1
00:00:06,090 --> 00:00:08,008
बॉश : लेगसी में इससे पहले...
2
00:00:08,008 --> 00:00:09,635
मेरा मुवक्किल रॉल अर्रेया।
3
00:00:09,760 --> 00:00:12,972
किसी भी दिन,
वे लोग तुमसे मिलने ज़रूर आएँगे।
4
00:00:15,808 --> 00:00:19,478
कुछ महीने पहले,
कार्ल रॉजर्स और ग्लेन केडिंग की लाशें
5
00:00:19,603 --> 00:00:21,647
एक कंटेनर में पाई गईं।
6
00:00:21,647 --> 00:00:24,567
हम जानना चाहते हैं
कि आप और बॉश वहाँ क्या कर रहे थे।
7
00:00:24,567 --> 00:00:25,568
हैरी बॉश।
8
00:00:25,568 --> 00:00:29,405
सम्मन मेज़ पर रख दीजिए
और दोनों मेरे घर से निकल जाइए।
9
00:00:29,405 --> 00:00:31,741
मैथ्यू फ़ेड्स से बात नहीं कर रहा।
10
00:00:31,741 --> 00:00:33,200
मुझे पता है कि कर रहा है।
11
00:00:33,200 --> 00:00:35,327
- उसे निकाल दूँ?
- शायद आगे काम आए।
12
00:00:36,620 --> 00:00:39,331
- तुम क्या चाहते हो?
- क्या लगता है, क्या चाहिए?
13
00:00:39,331 --> 00:00:42,334
लेक्सी पार्क्स के कत्ल के लिए
गिरफ़्तार किया जाता है।
14
00:00:42,334 --> 00:00:44,086
- डेविड!
- हनी चैंडलर को फ़ोन करो।
15
00:00:44,086 --> 00:00:46,881
बताना चाहते हो कि तुम कहाँ थे
और किसके साथ थे?
16
00:00:47,047 --> 00:00:49,300
जेम्स एलेन। मुझे माल बेचता है।
17
00:00:49,300 --> 00:00:52,428
- क्या बात है?
- चिंता की कोई बात नहीं।
18
00:00:54,138 --> 00:00:55,473
- क्रू कैसा है?
- बहुत अच्छा।
19
00:00:55,473 --> 00:00:57,558
जलन हो रही है। मैं ऊब रही हूँ।
20
00:01:58,494 --> 00:01:59,411
तुम्हारी है।
21
00:02:10,339 --> 00:02:13,717
इन खरोंचों की
चिंता मत करो। हम संभाल लेंगे।
22
00:02:13,717 --> 00:02:15,803
तुम्हारी जमा रकम कहाँ भिजवाऊँ?
23
00:02:15,803 --> 00:02:18,764
जब तैयार हो, तो बता देना।
मैं लेने आ जाऊँगी।
24
00:02:22,351 --> 00:02:24,061
यहाँ हुई तकलीफ़ की माफ़ी चाहूँगी।
25
00:03:23,037 --> 00:03:24,121
जल्दी क्यों है?
26
00:03:24,121 --> 00:03:26,957
शांत रहिए।
देश के दूसरे कोने में नहीं जा रही।
27
00:03:26,957 --> 00:03:29,752
- मुझे लगता है कि गलती कर रही हो।
- पता है।
28
00:03:29,877 --> 00:03:32,171
पर यह मेरी अपनी गलती है।
29
00:03:32,171 --> 00:03:35,549
बस... मतलब, ऐसी क्या जल्दी है?
30
00:03:35,674 --> 00:03:39,762
- कुछ ही महीने हुए हैं।
- अब समय हो गया है। मुझे खुद का घर चाहिए।
31
00:03:39,762 --> 00:03:42,097
यह आपका घर है। मेरा घर नहीं है।
32
00:03:42,097 --> 00:03:44,058
ऐसा नहीं है। यह तुम्हारा घर है।
33
00:03:50,189 --> 00:03:54,652
अच्छे बनकर रहना। अपने मालिक का खयाल रखना।
34
00:03:58,364 --> 00:04:00,908
- मुझे तुम्हारी चिंता है।
- मुझे तो आपकी चिंता है।
35
00:04:04,662 --> 00:04:07,456
- तुमसे प्यार है, मैड्स।
- आपसे प्यार करती हूँ।
36
00:04:09,124 --> 00:04:10,626
अब निकलो।
37
00:04:28,769 --> 00:04:31,772
हाँ, पता है। अब बस हम दोनों बचे, बेटा।
38
00:05:25,951 --> 00:05:28,245
बॉश : लेगसी
39
00:05:36,754 --> 00:05:40,841
वेस्ट हॉलीवुड शहर सहनशीलता, विविधता,
जीवन की गुणवत्ता या पड़ोस स्थिरता में
40
00:05:40,841 --> 00:05:43,052
कोई समझौता किए बिना
41
00:05:43,052 --> 00:05:46,805
सार्वजनिक सुरक्षा को
सबसे ज़्यादा अहमियत देता है।
42
00:05:46,805 --> 00:05:50,601
अत्यधिक सावधानी बरतते हुए,
नगर परिषद ने 2021 हैलोवीन कार्निवल
43
00:05:50,726 --> 00:05:52,853
रद्द करने का फ़ैसला किया है।
44
00:05:52,853 --> 00:05:53,854
लेक्सी पार्क्स - सहायक शहर मैनेजर,
वेस्ट हॉलीवुड
45
00:05:54,688 --> 00:05:58,025
सार्वजनिक सुरक्षा
और स्वास्थ्य की रक्षा करना सबसे अहम है
46
00:05:58,025 --> 00:06:02,404
और उम्मीद है कि इस जीवंत और रचनात्मक
कार्यक्रम को अगले साल लेकर लौटेंगे।
47
00:06:05,199 --> 00:06:07,534
लेक्सी के साथ काम करके कैसा लगता था?
48
00:06:07,534 --> 00:06:11,622
लोग उसे कम अहमियत देते थे
क्योंकि वह खूबसूरत और छोटे कद की थी,
49
00:06:12,915 --> 00:06:14,958
पर उसे काम करना आता था।
50
00:06:14,958 --> 00:06:16,877
उसके कोई दुश्मन थे?
51
00:06:16,877 --> 00:06:19,671
वही आमतौर पर खफ़ा रहने वाले लोग।
52
00:06:19,838 --> 00:06:24,301
वह उन्हें लेकर परेशान नहीं होती थी।
उसकी जान लेने वाले नहीं थे।
53
00:06:29,306 --> 00:06:30,140
चैंडलर।
54
00:06:30,140 --> 00:06:33,060
मेरे गवाह
जेम्स एलेन के साथ बात आगे नहीं बढ़ी।
55
00:06:33,060 --> 00:06:34,520
नंबर नहीं लगा?
56
00:06:34,520 --> 00:06:37,481
बहुत बार फ़ोन किया।
फ़ोन उठा ही नहीं। वॉइसमेल भरी है।
57
00:06:37,481 --> 00:06:39,650
माल बेचता है। पुराना रिकॉर्ड होगा।
58
00:06:39,650 --> 00:06:42,486
इसी सिलसिले में मो को पता करने को कहा।
59
00:06:42,486 --> 00:06:45,572
उसे किसी पुरानी गिरफ़्तारी से
एक बुकिंग नंबर मिला।
60
00:06:45,572 --> 00:06:47,574
मुझे भेज दो। पिछला पता मिल जाएगा।
61
00:06:48,367 --> 00:06:50,202
अभी भेजती हूँ। शुक्रिया, हैरी।
62
00:06:50,702 --> 00:06:54,039
- मुवक्किल से मेरे मिलने की बात हुई?
- कोशिश कर रही हूँ।
63
00:07:02,339 --> 00:07:05,300
- बॉश, थोड़ा समय है?
- मुझे किसी वकील की ज़रूरत होगी?
64
00:07:05,467 --> 00:07:08,846
अगर अभी मेरे साथ न चली,
तो शायद ज़रूरत पड़े। चलो।
65
00:07:12,850 --> 00:07:15,686
- किस बारे में है?
- सार्जंट को तुमसे बात करनी है।
66
00:07:16,812 --> 00:07:19,273
- किस बारे में?
- बताया नहीं
67
00:07:19,273 --> 00:07:21,441
मैं किसी मुसीबत में हूँ?
68
00:07:21,441 --> 00:07:23,026
देखते हैं।
69
00:07:27,739 --> 00:07:29,700
- ऑफ़िसर बॉश।
- सार्जंट।
70
00:07:30,784 --> 00:07:32,202
चूड़ी का काम शानदार था।
71
00:07:32,202 --> 00:07:35,205
- चोरी विभाग वाले डिटेक्टिव प्रभावित थे।
- शुक्रिया।
72
00:07:35,205 --> 00:07:38,000
वैस्केज़ भी
तुम्हारी तारीफ़ के पुल बाँध रही थी।
73
00:07:38,000 --> 00:07:42,087
- शायद मैंने ज़्यादा ही सिफ़ारिश कर दी।
- हमारी इकाई में एक जगह खाली है
74
00:07:42,087 --> 00:07:45,174
और उसके लिए सही इंसान की तलाश में हूँ।
75
00:07:45,174 --> 00:07:46,884
- सच में?
- जुड़ना चाहोगी?
76
00:07:47,509 --> 00:07:51,430
- वैस्केज़ और मैं साथी होंगे?
- उसकी किस्मत अच्छी नहीं रही।
77
00:07:52,097 --> 00:07:55,267
जनता को पागल पुलिसवालों से
बचाने के लिए कोई तो चाहिए।
78
00:07:55,392 --> 00:07:56,476
मैं सोच सकती हूँ?
79
00:07:56,476 --> 00:07:59,146
तुमने तो कहा था
कि जल्दी काम शुरू करना चाहती है।
80
00:07:59,146 --> 00:08:01,982
- मुझे भी यही लगा था।
- नहीं, चाहती हूँ।
81
00:08:01,982 --> 00:08:05,569
- जल्दी। कब से शुरू करूँ?
- टीम में स्वागत है।
82
00:08:08,697 --> 00:08:11,366
वह 19 साल का था, बहुत डरा हुआ था।
83
00:08:11,366 --> 00:08:13,994
माँ-बाप को जानती थी,
बिना पैसों के मामले ले लिया
84
00:08:13,994 --> 00:08:17,039
और इल्ज़ाम घटाकर
अवैध रूप से माल रखने का करवाया,
85
00:08:17,039 --> 00:08:19,625
डेविड को एक कार्यक्रम में भर्ती किया।
86
00:08:20,626 --> 00:08:22,920
उसने अपनी ज़िंदगी बदल डाली।
87
00:08:22,920 --> 00:08:24,546
मुझे यही लगा।
88
00:08:24,671 --> 00:08:27,549
और अब यह सब। यह किसी भयानक सपने जैसा है।
89
00:08:31,053 --> 00:08:33,138
और किस वजह से रात को नींद नहीं आती?
90
00:08:37,309 --> 00:08:39,102
कल रात ध्यान लगाने गई थी...
91
00:08:42,522 --> 00:08:44,650
कैसा चल रहा है? ध्यान लगाना?
92
00:08:44,816 --> 00:08:46,902
- शायद फ़ायदा हो रहा है।
- बोलती रहो।
93
00:08:49,071 --> 00:08:53,533
एक बंदा दिखा, जो मुझे घूर रहा था,
बाद में पास आकर यूँ ही बातें करने लगा।
94
00:08:54,534 --> 00:08:55,827
अपना परिचय दिया।
95
00:08:57,287 --> 00:08:59,539
- तुम पर डोरे डाल रहा था?
- पता नहीं।
96
00:09:01,625 --> 00:09:02,876
शायद थोड़ा-बहुत।
97
00:09:04,336 --> 00:09:05,629
तुम्हें कैसा लगा?
98
00:09:06,046 --> 00:09:08,799
नाराज़गी हुई। गुस्सा आया।
99
00:09:11,093 --> 00:09:12,010
और बताओ।
100
00:09:13,387 --> 00:09:15,889
मुझे वह जगह अच्छी लगती है।
वापस जाना चाहूँगी।
101
00:09:17,182 --> 00:09:19,893
मुझे वह सब नहीं चाहिए...
102
00:09:20,644 --> 00:09:23,272
- क्या?
- घूरना, इश्कबाज़ी।
103
00:09:23,397 --> 00:09:25,107
इश्क वगैरह।
104
00:09:27,609 --> 00:09:29,569
शायद वह बस बात करना चाहता हो।
105
00:09:30,612 --> 00:09:32,030
तुम ऐसा क्यों कह रहे हो?
106
00:09:34,157 --> 00:09:36,201
पहले से मत सोचो कि नतीजा क्या होगा।
107
00:09:37,536 --> 00:09:40,038
नहीं, शुक्रिया। मेरी कोई इच्छा नहीं है।
108
00:09:40,831 --> 00:09:44,418
- बंदे में या वैसे?
- किसी में भी नहीं। दोनों में नहीं।
109
00:09:45,669 --> 00:09:49,089
- हमें उस बारे में बात करनी चाहिए।
- नहीं, तुम उस बारे में बात करो।
110
00:10:02,519 --> 00:10:04,479
हैलो। परेशान करने की माफ़ी चाहूँगा।
111
00:10:05,522 --> 00:10:07,733
- मैं जेम्स एलेन को ढूँढ़ रहा हूँ।
- आप कौन?
112
00:10:07,733 --> 00:10:10,777
मेरा नाम हैरी बॉश है।
मैं एक निजी जाँचकर्ता हूँ।
113
00:10:10,777 --> 00:10:13,613
- आप मिस...
- एलेन, उसकी बहन।
114
00:10:14,948 --> 00:10:16,908
मुझे बस उनसे कुछ सवाल पूछने हैं।
115
00:10:16,908 --> 00:10:17,909
वह यहीं कहीं हैं?
116
00:10:19,661 --> 00:10:20,579
जेम्स मर चुका है।
117
00:10:21,663 --> 00:10:23,623
अरे, नहीं, मुझे अफ़सोस है।
118
00:10:25,417 --> 00:10:26,668
यह कब हुआ?
119
00:10:26,668 --> 00:10:29,338
शायद कुछ दिन पहले।
120
00:10:29,463 --> 00:10:32,049
कल रात दो डिटेक्टिव घर पर आए थे।
121
00:10:32,049 --> 00:10:35,886
उन्होंने कहा कि उसकी लाश
हॉलीवुड की एक गली में पाई गई।
122
00:10:36,011 --> 00:10:38,305
उन्हें पता नहीं था कि वह कब से वहाँ था।
123
00:10:38,305 --> 00:10:41,850
- उन्हें पता था कि क्या हुआ?
- शायद ज़्यादा नशा करने की वजह से।
124
00:10:43,060 --> 00:10:45,729
जैसी उसकी ज़िंदगी थी,
यह हैरत की बात नहीं है।
125
00:10:46,146 --> 00:10:48,357
उन डिटेक्टिव ने कोई कार्ड दिया?
126
00:10:49,608 --> 00:10:52,986
- अंदर रखा है। एक मिनट।
- शुक्रिया।
127
00:11:02,079 --> 00:11:04,748
चैंडलर? बॉश। मुझे फ़ोन करना।
128
00:11:09,795 --> 00:11:14,132
मिस्टर अर्रेया को इस समय यहाँ
टर्मिनल आयलैंड में कैद करके रखा गया है।
129
00:11:14,299 --> 00:11:17,552
- डी ब्लॉक। तुम्हारी तरह।
- कैसा इत्तफ़ाक है।
130
00:11:17,677 --> 00:11:21,306
किसी दिन,
वे लोग तुमसे मिलने ज़रूर आएँगे।
131
00:11:21,306 --> 00:11:23,100
वे ऐसा क्यों करेंगे?
132
00:11:23,225 --> 00:11:24,768
रॉल पर मेरा एक एहसान है।
133
00:11:27,896 --> 00:11:32,609
विली डैट्ज़ की हत्या के तुरंत बाद
तुम हनी चैंडलर से मिले थे।
134
00:11:32,609 --> 00:11:34,361
आपने वह बात भी रिकॉर्ड की?
135
00:11:34,361 --> 00:11:37,239
बिल्कुल नहीं। वकील-मुवक्किल। फ़ायदा था।
136
00:11:37,239 --> 00:11:39,950
और आप हमेशा नियम मानकर चलते हैं।
137
00:11:39,950 --> 00:11:43,245
- उसने वह एहसान माँगा था?
- हाँ। उसने तुम्हारी जान बचाई थी।
138
00:11:43,245 --> 00:11:47,082
- काफ़ी बड़ा कर्ज़ है।
- आपको एक बात बताता हूँ।
139
00:11:48,875 --> 00:11:50,293
वह एक झूठ था।
140
00:11:50,502 --> 00:11:51,878
उसने डैट्ज़ से झूठ कहा।
141
00:11:51,878 --> 00:11:54,589
उसने रूसियों की तरफ़ इशारा किया
और मारा गया।
142
00:11:54,840 --> 00:11:57,092
तुमने अपने आदमियों से हमला नहीं करवाया?
143
00:11:57,759 --> 00:12:01,763
ज़रूरत नहीं पड़ी। किसी रूसी
पालतू कुत्ते ने उसे नहाते समय मार डाला।
144
00:12:01,930 --> 00:12:03,932
- बैठक में?
- तुम्हारे आदमी ने नहीं।
145
00:12:03,932 --> 00:12:05,600
आप पूछ चुके, मैंने जवाब दिया।
146
00:12:05,600 --> 00:12:09,104
जब चैंडलर तुमसे मिलने आई थी,
तब उसने किसके बारे में बात की?
147
00:12:09,271 --> 00:12:11,606
- अधिकतर आपके बारे में।
- मेरे बारे में?
148
00:12:11,857 --> 00:12:13,692
आप फ़ेड्स के बारे में।
149
00:12:13,817 --> 00:12:17,571
कैसे आप उसके काम में टाँग अड़ा रहे हैं,
डैट्ज़ के लिए उस पर शक है,
150
00:12:17,904 --> 00:12:21,116
हत्या के लिए मनवा रहे हैं,
षड्यंत्र वगैरह कर रहे हैं।
151
00:12:21,533 --> 00:12:24,661
यह जानना चाहती थी कि डैट्ज़ से
मेरा कोई संबंध था या नहीं।
152
00:12:24,661 --> 00:12:26,413
जैसे मैंने खुलकर
153
00:12:26,538 --> 00:12:29,374
खुद से...
154
00:12:29,499 --> 00:12:31,293
- कर्ज़ उतारने की बात की।
- उतारा था?
155
00:12:31,293 --> 00:12:35,338
"मुखबिरी नहीं" में तुम कमीनों को
समझ न आने वाली कौन सी बात है?
156
00:12:48,310 --> 00:12:50,437
मार्टिन रोज़ के सम्मान में
जन्मदिन की सरप्राइज़ पार्टी
157
00:12:50,437 --> 00:12:51,563
शामिल होऊँगा
158
00:12:53,106 --> 00:12:56,359
- लो! हम घुस गए।
- बस?
159
00:12:56,902 --> 00:12:59,404
- उसके फ़ोन में घुस गए।
- और उसे पता नहीं चलेगा?
160
00:12:59,404 --> 00:13:02,616
उसके लिए मेरे जैसा होना होगा।
कोई पता नहीं चलेगा।
161
00:13:03,909 --> 00:13:05,577
और हम हर चीज़ तक पहुँच पाएँगे?
162
00:13:05,952 --> 00:13:07,746
ई-मेल, मैसेज, कॉल, सब कुछ।
163
00:13:08,955 --> 00:13:10,040
तुम्हारा जवाब नहीं।
164
00:13:10,040 --> 00:13:12,584
मैडम, सॉनी रॉलिन्स का जवाब नहीं।
165
00:13:12,584 --> 00:13:15,253
मैं एक आम हैकर हूँ,
जो माहिर होना चाहता है।
166
00:13:20,717 --> 00:13:21,635
हैलो।
167
00:13:24,554 --> 00:13:25,972
मेहरबानी जो तुम आए, मैंक।
168
00:13:25,972 --> 00:13:28,433
बिल भरने के लिए तुम्हारी मेहरबानी।
169
00:13:28,433 --> 00:13:30,310
बिल्कुल।
170
00:13:30,310 --> 00:13:33,313
मैं बस पता करना चाहता था,
देखना था कि मैडी कैसी है।
171
00:13:33,438 --> 00:13:34,689
वह एकदम बढ़िया है।
172
00:13:34,689 --> 00:13:37,817
चूड़ी की चोरी वाला वह झमेला?
173
00:13:37,943 --> 00:13:42,948
सभी का यही कहना है,
अटल, ज़िद्दी। अपने बाप जैसी।
174
00:13:43,823 --> 00:13:46,368
- चूड़ी वाला झमेला?
- क्या? उसने बताया नहीं?
175
00:13:46,576 --> 00:13:48,954
- हम दोनों काम में उलझे हुए थे।
- हाँ।
176
00:13:49,454 --> 00:13:52,165
उसने सही लोगों को खुश किया।
177
00:13:52,165 --> 00:13:57,045
नौसिखिया होने के बावजूद,
क्रू में जगह पाना बहुत बड़ी बात है।
178
00:13:57,045 --> 00:14:00,215
- बहुत बड़ी बात है।
- मतलब, तुम्हें नाज़ होना चाहिए।
179
00:14:01,508 --> 00:14:02,425
बहुत नाज़ है।
180
00:14:13,979 --> 00:14:14,813
कैसा रहा?
181
00:14:15,397 --> 00:14:19,901
आठ किलोमीटर। उतना मुश्किल नहीं था।
तुम क्या कर रही हो?
182
00:14:22,028 --> 00:14:25,240
पीड़ित प्रभाव बयान तैयार कर रही हूँ।
183
00:14:25,240 --> 00:14:26,241
कैसा चल रहा है?
184
00:14:27,325 --> 00:14:28,326
कुछ खास नहीं हो रहा।
185
00:14:30,036 --> 00:14:31,371
मैं देख सकता हूँ?
186
00:14:35,625 --> 00:14:39,629
हाँ। "चार महीने पहले,
मेरी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई।"
187
00:14:41,047 --> 00:14:41,965
शुरुआत तो की।
188
00:14:42,090 --> 00:14:47,178
मैं यह क्यों कर रही हूँ?
क्या फ़र्क पड़ता है?
189
00:14:47,554 --> 00:14:50,807
तुम्हारे लिए अच्छा होगा।
किसी नासूर पर मरहम लगाने जैसा।
190
00:14:52,017 --> 00:14:53,768
मेरे पापा भी यही कहते हैं।
191
00:14:53,893 --> 00:14:54,853
तुम्हें नहीं लगता?
192
00:14:56,104 --> 00:15:00,442
मतलब, मैं बच गई।
वह जेल जाएगा, उतना ही मायने रखता है।
193
00:15:02,736 --> 00:15:04,321
यह करने की ज़रूरत नहीं है।
194
00:15:05,822 --> 00:15:06,740
तुम्हारी मर्ज़ी।
195
00:15:09,534 --> 00:15:11,703
बस एक नई शुरुआत करना चाहती हूँ।
196
00:15:14,664 --> 00:15:16,916
- पता है तुम्हें क्या चाहिए?
- क्या?
197
00:15:18,668 --> 00:15:21,671
- क्या कर रहे हो?
- क्या लगता है?
198
00:15:21,671 --> 00:15:22,797
पैनकेक बना रहे हो?
199
00:15:23,089 --> 00:15:25,133
- तुम्हें खुश करने के लिए।
- उसे छोड़ो।
200
00:15:25,133 --> 00:15:26,176
पैनकेक नहीं चाहिए?
201
00:15:26,176 --> 00:15:27,719
नहीं। अच्छी बात है। चलते हैं।
202
00:15:38,855 --> 00:15:42,025
- तुम्हारा यह मामला...
- लेक्सी पार्क्स हत्या का मामला।
203
00:15:42,025 --> 00:15:44,277
वेस्ट हॉलीवुड में वह औरत।
204
00:15:44,277 --> 00:15:46,946
हम आरोपी डेविड फ़ॉस्टर की
नुमाइंदगी कर रहे हैं।
205
00:15:46,946 --> 00:15:49,449
मरने वाले से मुवक्किल का क्या लेना-देना?
206
00:15:49,449 --> 00:15:53,787
मरने वाला जेम्स एलेन,
वही मेरे मुवक्किल का पक्का सबूत देता।
207
00:15:53,787 --> 00:15:58,541
फ़ॉस्टर के मुताबिक, जिस रात
लेक्सी पार्क्स की हत्या हुई, वे साथ थे।
208
00:15:58,541 --> 00:16:00,627
एलेन की बहन को ऐसा लगता है
209
00:16:00,627 --> 00:16:03,296
कि उसका भाई
ज़्यादा नशा करने की वजह से मरा।
210
00:16:03,296 --> 00:16:05,382
शायद हमारी वजह से उसे ऐसा लगता है।
211
00:16:05,382 --> 00:16:06,883
यह शवपरीक्षा से पहले था।
212
00:16:07,384 --> 00:16:10,053
तार से गला घोंटकर मारा गया।
213
00:16:10,053 --> 00:16:12,555
किसी पुरानी हत्या से संबंध हो सकता है।
214
00:16:12,555 --> 00:16:14,808
एक और यौनकर्मी पुरुष गली में फेंका गया।
215
00:16:14,808 --> 00:16:16,601
वही अंदाज़। शायद सीरियल किलर।
216
00:16:18,019 --> 00:16:19,187
अहम बात को दफ़ना दिया।
217
00:16:20,689 --> 00:16:23,108
तो, जेम्स एलेन एक यौनकर्मी था?
218
00:16:23,400 --> 00:16:27,362
यौनकर्मी, पुरुष साथी।
ललचाने के कई पुराने रिकॉर्ड थे।
219
00:16:29,364 --> 00:16:31,116
उसका फ़ोन मिला?
220
00:16:31,116 --> 00:16:33,034
नहीं, इस बात का अफ़सोस है।
221
00:16:33,618 --> 00:16:36,413
उसमें उसके ग्राहकों के नाम होंगे, है न?
222
00:16:36,413 --> 00:16:37,747
- उसका कैलेंडर।
- पता है।
223
00:16:39,207 --> 00:16:43,378
अच्छा, नौजवान। मिल जाए, तो बताना।
224
00:16:45,463 --> 00:16:46,798
फिर मिलेंगे।
225
00:16:52,512 --> 00:16:55,515
- औरों को नीचा दिखाने वाला सर्वज्ञानी।
- वही पुराना बॉश।
226
00:16:55,515 --> 00:16:58,101
गोल्ड डिगर्स
एंटरटेनमेंट
227
00:17:03,189 --> 00:17:04,983
हाँ, शुक्रिया।
228
00:17:04,983 --> 00:17:06,860
अब सामने की मेज़ पर और नहीं बैठना।
229
00:17:07,819 --> 00:17:08,945
कैसा लग रहा है?
230
00:17:11,823 --> 00:17:13,199
मानो लॉटरी जीती हो।
231
00:17:18,621 --> 00:17:22,041
और तुम? तुम्हें ज़रूर
काम पर लौटने की जल्दी होगी।
232
00:17:23,084 --> 00:17:25,795
- तुम वापस आओगी न?
- पता नहीं।
233
00:17:26,921 --> 00:17:28,381
दिन पर निर्भर करता है।
234
00:17:28,381 --> 00:17:31,134
उठने पर गर्दन और पीठ में
कितना दर्द रहता है।
235
00:17:31,134 --> 00:17:33,553
मेरी माँ का बस चलता तो मैं कभी काम न करती।
236
00:17:33,553 --> 00:17:37,932
मेरे पापा का बस चलता,
तो नौकरी छोड़ने तक मेज़ पर ही बैठी रहती।
237
00:17:38,808 --> 00:17:41,519
उन्हें तुम्हारे नए काम के बारे में पता है?
238
00:17:41,644 --> 00:17:45,607
शायद घबराएँगे, पर फिर ठीक हो जाएँगे।
239
00:17:48,443 --> 00:17:49,360
अच्छा।
240
00:17:49,486 --> 00:17:52,238
मैडी के नाम,
बेहतरीन काम करके दिखाना, फ़ौजी।
241
00:17:53,239 --> 00:17:54,616
मुझे "फ़ौजी" मत कहो।
242
00:17:55,658 --> 00:17:57,660
- अच्छी बात है।
- मैडी के नाम।
243
00:17:57,952 --> 00:17:58,870
बिल्कुल!
244
00:18:03,041 --> 00:18:05,835
मूसो एंड फ़्रैंक ग्रिल
245
00:18:06,294 --> 00:18:08,505
डेविड का सबूत देने वाला निराश कर गया।
246
00:18:08,505 --> 00:18:12,008
- ऊपर से डीएनए वाली बात।
- मुझे उसको लेकर शक है।
247
00:18:12,550 --> 00:18:14,803
क्या? फँसाया गया? किसी ने वहाँ रखा होगा?
248
00:18:14,969 --> 00:18:17,430
मुमकिन है। तुमने खुद कहा था।
249
00:18:17,430 --> 00:18:20,475
- वे कभी आपस में नहीं मिले थे।
- जहाँ तक हमें पता है।
250
00:18:20,475 --> 00:18:24,062
हमें इतना पता है
कि हमारा मुवक्किल डेविड झूठा है।
251
00:18:24,395 --> 00:18:27,357
गुप्त जीवन वाला एक आदमी,
जो उसे गोपनीय रखना चाहता था।
252
00:18:27,482 --> 00:18:29,943
तुम्हारे शुरुआती बयान की
पहली लाइन लगती है।
253
00:18:29,943 --> 00:18:33,905
झूठा, व्यभिचारी, नशेड़ी हो सकता है,
पर कातिल नहीं है।
254
00:18:34,030 --> 00:18:36,324
- उससे मिलना चाहता हूँ।
- कल।
255
00:18:36,324 --> 00:18:39,202
वकील-मुवक्किल मुलाकात,
साथ में एक जाँचकर्ता।
256
00:18:39,202 --> 00:18:40,495
ठीक है।
257
00:18:40,495 --> 00:18:44,415
और हमारी दूसरी समस्या का क्या?
मो मैथ्यू के फ़ोन में घुस चुका है।
258
00:18:44,541 --> 00:18:45,458
कोई बातचीत नहीं।
259
00:18:45,625 --> 00:18:47,710
- हमारे लिए परेशानी की बात है?
- चिंता की।
260
00:19:07,814 --> 00:19:11,150
- वह औरत किसी बंदे के साथ जाम पी रही है।
- कौन?
261
00:19:11,150 --> 00:19:14,737
मुझे कोई पुलिसवाला लगता है।
वैसा ही हाव-भाव है।
262
00:19:14,737 --> 00:19:16,322
निकलो यहाँ से।
263
00:19:19,617 --> 00:19:21,953
इन भूतिया लोगों को देखकर नफ़रत होती है।
264
00:19:22,078 --> 00:19:25,498
हैलो। पेट भरने के लिए
मुझे कुछ पैसे मिलेंगे?
265
00:19:25,665 --> 00:19:26,583
निकलो।
266
00:19:28,251 --> 00:19:29,460
दफ़ा हो जाओ।
267
00:19:29,627 --> 00:19:34,048
ठीक है। भगवान तुम्हारा भला करे।
तुम्हारी शाम अच्छी हो।
268
00:19:48,521 --> 00:19:52,859
- इस कमीने को देख रहे हो?
- ए, गाड़ी में रहो।
269
00:19:53,943 --> 00:19:56,613
अरे, दोस्त, यहाँ आओ। तुम्हें कुछ देना है।
270
00:19:57,071 --> 00:19:58,615
भगवान भला करे।
271
00:20:22,597 --> 00:20:25,600
तुम्हारी धमनी फट जाएगी। तुम्हें पता है न?
272
00:20:25,600 --> 00:20:27,226
दुनिया का बुरा हाल है।
273
00:20:27,769 --> 00:20:32,857
यह लीजिए, सर। अच्छा। 10 डॉलर हुए।
274
00:20:32,857 --> 00:20:34,275
यह लीजिए।
275
00:20:34,275 --> 00:20:35,485
अच्छा।
276
00:20:37,320 --> 00:20:39,822
वह रहा। वह जिस बंदे के साथ थी।
277
00:20:39,989 --> 00:20:42,283
हाँ, मैं ज़रा पास से जाकर देखता हूँ।
278
00:21:03,846 --> 00:21:04,931
नीली जीप चेरोकी।
279
00:21:05,473 --> 00:21:07,850
- पुरानी वाली।
- पुरानी वाली खटारा।
280
00:21:08,017 --> 00:21:08,935
शौक की चीज़।
281
00:21:08,935 --> 00:21:12,689
इतने खुश हो तो तुम ही उस कमीने को संभालो।
मैं वकील को देखता हूँ।
282
00:21:47,140 --> 00:21:50,059
जिस कंटेनर में लाशें मिलीं, उसका ढाँचा है।
283
00:21:50,059 --> 00:21:52,895
रोज़ एंड एसोसिएट्स को इससे जोड़ सकते हैं।
284
00:21:54,272 --> 00:21:57,650
बॉश और चैंडलर एक ही समय पर बंदरगाह में थे।
285
00:21:57,650 --> 00:22:01,654
- बॉश और उसके साथी पाइपलाइन पर।
- अब भी साबित करना बाकी है।
286
00:22:03,364 --> 00:22:07,618
- तलाशी के वारंट के लिए काफ़ी है।
- नहीं, पर हम ज़्यादा दूर नहीं हैं।
287
00:22:08,327 --> 00:22:12,206
चैंडलर ने रॉजर्स रूसियों को सौंप दिया।
288
00:22:18,254 --> 00:22:21,966
हैलो, क्या हाल है? बर्फ़ डालकर स्कॉच।
289
00:22:33,019 --> 00:22:33,936
स्कॉच, बिना सोडा।
290
00:22:48,993 --> 00:22:50,703
- कहाँ हो?
- ज़्यादा दूर नहीं।
291
00:22:50,953 --> 00:22:53,122
हॉलीवुड हिल्स, सनसेट प्लाज़ा के ठीक ऊपर।
292
00:22:53,247 --> 00:22:55,541
- बंदे के पास बंदूक है।
- मेरे पास भी है।
293
00:24:01,524 --> 00:24:02,817
हाँ, मैडम।
294
00:24:26,924 --> 00:24:29,886
- क्या पता चला?
- उसका नाम हाइरॉनमूस बॉश है।
295
00:24:29,886 --> 00:24:31,637
यह कैसा नाम है? डच है क्या?
296
00:24:31,637 --> 00:24:33,681
- अभी तुम कहाँ हो?
- वापस आ रहा हूँ।
297
00:24:33,681 --> 00:24:35,933
- उस पर नज़र रख रहे हो?
- उसने बिल मँगवाया।
298
00:24:35,933 --> 00:24:37,226
बाहर इंतज़ार कर रहा हूँ।
299
00:25:32,907 --> 00:25:35,159
- धत् तेरे की! चलो!
- वह कहाँ है?
300
00:25:35,493 --> 00:25:39,038
- काली मर्सीडीज़।
- दिख रही है।
301
00:26:00,893 --> 00:26:02,395
नौ-एक-एक। अपनी मुश्किल बताइए।
302
00:26:02,395 --> 00:26:06,774
हाँ, मैडम। एक औरत पीकर गाड़ी चला रही है,
सड़क पर टेढ़ा-मेढ़ा चला रही है
303
00:26:07,108 --> 00:26:09,860
और मुझे डर है कि वह किसी की जान ले लेगी।
304
00:26:09,860 --> 00:26:11,404
अपनी जगह बताइए, सर।
305
00:26:11,612 --> 00:26:14,824
गावर के दक्षिण में,
मेलरोज़ की ओर बढ़ते हुए।
306
00:26:14,824 --> 00:26:16,909
दोहराइए। दक्षिण की ओर जा रही है?
307
00:26:17,076 --> 00:26:19,745
और अब, मेलरोज़ पर पश्चिम की ओर।
308
00:26:19,870 --> 00:26:21,455
गाड़ी के बारे में बताओगे?
309
00:26:21,455 --> 00:26:23,749
हाँ, काले रंग की मर्सीडीज़ है।
310
00:26:23,749 --> 00:26:27,128
बाप रे! अभी गाड़ी से
टकराने वाली थी। वह बेकाबू है।
311
00:26:27,795 --> 00:26:30,923
अभी लार्चमॉन्ट से बाएँ मुड़ रही है।
312
00:26:35,845 --> 00:26:36,804
ज़रा रुकिए, सर।
313
00:26:56,991 --> 00:26:58,993
हॉलीवुड टुकड़ियाँ और 6 ए67।
314
00:26:59,118 --> 00:27:03,372
नागरिक लार्चमॉन्ट को जाने वाली
गाड़ी के पीछे है, ड्राइवर ने पी रखी है।
315
00:27:03,372 --> 00:27:05,708
काले रंग की मर्सीडीज़ बताई गई है।
316
00:27:13,591 --> 00:27:15,051
हनी? क्या बात है?
317
00:27:15,051 --> 00:27:18,888
मार्टिन, घर पर परेशान करने की
माफ़ी चाहती हूँ, पर एक मुश्किल है।
318
00:27:21,515 --> 00:27:23,684
हम लार्चमॉन्ट पर जाँच के लिए उतर रहे हैं।
319
00:27:24,101 --> 00:27:25,269
काली मर्सीडीज़ बेंज़,
320
00:27:25,269 --> 00:27:29,398
गाड़ी नंबर 3-वाई-ए-एम-543।
321
00:27:56,801 --> 00:27:57,927
किस लिए रोका है?
322
00:27:58,052 --> 00:28:01,472
मैडम, आप ज़रा एक तरफ़ आ जाइए।
323
00:28:01,472 --> 00:28:03,432
बताएँगे मुझे किस लिए रोका?
324
00:28:03,432 --> 00:28:05,309
प्लीज़, एक तरफ़ आ जाइए।
325
00:28:05,518 --> 00:28:07,436
लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन।
326
00:28:07,436 --> 00:28:09,563
- गाड़ी में हैं।
- दरवाज़े बंद हैं।
327
00:28:09,563 --> 00:28:12,400
- चाबियाँ?
- मैं तब तक किसी सवाल का जवाब नहीं दूँगी,
328
00:28:12,400 --> 00:28:14,193
जब तक नहीं बताते कि क्या बात है।
329
00:28:14,193 --> 00:28:16,862
किसी ने खबर दी
कि टेढ़ी-मेढ़ी गाड़ी चला रही थीं
330
00:28:16,862 --> 00:28:19,365
और देखकर लगता है कि आपने पी रखी है।
331
00:28:19,365 --> 00:28:21,534
टेढ़ा-मेढ़ा नहीं चला रही थी। हद है।
332
00:28:21,534 --> 00:28:23,786
- कहाँ से आ रही हैं?
- मूसो एंड फ़्रैंक्स से।
333
00:28:23,786 --> 00:28:26,038
- टेढ़ा-मेढ़ा चलाते देखा?
- आपने कितनी पी?
334
00:28:26,038 --> 00:28:29,333
वाइन के दो गिलास।
गाड़ी चलाने में फ़र्क नहीं पड़ता।
335
00:28:29,333 --> 00:28:31,335
वह हम तय करेंगे।
336
00:28:32,503 --> 00:28:35,297
आप नशे में न होने की
जाँच के लिए तैयार हैं?
337
00:28:35,297 --> 00:28:37,800
- गुब्बारे में फूँकना?
- अगर यही कहना चाहती हैं।
338
00:28:37,800 --> 00:28:39,760
नशे में नहीं हूँ, कमज़ोर नहीं हूँ।
339
00:28:39,760 --> 00:28:41,971
नशे में न होने की जाँच को मना कर रही हैं?
340
00:28:41,971 --> 00:28:44,223
बिल्कुल।
341
00:28:44,223 --> 00:28:46,725
हमें आपको हिरासत में लेना होगा।
342
00:28:46,725 --> 00:28:48,352
बेबुनियादी रोक के लिए?
343
00:28:51,439 --> 00:28:53,023
ज़रा अपने हाथ पीछे कीजिए।
344
00:28:53,149 --> 00:28:56,277
यह कोई मज़ाक है।
345
00:28:56,277 --> 00:28:57,695
आपका पर्स ले रहा हूँ।
346
00:29:01,115 --> 00:29:02,783
बेवकूफ़ कमीने।
347
00:29:03,242 --> 00:29:04,952
- क्या कहा?
- कुछ नहीं।
348
00:29:07,913 --> 00:29:09,790
इतना मुश्किल करने की ज़रूरत न थी।
349
00:29:09,790 --> 00:29:12,918
तंग करने की वजह बता सकते थे।
350
00:29:13,085 --> 00:29:13,919
संभाल लेंगे।
351
00:29:18,299 --> 00:29:21,635
गश्ती दल उसे स्टेशन ले जाएगा।
हम गाड़ी ले जाने तक रुकेंगे।
352
00:29:21,760 --> 00:29:23,471
- वहीं उनसे मिलेंगे।
- अच्छा है।
353
00:30:03,135 --> 00:30:04,053
मिल गया।
354
00:30:16,148 --> 00:30:17,316
वाह।
355
00:30:53,644 --> 00:30:55,020
क्या हुआ, वकील साहिबा?
356
00:30:55,020 --> 00:30:57,690
मैं भी यही जानना चाहती हूँ।
रात भर से यहीं हूँ।
357
00:30:57,690 --> 00:31:00,192
पीकर गाड़ी चलाई? आपने पी रखी थी?
358
00:31:00,317 --> 00:31:02,069
मैंने जाँच से इनकार किया।
359
00:31:02,486 --> 00:31:05,781
- क्यों नहीं कराई?
- मैंने पी नहीं थी।
360
00:31:06,198 --> 00:31:09,493
पिछली पत्नी याद आ गई।
अक्सर गलत समझी जाती थी, कभी गलत नहीं थी।
361
00:31:09,618 --> 00:31:11,579
मुझे परेशान किया गया।
362
00:31:11,579 --> 00:31:14,415
- उन्होंने खून लिया?
- मेरे एतराज़ के बावजूद।
363
00:31:14,623 --> 00:31:19,336
अच्छा। मैं पता करने की
कोशिश करता हूँ, ठीक है?
364
00:31:19,336 --> 00:31:21,505
तब तक आपके लिए कुछ मँगवाऊँ?
365
00:31:21,505 --> 00:31:23,591
चॉकलेट केक, डायट कोक।
366
00:31:25,926 --> 00:31:27,886
मेरे इस दोस्त के लिए उल्टी वाला बैग।
367
00:31:28,137 --> 00:31:31,599
हाँ। अच्छा। मैं देखता हूँ
कि क्या हो सकता है।
368
00:31:32,683 --> 00:31:34,435
एक बात कहूँ? मेरे साथ आइए।
369
00:31:34,643 --> 00:31:36,478
यहाँ से चलते हैं।
370
00:31:36,478 --> 00:31:39,064
इस तरफ़ चलते हैं।
371
00:31:39,940 --> 00:31:44,111
और जब तक हम
इसका उपाय निकालते हैं, आप यहाँ बैठिए।
372
00:31:44,778 --> 00:31:45,946
शुक्रिया।
373
00:31:45,946 --> 00:31:48,949
आप वादा करती हैं
कि मेरे आने से पहले नहीं जाएँगी?
374
00:31:48,949 --> 00:31:49,908
वादा करती हूँ।
375
00:31:49,908 --> 00:31:53,329
- अच्छा। आप पर पूरा भरोसा कर रहा हूँ।
- समझ गई।
376
00:32:02,671 --> 00:32:05,924
मिस्टर बॉश।
रोज़ एंड एसोसिएट्स से मार्टिन रोज़।
377
00:32:06,425 --> 00:32:07,593
आपसे मिलकर अच्छा लगा।
378
00:32:07,593 --> 00:32:10,054
- आपके बारे में काफ़ी सुना है।
- मैंने भी।
379
00:32:11,013 --> 00:32:12,431
- चलें?
- पहले आप।
380
00:32:12,431 --> 00:32:13,432
अच्छा।
381
00:32:27,863 --> 00:32:28,739
यह कौन है?
382
00:32:28,739 --> 00:32:32,910
यह हैरी बॉश हैं। यह तुम्हारे मामले की
तहकीकात कर रहे हैं।
383
00:32:39,750 --> 00:32:42,252
- मिस चैंडलर कहाँ हैं?
- अदालत में फँसी हुई हैं।
384
00:32:47,466 --> 00:32:49,802
मैं तुम्हें कुछ दिखाना चाहता हूँ।
385
00:32:55,933 --> 00:32:56,975
इसे जानते हो?
386
00:32:59,812 --> 00:33:01,563
- लेक्सी पार्क्स।
- हाँ।
387
00:33:02,523 --> 00:33:05,943
हत्या की गई,
फिर मौत के बाद बलात्कार किया गया।
388
00:33:10,072 --> 00:33:13,158
तुम्हारा दोस्त जेम्स एलेन।
389
00:33:14,284 --> 00:33:18,497
ड्रग्स, चोरी, ललचाना।
390
00:33:18,497 --> 00:33:21,542
- मेरे बारे में पक्का सबूत दिया?
- वह मदद नहीं कर सकता।
391
00:33:21,542 --> 00:33:22,876
जेम्स एलेन मर चुका है।
392
00:33:25,087 --> 00:33:26,672
- क्या?
- गला घोंटकर मारा गया।
393
00:33:26,672 --> 00:33:29,133
उसकी लाश हॉलीवुड की एक गली में फेंकी गई।
394
00:33:31,552 --> 00:33:33,637
तुमने अपनी पत्नी और वकील से झूठ बोला।
395
00:33:33,762 --> 00:33:37,558
अगर मुझसे झूठ बोला,
तो मैं चला जाऊँगा, समझे?
396
00:33:45,065 --> 00:33:46,567
मैं आपको सब बता चुका हूँ।
397
00:33:48,110 --> 00:33:49,027
ठीक है।
398
00:33:53,532 --> 00:33:54,783
यह सब जाए भाड़ में।
399
00:33:56,660 --> 00:34:00,038
समय की बर्बादी है। मिस्टर रोज़, चलिए।
400
00:34:02,416 --> 00:34:03,459
रुकिए।
401
00:34:05,169 --> 00:34:06,003
रुकिए।
402
00:34:17,848 --> 00:34:20,267
वह सिर्फ़ मुझे माल नहीं बेचता था।
403
00:34:24,521 --> 00:34:25,522
हमारा संबंध था।
404
00:34:29,276 --> 00:34:30,569
कब से?
405
00:34:32,446 --> 00:34:33,322
छह महीनों से।
406
00:34:33,655 --> 00:34:37,367
तुम्हें यह बात शुरुआत में ही
हमको बतानी चाहिए थी, डेविड।
407
00:34:37,534 --> 00:34:42,998
और क्या अपनी बची-खुची ज़िंदगी
तबाह कर लेता?
408
00:34:46,960 --> 00:34:47,878
प्लीज़।
409
00:34:50,297 --> 00:34:51,715
अपना परिवार नहीं खो सकता।
410
00:35:03,560 --> 00:35:07,314
शायद यह कहने की ज़रूरत नहीं।
अगर किसी को हमारे बारे में पता चला...
411
00:35:08,690 --> 00:35:10,567
मैं किसी को नहीं बताऊँगी।
412
00:35:10,567 --> 00:35:13,403
मैं भी नहीं। पर हम एक साथ रहते हैं।
413
00:35:13,529 --> 00:35:15,239
जब तक मुझे अपना घर नहीं मिलता।
414
00:35:17,074 --> 00:35:19,368
और वैस्केज़ का क्या? उसे पता है?
415
00:35:20,118 --> 00:35:22,287
वह अंधी नहीं है। उसे बिल्कुल पता है।
416
00:35:22,287 --> 00:35:24,039
उसे एतराज़ नहीं है?
417
00:35:24,039 --> 00:35:28,252
नहीं, बस निजी ज़िंदगी पेशेवर ज़िंदगी में
दखल न दे, उतना ही काफ़ी है।
418
00:35:34,091 --> 00:35:36,593
- दफ़्तर में मिलेंगे।
- देखने की हिम्मत मत करना।
419
00:35:44,852 --> 00:35:46,520
वे सादे कपड़ों में थे।
420
00:35:46,520 --> 00:35:49,064
- तुमने उनके नाम पूछे?
- नहीं।
421
00:35:49,064 --> 00:35:52,401
पता करूँगा कि तुम्हें लाने
और आरोपी ठहराने वाला कौन था।
422
00:35:54,945 --> 00:35:57,114
तुम्हें कितनी पीनी पड़ी?
423
00:35:57,239 --> 00:36:00,826
तुम्हारे जाने के बाद एक और गिलास।
फ़ॉस्टर के साथ कैसा रहा?
424
00:36:02,077 --> 00:36:06,206
वह उस रात एलेन के साथ था।
और बात सिर्फ़ ड्रग्स तक सीमित नहीं थी।
425
00:36:06,331 --> 00:36:09,334
- एक रात का संबंध?
- पिछले छह महीनों से।
426
00:36:10,335 --> 00:36:13,589
- और उस रात वे कहाँ थे?
- सैंटा मॉनिका की एक सराय में।
427
00:36:13,589 --> 00:36:16,383
एलेन वहाँ एक कमरे में धंधा करता था।
428
00:36:16,508 --> 00:36:18,677
वाह। उसने मुझसे फिर से झूठ बोला।
429
00:36:19,928 --> 00:36:21,555
हर कोई मायने रखता है।
430
00:36:21,680 --> 00:36:24,474
- डेविड फ़ॉस्टर भी।
- तो, अब तुम्हें उस पर यकीन है?
431
00:36:26,101 --> 00:36:27,185
थोड़ा-बहुत।
432
00:36:32,190 --> 00:36:34,526
- यह लीजिए।
- तुम्हें यह चाबी कैसे मिली?
433
00:36:35,235 --> 00:36:37,654
गाड़ी ओओए थी। आई तो खुली थी।
434
00:36:37,654 --> 00:36:39,239
नहीं, गाड़ी लॉक की थी।
435
00:36:39,239 --> 00:36:42,326
अगर आप शिकायत दर्ज करना चाहती हैं
तो कागज़ात दे सकता हूँ।
436
00:36:42,451 --> 00:36:44,328
मुझे मेरी गाड़ी दिखाओ।
437
00:36:44,870 --> 00:36:45,787
बीस नंबर में।
438
00:37:02,471 --> 00:37:03,680
सब कुछ ठीक है?
439
00:37:04,556 --> 00:37:08,852
मुझे लगा कि फ़ॉस्टर वाली फ़ाइल सामने थी,
और अब पीछे से दो नंबर पर है।
440
00:37:10,103 --> 00:37:13,190
- तुमने सच में ज़्यादा पी ली थी।
- भाड़ में जाओ।
441
00:37:13,190 --> 00:37:15,943
और पता है
कि मैंने फ़ालतू चाबी से गाड़ी बंद की थी।
442
00:37:16,985 --> 00:37:19,404
खींचकर ले जाने वाले ने खोली होगी।
443
00:37:19,529 --> 00:37:22,783
देखो, हमें फ़ॉस्टर पर ध्यान देना होगा।
444
00:37:22,783 --> 00:37:24,117
अब हम क्या करें?
445
00:37:24,368 --> 00:37:27,788
लैब ने फुटेज को दुरुस्त किया है।
446
00:37:30,958 --> 00:37:34,503
यह देखो। उस इलाके का वीडियो है।
447
00:37:34,670 --> 00:37:36,463
काफ़ी समय लगा।
448
00:37:36,463 --> 00:37:39,341
सायमन वेकफ़ील्ड का घर, हत्या वाले दिन।
449
00:37:40,926 --> 00:37:43,136
यह रही चैंडलर।
450
00:37:43,136 --> 00:37:47,140
अच्छा। मृत्यु समीक्षक ने मृत्यु का समय
दोपहर के शुरू में बताया था।
451
00:37:47,140 --> 00:37:49,810
समय से पता चलता है
कि चैंडलर 4:30 बजे पहुँची।
452
00:37:49,810 --> 00:37:52,479
वह चेहरा नीचे किए पूल में तैर रहा होगा।
453
00:37:52,479 --> 00:37:53,855
उसने रपट नहीं की।
454
00:37:53,855 --> 00:37:57,734
और शायद उसे पता नहीं था
कि उसे डुबा दिया गया था।
455
00:37:59,111 --> 00:38:00,988
पूल की छन्नी पर चैंडलर के छाप थे।
456
00:38:00,988 --> 00:38:04,992
- उसने उसका फ़ोन पूल में से निकाला।
- वह फ़ोन कभी मिला ही नहीं।
457
00:38:04,992 --> 00:38:06,326
अब समझ में आता है।
458
00:38:06,326 --> 00:38:09,037
- फिर रमीरेज़ से ढाँचा डाउनलोड करवाया।
- हाँ।
459
00:38:10,372 --> 00:38:11,540
यह क्या है?
460
00:38:11,540 --> 00:38:16,837
उसी दिन वेकफ़ील्ड का घर।
चैंडलर के आने से लगभग एक घंटा पहले।
461
00:38:17,963 --> 00:38:19,881
यह तुम्हें कौन लगता है?
462
00:38:21,508 --> 00:38:23,135
लेव इवानोविच।
463
00:38:23,468 --> 00:38:26,138
डैट्ज़, रॉजर्स, केडिंग, वेकफ़ील्ड।
464
00:38:26,722 --> 00:38:28,390
रूसी पहुँच से बाहर हैं।
465
00:38:30,392 --> 00:38:32,144
चैंडलर नहीं है।
466
00:38:35,689 --> 00:38:37,399
बॉश : लेगसी में अगली बार...
467
00:38:37,399 --> 00:38:41,194
इतने सालों की नौकरी और अब
महिला वकील का पालतू कुत्ता बन गया।
468
00:38:41,194 --> 00:38:43,155
बचाव पक्ष के वकीलों के लिए बेकार।
469
00:38:44,823 --> 00:38:47,701
महँगी घड़ी का बक्सा,
कलाई पर धूप से झुलसने का दाग।
470
00:38:47,701 --> 00:38:53,040
- तुम किसी के साथ हो?
- यह एक... लंबी कहानी है।
471
00:38:55,417 --> 00:38:57,169
- मेरा काम हो गया?
- अभी नहीं।
472
00:38:57,377 --> 00:39:00,130
- क्रू में एक काम करने वाली हूँ।
- तुम तैयार हो?
473
00:39:00,130 --> 00:39:02,549
बॉश और मैं पर्यटकों की तरह पेश आएँगी,
474
00:39:02,674 --> 00:39:06,845
उन बुरे कलाकारों से अनजान बनी रहेंगी,
जो हमें लूटने की ताक में होंगे।
475
00:39:07,554 --> 00:39:08,847
रुक जाओ!
476
00:39:08,847 --> 00:39:11,141
हमें यकीन नहीं कि खुद की पाइपलाइन उड़ाई।
477
00:39:11,141 --> 00:39:13,560
हमारी मदद करके आप अपनी मदद कर सकते हैं।
478
00:39:14,811 --> 00:39:17,564
- इतनी क्या जल्दी थी?
- एक मुसीबत आ गई है।
479
00:39:17,731 --> 00:39:19,816
वेकफ़ील्ड वाला मामला अब फ़ेड्स के पास है।
480
00:40:40,939 --> 00:40:42,941
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
481
00:40:42,941 --> 00:40:45,026
{\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल