 - कुछ पता नहीं चला? - नहीं। 227 00:18:12,217 --> 00:18:14,302 उसमें एक अटैचमेंट था, जिसे हैक कर लिया। 228 00:18:18,139 --> 00:18:19,349 किसी तरह का खाका है। 229 00:18:19,349 --> 00:18:23,102 यह उस कंटेनर का ढाँचा है, जिसमें लाशें मिलीं। 230 00:18:23,102 --> 00:18:26,105 - टीन का ताबूत। - किसने भेजी थी? 231 00:18:26,105 --> 00:18:28,566 ऐसा नहीं कि हमें बहुत से लोगों पर शक है। 232 00:18:28,566 --> 00:18:31,361 किसी अंदर वाले का काम है, मुझे रमीरेज़ पर शक है। 233 00:18:31,486 --> 00:18:33,988 वह बूढ़ा रोज़ कुछ भी करने लायक नहीं है। 234 00:18:35,073 --> 00:18:36,783 हम दोनों का पीछा करेंगे। 235 00:18:42,580 --> 00:18:45,124 गुड आफ़्टरनून, सर। एलएपीडी। वह टेस्ला आपकी है? 236 00:18:45,124 --> 00:18:47,627 कोई परेशानी है? चालान के पैसे ऑनलाइन दे दिए थे। 237 00:18:47,627 --> 00:18:51,381 मैं आपकी गाड़ी के कैमरों से फुटेज देखना चाहूँगी। 238 00:18:52,465 --> 00:18:55,218 ज़रूर। क्या बात है? 239 00:18:55,760 --> 00:18:57,303 एक चोर को पकड़ना है। 240 00:18:57,428 --> 00:18:59,347 जानकारी की अदला-बदली के बाद ही 241 00:18:59,347 --> 00:19:02,225 हम अभियोग जारी रखना चाहेंगे। 242 00:19:02,350 --> 00:19:05,144 - कोई एतराज़ है, मिस्टर लैंडर्थ? - नहीं, यॉर ऑनर। 243 00:19:05,144 --> 00:19:07,772 मिस्टर फ़ॉस्टर, क्या आप अभियोग और सफ़ाई देने के 244 00:19:07,772 --> 00:19:10,733 अपने अधिकार को आगे की तारीख तक छोड़ते हैं? 245 00:19:11,943 --> 00:19:13,403 हाँ, छोड़ता हूँ, यॉर ऑनर। 246 00:19:13,403 --> 00:19:16,698 हम आज से 30 दिनों के बाद की सुनवाई की तारीख रखेंगे। 247 00:19:17,115 --> 00:19:21,119 ज़मानत को "ज़मानत नहीं" पर रखा जाता है। कोई कुछ कहना चाहता है? 248 00:19:21,286 --> 00:19:23,246 नहीं, यॉर ऑनर। अभी नहीं। 249 00:19:23,246 --> 00:19:24,289 नहीं, यॉर ऑनर। 250 00:19:24,956 --> 00:19:26,833 अगली तारीख पर आपसे मुलाकात होगी। 251 00:19:26,833 --> 00:19:28,418 लुईस से बात हो गई? 252 00:19:28,418 --> 00:19:32,463 अब वही करूँगी। शांत रहो, डेविड। हौसला रखो। 253 00:19:33,131 --> 00:19:34,465 पता नहीं रख भी पाऊँगा। 254 00:19:34,632 --> 00:19:36,718 रख पाओगे। मैं तुम्हारे साथ हूँ। 255 00:19:37,802 --> 00:19:40,763 अच्छा, आओ। चलते हैं। 256 00:19:43,933 --> 00:19:45,810 जानकारी अदल-बदल में कितना समय लगेगा? 257 00:19:45,810 --> 00:19:47,186 आज दिन भर। 258 00:19:47,186 --> 00:19:49,188 - शुक्रिया, ब्रैड। - बस आगाह करना था। 259 00:19:49,188 --> 00:19:51,774 वकील लोग "आगाह करना" कहें, तो अच्छा नहीं लगता। 260 00:19:51,900 --> 00:19:54,819 आमतौर पर मतलब होता है कि आपका सिर काटने वाले हैं। 261 00:19:54,819 --> 00:19:57,614 डीएनए जाँच बताती है कि आपका मुवक्किल ही था। 262 00:19:57,614 --> 00:20:01,701 - यह कैसे संभव है? - लाश पर और उसके अंदर डीएनए मिला? 263 00:20:02,535 --> 00:20:03,703 क्या वह कहीं और था? 264 00:20:04,245 --> 00:20:07,332 - वह अपनी पत्नी के साथ था। - यह बात बहुत अच्छी नहीं है। 265 00:20:08,124 --> 00:20:09,751 कम से कम उसकी माँ नहीं है। 266 00:20:11,794 --> 00:20:13,630 - तुम जा रहे हो? - हाँ। 267 00:20:13,630 --> 00:20:16,716 - तुम्हारी शाम अच्छी हो, मार्टिन। - तुम्हारी भी। 268 00:20:27,435 --> 00:20:28,603 मो, वह दिख रहा है? 269 00:20:31,356 --> 00:20:32,273 दिखा। 270 00:21:16,985 --> 00:21:19,529 कहना पड़ेगा, बाल अच्छे लग रहे हैं। 271 00:21:21,322 --> 00:21:22,740 मुझे नया अंदाज़ चाहिए था। 272 00:21:25,702 --> 00:21:27,203 एक बात बताओ। 273 00:21:29,539 --> 00:21:31,958 कब पता चला कि वापस जाने को तैयार हो? 274 00:21:34,877 --> 00:21:35,795 नहीं पता चला। 275 00:21:39,173 --> 00:21:40,508 मैंने बस चल दिया। 276 00:21:45,138 --> 00:21:46,764 नौकरी पहले जैसी लगती है? 277 00:21:50,518 --> 00:21:52,145 मैं बस सामने की मेज़ पर हूँ। 278 00:21:53,813 --> 00:21:56,816 पर एक औरत आई, जिसने अपनी गाड़ी खुली छोड़ दी थी, 279 00:21:56,816 --> 00:22:00,194 जिसकी सामने की सीट पर 35,000 डॉलर की चूड़ी पड़ी थी। 280 00:22:02,155 --> 00:22:04,824 मैं बस उसमें कुछ करना चाहती थी। 281 00:22:07,535 --> 00:22:09,787 इसलिए, दोबारा बाहर निकली, 282 00:22:12,040 --> 00:22:16,044 और इतना अच्छा लगा... 283 00:22:18,171 --> 00:22:21,340 - कुछ अलग ही महसूस हुआ। - बिल्कुल। 284 00:22:23,968 --> 00:22:26,596 हाँ। इसी बात पर पिऊँगी। 285 00:22:48,409 --> 00:22:51,537 रोज़ घर पहुँच गया है। कितनी देर तक रुकूँ? 286 00:22:51,537 --> 00:22:54,457 आज और बाहर नहीं जाएगा। मुझसे मिलो। मी फ़्लोर ब्लांका। 287 00:22:55,416 --> 00:22:56,793 मुझे वह जगह मालूम है। 288 00:22:57,043 --> 00:22:59,962 सैल्वडोर अंदाज़। कमाल के चिल्ले मिलते हैं। 289 00:23:01,380 --> 00:23:02,799 रमीरेज़ अभी अंदर गया है। 290 00:23:10,765 --> 00:23:13,893 तुम्हारे पास लंबे लेंस वाला कोई कैमरा है? 291 00:23:13,893 --> 00:23:15,353 बिल्कुल है। 292 00:23:15,978 --> 00:23:17,814 रमीरेज़ के बाद दो लोग आए। 293 00:23:17,939 --> 00:23:20,817 तुम्हारे जैसी ढीली-ढाली फूल-पत्तियों वाली कमीज़ें। 294 00:23:20,817 --> 00:23:25,363 - मर्दों के सामान में अच्छी रुचि है। - एफ़बीआई वाले हैं और उनके पास बंदूकें हैं। 295 00:23:25,738 --> 00:23:28,741 - इसलिए ऐसी कमीज़ें पहनीं। - बिल्कुल। 296 00:23:28,741 --> 00:23:30,201 तुम वहाँ से निकलो। 297 00:23:30,201 --> 00:23:33,621 बाहर आएगा, तो तस्वीरें लूँगा। तुम्हें भेज दूँगा। 298 00:24:15,830 --> 00:24:17,874 मैं नहीं हूँ। मैसेज छोड़ दीजिए। 299 00:24:17,999 --> 00:24:20,626 हैलो, मैड्स। यह जानने को फ़ोन किया कि कहाँ हो। 300 00:24:20,626 --> 00:24:23,254 मौका मिलते ही मुझे फ़ोन करना। 301 00:24:23,254 --> 00:24:26,340 बस खबर ले रहा हूँ। कोई ख़ास बात नहीं है। 302 00:24:47,278 --> 00:24:49,989 मैथ्यू किसी भी हाल में फ़ेड्स से बात नहीं कर रहा। 303 00:24:50,114 --> 00:24:52,575 मुझे पता है कि वह कर रहा है। 304 00:24:55,995 --> 00:24:56,913 धत् तेरे की। 305 00:24:58,581 --> 00:25:00,416 मेरे साथ तो दगा किया। 306 00:25:00,791 --> 00:25:03,336 - उसे निकाल दूँ? - रमीरेज़ कितना जानता है? 307 00:25:03,336 --> 00:25:05,296 - कितना नुकसान पहुँचाएगा? - काफ़ी। 308 00:25:05,296 --> 00:25:06,839 उसने ढाँचे को पहचाना था 309 00:25:06,839 --> 00:25:10,301 और नौवहन सूची से ट्रैंकिंग नंबर निकाला था। 310 00:25:11,469 --> 00:25:14,347 उसे रखते हैं। शायद आगे काम आए। 311 00:25:18,643 --> 00:25:20,603 उसे गलत जानकारी दे सकती हूँ। 312 00:25:20,770 --> 00:25:24,857 एफ़बीआई को फँसाने के मामले में घसीट सकती हूँ, जो इसे यहीं रोक देगा। 313 00:25:24,857 --> 00:25:25,858 कोशिश कर सकते हैं। 314 00:25:27,401 --> 00:25:31,113 वकील-मुवक्किल फ़ायदे के लिए तुम्हें मेरे साथ काम करना होगा। 315 00:25:31,113 --> 00:25:35,243 - वही पिछली बार वाला डॉलर है? - सौभाग्य के लिए संभालकर रखा था। 316 00:25:35,826 --> 00:25:39,080 और बार-बार हमारी मुलाकातों और संवाद की सफ़ाई देने के लिए 317 00:25:39,080 --> 00:25:42,458 - तुम्हें एक मामले में शामिल करना होगा। - कैसा मामला? 318 00:25:42,833 --> 00:25:43,876 लेक्सी पार्क्स। 319 00:25:46,295 --> 00:25:47,922 मेरी गाड़ी में फ़ाइलें हैं। 320 00:25:53,135 --> 00:25:54,053 बहुत अच्छे। 321 00:25:54,345 --> 00:25:56,055 अगर तुम्हें अच्छा महसूस हो, 322 00:25:56,055 --> 00:25:59,016 तो मुझे लगता है मुवक्किल डेविड फ़ॉस्टर निर्दोष है। 323 00:25:59,892 --> 00:26:01,644 बिल्कुल लगता होगा। 324 00:26:02,353 --> 00:26:03,354 बहुत अच्छे, बॉश। 325 00:26:04,480 --> 00:26:05,481 शुक्रिया, जॉन। 326 00:26:05,690 --> 00:26:08,359 यह उस डिटेक्टिव को देना, जो मामला संभाल रहा है। 327 00:26:50,735 --> 00:26:52,820 कुत्ते से सावधान 328 00:26:55,114 --> 00:26:58,492 {\an8}विशेष रूप से रीटा करूसो रिएल्टी द्वारा बिक्री के लिए 329 00:27:06,751 --> 00:27:08,419 खरीदने की सोच रहे हैं? 330 00:27:10,171 --> 00:27:13,132 - शायद। - बड़ी दिलचस्प कहानी है। 331 00:27:13,591 --> 00:27:14,759 अच्छा? कैसे? 332 00:27:15,885 --> 00:27:19,055 अगर आप यकीन करें, घर में घुसकर किसी ने पत्नी का 333 00:27:19,055 --> 00:27:21,349 कत्ल किया जबकि उसका पति काम पर था। 334 00:27:22,516 --> 00:27:23,809 यह तो बहुत भयानक है। 335 00:27:23,809 --> 00:27:28,022 मौका-ए-वारदात वाली टेप के हटते ही, "बिक्री के लिए" वाला बोर्ड लग गया। 336 00:27:28,481 --> 00:27:30,983 जब यह हुआ, आप घर पर थीं? 337 00:27:30,983 --> 00:27:35,571 मैंने कुछ नहीं सुना। उसके पति को लाश मिली। 338 00:27:35,738 --> 00:27:38,115 उसकी गलती नहीं है कि इसे बेचना चाहता है। 339 00:27:38,115 --> 00:27:39,825 न, नहीं है। 340 00:27:39,825 --> 00:27:41,535 मैं यहाँ नहीं रह पाऊँगी। 341 00:27:41,827 --> 00:27:44,497 - तो आपने कुछ नहीं सुना? - कुछ नहीं। 342 00:27:45,498 --> 00:27:47,750 - अलार्म बजा था? - सेट नहीं किया गया था। 343 00:27:49,001 --> 00:27:52,129 आपको लगेगा कि वह कानून प्रवर्तन में है इसलिए... 344 00:27:52,254 --> 00:27:54,715 लोग लापरवाही बरतते हैं, है न? 345 00:27:55,758 --> 00:27:57,385 और कुत्ता? वह भौंका? 346 00:27:57,385 --> 00:27:59,178 - उनका कुत्ता नहीं था। - नहीं था? 347 00:27:59,178 --> 00:28:00,846 कभी नहीं था। बस बोर्ड लगा था। 348 00:28:04,350 --> 00:28:07,144 शायद बदमाश को पता था कि कुत्ता नहीं है। 349 00:28:11,941 --> 00:28:14,693 टेस्ला। उसमें लगा वीडियो कैमरा। किसे पता था? 350 00:28:14,819 --> 00:28:16,153 हाँ, सच में, है न? 351 00:28:16,278 --> 00:28:20,449 प्लेट मिल गई, नंबर मिल गया, चोर मिल गया। 352 00:28:20,908 --> 00:28:22,576 अच्छा काम किया, फ़ौजी। 353 00:28:22,576 --> 00:28:26,497 जितना करना चाहिए, उससे कहीं ज़्यादा। हमेशा की तरह। 354 00:28:26,497 --> 00:28:29,208 मैं बस नहीं चाहती कि भीड़ में खोकर रह जाऊँ। 355 00:28:29,208 --> 00:28:32,294 मैं इसे इसके डिटेक्टिव को दे दूँगी। 356 00:28:32,294 --> 00:28:33,963 तुम्हारा जवाब नहीं। 357 00:28:34,088 --> 00:28:35,339 तुम भी कम नहीं हो। 358 00:28:35,923 --> 00:28:38,509 - मेरी परवरिश अच्छी हुई। - बिल्कुल। 359 00:28:38,717 --> 00:28:42,304 तो लेखक कहता है, "मेरे एजेंट? मेरे घर आए थे?" 360 00:28:44,473 --> 00:28:46,267 जेम्स। ग्राहक। 361 00:28:58,446 --> 00:28:59,780 कोई साथी चाहिए? 362 00:29:03,909 --> 00:29:07,413 मैं बस निकल् ही रहा था। साथ चलोगे? 363 00:29:10,708 --> 00:29:12,209 पहले मुझे एक जाम पिलाओ। 364 00:29:18,257 --> 00:29:21,260 आराम से। खुलकर बैठो। 365 00:29:23,637 --> 00:29:25,347 मैं बस हाथ-मुँह धो लूँ। 366 00:29:35,816 --> 00:29:37,026 जेम्स? 367 00:29:38,652 --> 00:29:39,570 क्या बात है? 368 00:29:40,362 --> 00:29:42,990 चिंता की कोई बात नहीं। 369 00:29:44,074 --> 00:29:45,242 मैं अभी आया। 370 00:30:15,773 --> 00:30:17,608 उस रात वह मेरे साथ घर पर था। 371 00:30:17,816 --> 00:30:21,445 - किसी और ने उसे यहाँ देखा? - नहीं। 372 00:30:21,570 --> 00:30:24,573 उसने फ़ोन पर किसी से बात की थी? 373 00:30:24,573 --> 00:30:25,699 मुझे याद नहीं। 374 00:30:26,784 --> 00:30:28,744 तुम्हारी कहानी की पुष्टि करनी है। 375 00:30:29,245 --> 00:30:31,080 मुझे लगा कि आप हमारे साथ हैं। 376 00:30:31,080 --> 00:30:35,960 मैं हूँ। पूरी तरह से और मैं चाहती हूँ कि उसका बचाव एकदम ठोस हो। 377 00:30:36,085 --> 00:30:40,381 पर तुम उसकी पत्नी हो, और जूरी तुम्हारी बात का यकीन नहीं करेगी, 378 00:30:40,381 --> 00:30:42,383 इसलिए, मुझे सच जानना है। 379 00:30:43,717 --> 00:30:45,052 उस रात वह कहाँ था? 380 00:30:47,388 --> 00:30:48,305 मुझे नहीं पता। 381 00:30:52,476 --> 00:30:53,602 कुछ भी अंदाज़ा है? 382 00:30:56,105 --> 00:30:58,023 है भी और नहीं भी। 383 00:31:00,317 --> 00:31:02,152 यकीन नहीं होता कि उसने बता दिया। 384 00:31:02,152 --> 00:31:05,322 वह तुम्हारी परवाह करती है। वह बेवकूफ़ नहीं है। 385 00:31:05,447 --> 00:31:07,366 वह जानती है कि तुम फिर लेने लगे हो। 386 00:31:07,533 --> 00:31:10,244 बताना चाहते हो कि तुम कहाँ थे और किसके साथ थे? 387 00:31:12,663 --> 00:31:15,624 - एक दोस्त के साथ। - दोस्त का कोई नाम है? 388 00:31:16,125 --> 00:31:17,084 जेम्स एलेन। 389 00:31:17,084 --> 00:31:20,421 वही ठोस गवाह है। तुमने शुरू में मुझे क्यों नहीं बताया? 390 00:31:22,798 --> 00:31:25,634 - माफ़ कर दीजिए। - माफ़ नहीं करूँगी। 391 00:31:25,884 --> 00:31:29,138 - मैं इसे छुपाना चाहता था। - मुझे लगा कि तुम अब नहीं लेते। 392 00:31:29,138 --> 00:31:34,059 छह महीने पहले तक नहीं लेता था। 393 00:31:34,184 --> 00:31:37,855 मैं एक पुराने दोस्त से मिला। 394 00:31:39,607 --> 00:31:42,693 हमने थोड़ा-बहुत नशा किया और एक के बाद एक बात आगे बढ़ी 395 00:31:42,693 --> 00:31:45,571 और मुझे लगा कि मैं थोड़ा-बहुत लिया करूँगा। 396 00:31:45,696 --> 00:31:47,573 यह पुराना दोस्त... वही बंदा है? 397 00:31:48,782 --> 00:31:52,328 - जेम्स एलेन। - मुझे उसका नंबर चाहिए। 398 00:31:52,453 --> 00:31:53,412 वह क्या करता है? 399 00:31:54,872 --> 00:31:55,873 मुझे माल बेचता है। 400 00:32:01,253 --> 00:32:04,423 मुझे एक डिटेक्टिव का फ़ोन आया कि तुम्हें मेरी चूड़ी मिल गई। 401 00:32:04,423 --> 00:32:06,842 - गिरफ़्तार भी किया। - और थैले का क्या हुआ? 402 00:32:06,842 --> 00:32:09,511 केट स्पेड। शायद नहीं। 403 00:32:10,554 --> 00:32:12,181 यही है। 404 00:32:12,306 --> 00:32:13,807 तो मुझे वह कब वापस मिलेगा? 405 00:32:13,807 --> 00:32:15,601 आपराधिक मामला खत्म होने के बाद। 406 00:32:15,809 --> 00:32:17,895 मैं रुक नहीं सकती। महीनों लग सकते हैं। 407 00:32:18,062 --> 00:32:19,480 वह सबूत है। माफ़ कीजिए। 408 00:32:19,938 --> 00:32:22,858 - मैं आरोप नहीं लगा रही। - वह आपके बस में नहीं। 409 00:32:22,858 --> 00:32:24,526 - या मेरे। - तो किसके बस में है? 410 00:32:24,526 --> 00:32:27,029 इस मामले के डिटेक्टिव और डीए तय करेंगे। 411 00:32:27,029 --> 00:32:29,573 वह एक चोर है। उस औरत ने अपराध किया है। 412 00:32:29,573 --> 00:32:30,949 मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। 413 00:32:30,949 --> 00:32:33,744 डिटेक्टिव से कहो कि कोई आरोप न लगाए। 414 00:32:33,744 --> 00:32:35,996 मैं कल उसे लेने आऊँगी। 415 00:32:38,582 --> 00:32:42,503 मैथ्यू, फ़ॉस्टर बचाव मामले में मैंने हैरी बॉश को काम सौंपा है, 416 00:32:42,503 --> 00:32:46,048 इसलिए जानकारी की अदला-बदली होते ही उसे सारी जानकारी मुहैया कराना। 417 00:32:46,048 --> 00:32:49,968 - ठीक है। - अच्छा। वैसे, इससे पहले कि मैं भूल जाऊँ, 418 00:32:50,386 --> 00:32:53,597 बेला सोबेल की ओर से हमने कार्ल रॉजर्स के खिलाफ़ जो 419 00:32:53,597 --> 00:32:56,809 सिविल सूट दर्ज किया था, उससे जुड़े सभी कागज़ात ले आओ। 420 00:32:57,309 --> 00:33:01,772 हर कागज़ी कॉपी, हर ईमेल। कोई परेशानी है? 421 00:33:02,648 --> 00:33:03,941 नहीं, बिल्कुल नहीं। 422 00:33:04,566 --> 00:33:05,484 ठीक है। 423 00:33:17,371 --> 00:33:19,790 - हैरी बॉश। - आपके सवालों का जवाब नहीं दूँगा, 424 00:33:19,790 --> 00:33:23,794 इसलिए सम्मन मेज़ पर रख दीजिए, और दोनों मेरे घर से निकल जाइए। 425 00:33:23,794 --> 00:33:25,212 तुम्हें सब पता है। 426 00:33:25,337 --> 00:33:28,340 या तो साथ देने वाले गवाह बनो या फिर निशाना बनो। 427 00:33:28,340 --> 00:33:30,092 प्रस्ताव का शुक्रिया। नहीं चाहिए। 428 00:33:30,384 --> 00:33:32,010 पाइपलाइन के बारे में पता है। 429 00:33:32,010 --> 00:33:34,972 तुम्हारे अटपटे और बेकार दोस्तों ने उसे उड़ाया 430 00:33:34,972 --> 00:33:37,057 और रॉजर्स रूसियों के पैसे नहीं दे पाया। 431 00:33:38,308 --> 00:33:41,854 "अटपटे और बेकार दोस्त," अच्छा? बुरा लगता है। 432 00:34:35,491 --> 00:34:37,326 मैंने तुम्हें यहाँ पहले नहीं देखा। 433 00:34:38,702 --> 00:34:40,412 यह कोई घिसी-पिटी बात लगती है? 434 00:34:41,205 --> 00:34:43,999 - अगर पूछना ही हो तो। - है न? 435 00:34:44,708 --> 00:34:47,461 - मैं पहली बार आई हूँ। - तो क्या लगता है? 436 00:34:49,004 --> 00:34:50,047 बहुत जल्दी है। 437 00:34:53,008 --> 00:34:56,011 कहते हैं कि ध्यान लगाने से दिमाग अच्छे से सोच पाता है। 438 00:34:57,179 --> 00:35:01,183 - अमिग्डला को शांत करता है। - अमिग्डला, हाँ? 439 00:35:02,518 --> 00:35:04,311 तुम पता कर सकती हो। 440 00:35:05,020 --> 00:35:07,439 पता नहीं चाहती भी हूँ कि दिमाग अच्छे से सोचे। 441 00:35:07,564 --> 00:35:10,859 दिन में थोड़ा तनाव कम हो जाए तो उतना ही काफ़ी है। 442 00:35:10,984 --> 00:35:14,363 - तुम सही जगह आई हो। - देखेंगे। 443 00:35:27,835 --> 00:35:31,255 ज़रा खोलोगे? डोरडैश से हमारे लिए कुछ मँगवाया था। 444 00:35:36,969 --> 00:35:38,136 अब तुम कौन हो? 445 00:35:38,720 --> 00:35:39,930 ऐश! 446 00:35:40,055 --> 00:35:43,517 - वह नहीं आएगी, आशिक। - तुम्हारा वीडियो रिकार्ड कर लिया। 447 00:35:43,517 --> 00:35:46,186 तस्वीर ठीक करके और आवाज़ तेज़ करते ही, 448 00:35:46,186 --> 00:35:50,107 कैरी उसे तुम्हारे टीवी पर देख पाएगी। 449 00:35:50,107 --> 00:35:53,610 तुम्हारी पत्नी का यही नाम है न? या फिर बेटी? केली? कैरी? 450 00:35:53,610 --> 00:35:56,405 - थोड़ी गड़बड़ हो गई। - प्लीज़। 451 00:35:56,405 --> 00:35:58,448 - मैंने गलती कर दी। - बस करो। 452 00:35:59,950 --> 00:36:00,993 क्या चाहते हो? 453 00:36:00,993 --> 00:36:02,870 क्या लगता है, हमें क्या चाहिए? 454 00:36:05,747 --> 00:36:06,665 कितना? 455 00:36:10,836 --> 00:36:11,753 हैरी? 456 00:36:11,879 --> 00:36:14,965 मैंने अदला-बदली की गई जानकारी देखी, उससे यह सबूत नहीं मिला 457 00:36:14,965 --> 00:36:17,885 कि डेविड फ़ॉस्टर और लेक्सी पार्क्स का लेन-देन था। 458 00:36:18,010 --> 00:36:19,261 इस ज़िंदगी में तो नहीं। 459 00:36:19,386 --> 00:36:20,387 परेशानी हो रही है? 460 00:36:20,554 --> 00:36:22,139 हाँ, परेशानी हो रही है। 461 00:36:22,139 --> 00:36:23,599 - काफ़ी। - आगे क्या करना है? 462 00:36:23,599 --> 00:36:26,768 - तुम्हारे मुवक्किल से मिलना है। - बंदोबस्त हो जाएगा। 463 00:36:26,768 --> 00:36:28,478 पत्नी से बात की? 464 00:36:28,478 --> 00:36:30,063 हाँ, उसने कहानी बदल दी। 465 00:36:30,063 --> 00:36:31,773 वह उसके साथ थी ही नहीं। 466 00:36:31,899 --> 00:36:33,901 - उसके कहीं और होने का गवाह नहीं है? - है। 467 00:36:34,026 --> 00:36:36,612 मेरे पास एक नंबर है, पर उस तक पहुँच नहीं पाई। 468 00:36:36,612 --> 00:36:38,947 - यह दोस्त कौन है? - उसका नाम जेम्स एलेन है। 469 00:36:38,947 --> 00:36:40,240 डेविड का विक्रेता है। 470 00:36:40,365 --> 00:36:43,201 उस रात वे साथ थे, नशा कर रहे थे। 471 00:36:43,327 --> 00:36:44,494 तभी उसने झूठ बोला। 472 00:36:44,494 --> 00:36:47,372 नहीं चाहता था कि पत्नी को पता चले। सोचा छुपा लेगा। 473 00:36:48,123 --> 00:36:52,336 तभी मुझे बचाव का काम अच्छा नहीं लगता। मुवक्किल लोग भी न। 474 00:36:56,006 --> 00:36:58,008 उसने शुरू से ही हमें भगाना चाहा। 475 00:36:58,008 --> 00:36:59,927 हाँ, हैरत नहीं है। 476 00:37:00,052 --> 00:37:02,721 चैंडलर का फ़ोन टैप करने के लिए वारंट चाहिए। 477 00:37:02,721 --> 00:37:03,722 बॉश के लिए भी। 478 00:37:03,722 --> 00:37:05,182 बॉश का हो जाएगा, 479 00:37:05,182 --> 00:37:08,060 पर एक वकील का फ़ोन टैप करना, खासकर इस वकील का, 480 00:37:08,060 --> 00:37:10,312 फ़ेडरल जज इसकी इजाज़त नहीं देगा। 481 00:37:10,312 --> 00:37:14,441 यह नहीं होगा। देखते हैं ग्रैंड जूरी के आगे चैंडलर क्या कहती है। 482 00:37:14,441 --> 00:37:16,860 - वह पाँचवें संशोधन का सहारा लेगी। - बॉश भी। 483 00:37:16,860 --> 00:37:19,696 तो फिर उनके औपचारिक बयान होंगे। तब तक... 484 00:37:19,696 --> 00:37:21,198 और गहराई में देखो 485 00:37:51,228 --> 00:37:53,730 हैलो। तुम्हारा दिन कैसा था? 486 00:37:54,481 --> 00:37:57,442 ठीक था। आप क्या देख रहे हैं? 487 00:37:57,943 --> 00:37:59,194 अपराध-स्थल की तस्वीरें। 488 00:37:59,194 --> 00:38:01,113 चैंडलर के साथ वाले मामले की? 489 00:38:01,113 --> 00:38:03,156 - लेक्सी पार्क्स। - आपने कसम खाई थी। 490 00:38:03,156 --> 00:38:05,033 चैंडलर के साथ काम को लेकर? हाँ। 491 00:38:07,452 --> 00:38:08,662 मुझे दिखाइए। 492 00:38:11,999 --> 00:38:15,043 मैड्स, इन्हें न देखो तो अच्छा होगा। ये बर्बर हैं। 493 00:38:16,086 --> 00:38:17,379 मैं देखना चाहूँगी। 494 00:38:19,798 --> 00:38:23,301 पुलिसवाली हूँ, कोई फूल नहीं। देखना है आप किस मामले से जुड़े हैं। 495 00:38:27,597 --> 00:38:28,557 ठीक है। 496 00:38:47,534 --> 00:38:49,911 उसने उसका चेहरा तकिए से क्यों ढका? 497 00:38:50,829 --> 00:38:51,747 पता नहीं। 498 00:38:53,081 --> 00:38:58,336 ताकि देखना न पड़े कि उसने क्या किया। उन खयालों को अलग रखने के लिए। 499 00:38:59,546 --> 00:39:01,173 इनकार। 500 00:39:10,766 --> 00:39:14,227 आपने ठीक कहा। ये परेशान करने वाली हैं। 501 00:39:18,982 --> 00:39:20,317 वह उसे जानता होगा? 502 00:39:21,318 --> 00:39:23,779 अभी तक नहीं पता। पर काफ़ी हद तक लगता है। 503 00:39:24,780 --> 00:39:29,117 कातिल और शिकार में क्या संबंध था? 504 00:39:29,117 --> 00:39:30,410 क्या लेन-देन था? 505 00:39:30,786 --> 00:39:32,370 वे किस मोड़ पर मिले? 506 00:39:32,370 --> 00:39:36,416 बिल्कुल। अगर इसका जवाब मिल जाए तो आधी गुत्थी हल हो जाएगी। 507 00:39:39,711 --> 00:39:40,712 उसका बलात्कार हुआ? 508 00:39:44,800 --> 00:39:45,717 हाँ, हुआ था। 509 00:39:51,681 --> 00:39:52,599 मैं किस्मतवाली थी। 510 00:39:56,436 --> 00:39:58,855 - अपने अनुभव को कम मत करो। - नहीं कर रही। 511 00:39:59,731 --> 00:40:04,319 यकीन मानिए। मेरे साथ जो हुआ, वह भयानक था, 512 00:40:04,444 --> 00:40:08,532 पर उससे कहीं बदतर हो सकता था। 513 00:40:10,617 --> 00:40:12,828 कभी-कभी उसके बारे में सोचती हूँ। 514 00:40:18,083 --> 00:40:20,418 डॉकवाइलर को सज़ा सुनाई जाने वाली है। 515 00:40:22,546 --> 00:40:23,463 पता है। 516 00:40:25,924 --> 00:40:29,052 तुमने पीड़ित प्रभाव बयान के बारे में कुछ सोचा? 517 00:40:29,052 --> 00:40:31,638 कुछ हद तक। थोड़ा-बहुत। 518 00:40:33,515 --> 00:40:36,935 - खास नहीं। - शायद तुम्हारे लिए अच्छा हो। 519 00:40:39,604 --> 00:40:41,148 समझ में नहीं आता कि कैसे। 520 00:40:41,148 --> 00:40:43,275 - भावनाओं को ज़ाहिर कर पाओगी। - या बदतर। 521 00:40:43,275 --> 00:40:46,987 उसके बारे में सोच-सोचकर मुझे और बुरा भी लग सकता है। 522 00:40:49,656 --> 00:40:51,658 चाहो तो तुम्हारी मदद कर सकता हूँ। 523 00:40:53,910 --> 00:40:56,204 शुक्रिया। मैं आपको बता दूँगी। 524 00:40:56,204 --> 00:40:59,624 थक गई हूँ। मैं बस सोने जा रही हूँ। 525 00:40:59,749 --> 00:41:00,792 ठीक है। 526 00:41:01,585 --> 00:41:05,213 देखो, मैड्स, कोई ज़बरदस्ती नहीं है। 527 00:41:06,756 --> 00:41:08,967 आपने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया। 528 00:41:10,760 --> 00:41:12,304 यह मामला किस लिए लिया? 529 00:41:12,971 --> 00:41:14,097 मुवक्किल निर्दोष है। 530 00:41:15,140 --> 00:41:17,893 मतलब यह कि असली कातिल अभी भी आज़ाद घूम रहा है। 531 00:41:19,102 --> 00:41:22,522 और उसका चेहरा देखता हूँ, तो तुम्हारा चेहरा सामने आता है। 532 00:41:27,736 --> 00:41:30,697 उसके साथ जो हुआ, वह तुम्हारे साथ भी हो सकता था। 533 00:41:37,162 --> 00:41:38,038 गुड नाइट। 534 00:41:41,291 --> 00:41:42,209 गुड नाइट। 535 00:42:55,782 --> 00:42:57,534 बॉश : लेगसी में अगली बार... 536 00:42:57,534 --> 00:42:59,828 ऐसी क्या जल्दी है? कुछ ही महीने हुए हैं। 537 00:42:59,953 --> 00:43:01,204 मुझे खुद का घर चाहिए। 538 00:43:01,204 --> 00:43:04,624 एक नौकरी है। उसके लिए सही इंसान की तलाश में हूँ। 539 00:43:04,749 --> 00:43:07,127 बॉश और चैंडलर एक ही समय पर बंदरगाह में थे। 540 00:43:07,252 --> 00:43:10,755 - बॉश और उसके साथी पाइपलाइन पर। - साबित करना बाकी है। 541 00:43:10,755 --> 00:43:12,924 हमारा मुवक्किल झूठ बोल रहा है। 542 00:43:12,924 --> 00:43:16,636 झूठा, व्यभिचारी, नशेड़ी, पर कातिल नहीं। 543 00:43:16,636 --> 00:43:17,971 उससे मिलना चाहता हूँ। 544 00:43:17,971 --> 00:43:20,307 और किन बातों से रात को नींद नहीं आती? 545 00:43:23,351 --> 00:43:25,020 हनी? क्या बात है? 546 00:43:25,020 --> 00:43:28,857 मार्टिन, घर पर परेशान करने की माफ़ी चाहती हूँ, पर एक मुश्किल है। 547 00:44:49,896 --> 00:44:51,898 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 548 00:44:51,898 --> 00:44:53,983 {\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक रवीन्द्र शंकर शुक्ल