1
00:00:06,048 --> 00:00:07,550
बॉश : लेगसी में इससे पहले...
2
00:00:07,550 --> 00:00:10,803
नोटिस दिया जाता है
कि मामले से संबंधित फ़ाइलें, कागज़ात
3
00:00:10,803 --> 00:00:12,638
या रिकॉर्ड नष्ट नहीं कर सकतीं।
4
00:00:12,763 --> 00:00:15,182
मैथ्यू फ़ेड्स से बात नहीं कर रहा।
5
00:00:15,182 --> 00:00:16,225
शायद आगे काम आए।
6
00:00:16,225 --> 00:00:17,685
कार्ल रॉजर्स के खिलाफ़
7
00:00:17,685 --> 00:00:20,813
जो सिविल सूट दायर किया था,
उससे जुड़े सभी कागज़ात लाओ।
8
00:00:20,938 --> 00:00:22,565
- कोई परेशानी है?
- नहीं।
9
00:00:22,565 --> 00:00:25,151
खरीदने की सोच रहे हैं?
बहुत दिलचस्प कहानी है।
10
00:00:25,151 --> 00:00:28,070
अगर यकीन करें,
तो घर में पत्नी का कत्ल किया गया।
11
00:00:28,070 --> 00:00:30,781
- जेम्स एलेन को ढूँढ़ रहा हूँ।
- जेम्स मर चुका है।
12
00:00:30,781 --> 00:00:34,160
वह सिर्फ़ मुझे माल नहीं बेचता था।
हमारा संबंध था।
13
00:00:34,285 --> 00:00:37,830
- अगर किसी को हमारे बारे में पता चला...
- मैं किसी को नहीं बताऊँगी।
14
00:00:37,830 --> 00:00:41,000
एक जगह खाली है।
उसके लिए सही इंसान की तलाश में हूँ।
15
00:00:41,000 --> 00:00:42,168
उसने नहीं बताया?
16
00:00:42,168 --> 00:00:45,296
- दोनों काम में उलझे थे।
- नौसिखिया होकर भी क्रू में
17
00:00:46,130 --> 00:00:48,174
- जगह पाना, बहुत बड़ी बात है।
- बहुत।
18
00:00:53,095 --> 00:00:56,307
- क्या पता चला?
- उसका नाम हाइरॉनमूस बॉश है।
19
00:00:56,557 --> 00:00:59,101
{\an8}सायमन वेकफ़ील्ड का घर, हत्या वाले दिन।
20
00:00:59,226 --> 00:01:01,604
उसने वेकफ़ील्ड का फ़ोन पूल से निकाला।
21
00:01:01,604 --> 00:01:05,274
चैंडलर ने रॉजर्स रूसियों को सौंप दिया।
22
00:01:46,565 --> 00:01:49,318
- हैलो।
- माफ़ करना। तुम्हें जगाना नहीं चाहती थी।
23
00:01:49,735 --> 00:01:52,571
- क्या बात है?
- मुझे दौड़ने के लिए जाना है।
24
00:01:53,614 --> 00:01:56,033
- सुबह 4:00 बजे?
- मैं पूरी तरह जाग चुकी हूँ।
25
00:01:56,283 --> 00:01:58,536
- घबराहट है?
- स्कूल के पहले दिन वाली घबराहट।
26
00:01:59,161 --> 00:02:02,039
सब अच्छा होगा।
दौड़ने के बाद बिस्तर में आओगी?
27
00:02:02,414 --> 00:02:03,415
देखेंगे।
28
00:02:10,214 --> 00:02:11,465
यह क्या है?
29
00:02:11,465 --> 00:02:14,218
- सच में?
- एलिस है।
30
00:02:14,343 --> 00:02:15,845
जवाब मत दो।
31
00:02:17,012 --> 00:02:18,305
मुझे देना होगा।
32
00:02:22,268 --> 00:02:23,310
एलिस।
33
00:02:23,561 --> 00:02:26,480
हे भगवान, आधी रात का समय है।
34
00:02:26,480 --> 00:02:27,565
वह ऐश्ली है क्या?
35
00:02:27,690 --> 00:02:30,609
उस घटिया औरत को वापस भेजो।
हमें काम करना है।
36
00:02:32,528 --> 00:02:34,488
मैंने सुन लिया। कमीना कहीं का।
37
00:02:39,910 --> 00:02:41,370
मुझे जाना होगा।
38
00:04:16,548 --> 00:04:18,884
बॉश : लेगसी
39
00:04:28,560 --> 00:04:30,688
क्यों लगता है कि औरत घड़ी पहने थी?
40
00:04:30,688 --> 00:04:31,647
दो बातें।
41
00:04:33,899 --> 00:04:37,987
महँगी घड़ी का बक्सा,
कलाई पर धूप से झुलसने का दाग।
42
00:04:39,947 --> 00:04:41,240
कमाल की बात है, यार।
43
00:04:41,240 --> 00:04:44,535
तुम तो करमचंद से कम नहीं हो। वाह।
44
00:04:44,535 --> 00:04:47,746
लेक्सी पार्क्स की हत्या किताब में
घड़ी का ज़िक्र नहीं।
45
00:04:47,746 --> 00:04:49,748
सामान की सूची में कुछ नहीं है।
46
00:04:50,207 --> 00:04:51,834
जगह पर कोई नामो-निशान नहीं।
47
00:04:53,293 --> 00:04:54,837
शायद कातिल ले गया हो।
48
00:04:54,837 --> 00:04:58,465
घड़ी ले गया और अँगूठी छोड़ दी, क्यों?
49
00:05:02,136 --> 00:05:05,597
- इन्हें कहाँ रखूँ?
- कोने में रख दो।
50
00:05:06,640 --> 00:05:09,768
- इतना ही है?
- सारी कागज़ी फ़ाइलें हैं।
51
00:05:10,811 --> 00:05:13,439
इसमें डिजिटल फ़ाइलें,
ई-मेल, रिकार्डिंग हैं।
52
00:05:13,439 --> 00:05:16,984
- कोई कॉपी नहीं है?
- यही एक है, इसलिए इसे खो मत दीजिएगा।
53
00:05:18,277 --> 00:05:21,822
- और हमारी फ़र्म के कंप्यूटर?
- खाली, क्लाउड भी खाली है।
54
00:05:23,407 --> 00:05:24,700
इनमें मदद करूँ?
55
00:05:25,075 --> 00:05:27,494
शायद मैं संभाल लूँगी। शुक्रिया, मैथ्यू।
56
00:05:41,884 --> 00:05:43,177
जल्दी आ गई।
57
00:05:44,928 --> 00:05:48,015
घबराहट हो रही थी। सो नहीं पा रही थी।
58
00:05:48,474 --> 00:05:52,352
- क्या देख रही हो?
- बस इलाके को ठीक से देख रही हूँ।
59
00:05:52,352 --> 00:05:54,813
हॉलीवुड का बेरहम इलाका।
60
00:05:54,813 --> 00:05:56,732
- किट रूम में चलते हैं।
- पहले कॉफ़ी।
61
00:05:58,734 --> 00:06:00,152
आज सुबह कसरत की?
62
00:06:00,152 --> 00:06:03,822
- आठ किलोमीटर।
- सो नहीं पाई, पर पता नहीं चल रहा।
63
00:06:04,740 --> 00:06:07,618
- गाल गुलाबी हैं।
- हार्मोन।
64
00:06:08,452 --> 00:06:10,537
हार्मोन? अच्छा।
65
00:06:13,457 --> 00:06:15,292
इसका क्या मतलब है?
66
00:06:16,460 --> 00:06:20,506
तुम एक खुली किताब हो, यार।
तुम छुपा नहीं सकती।
67
00:06:20,631 --> 00:06:25,636
- मुझे नहीं पता कि तुम क्या कह रही हो।
- अच्छी तरह जानती हो मैं क्या कह रही हूँ।
68
00:06:25,636 --> 00:06:26,720
तुम शरमा रही हो।
69
00:06:28,597 --> 00:06:29,681
मैं शरमा नहीं रही।
70
00:06:29,848 --> 00:06:32,309
तुम्हारी झाइयाँ भी शरमा रही हैं।
71
00:06:33,352 --> 00:06:35,979
- प्रेमी प्यार बरसा रहा है।
- बस करो।
72
00:06:47,157 --> 00:06:49,660
तीन साल पहले मरम्मत की गई। हर चीज़ की।
73
00:06:49,785 --> 00:06:53,330
मौलिक कैलिफ़ोर्निया परंपरा
और स्पैनिश अंदाज़ की
74
00:06:53,330 --> 00:06:55,124
शोभा को बरकरार रखा।
75
00:06:57,000 --> 00:07:00,462
- मुझे इसी की तलाश है।
- बहुत अच्छे।
76
00:07:02,339 --> 00:07:05,259
मेहमानों का कमरा, दूसरा गुसलखाना।
77
00:07:06,885 --> 00:07:10,639
- और मुख्य कमरा?
- हाँ, इस तरफ़ है।
78
00:07:19,565 --> 00:07:20,774
ताज़ा-ताज़ा रंगा है?
79
00:07:20,774 --> 00:07:24,319
मालिक को लगा कि इस कमरे को
पूरी तरह से बदलना चाहिए।
80
00:07:24,444 --> 00:07:28,157
- यहीं हुआ था?
- बताते हुए अफ़सोस हो रहा है।
81
00:07:28,157 --> 00:07:30,909
मैं समझ सकता हूँ
कि वह क्यों बेचना चाहता है।
82
00:07:30,909 --> 00:07:32,369
यह हमारे आपस की बात है,
83
00:07:32,369 --> 00:07:35,372
हालात को देखते हुए,
शायद वह पहली वाजिब कीमत के साथ
84
00:07:35,372 --> 00:07:37,332
तसल्ली कर लेंगे।
85
00:07:37,457 --> 00:07:39,626
पूरा नकद दिया जाए, तो फ़ायदा होगा?
86
00:07:40,085 --> 00:07:41,044
हमेशा।
87
00:07:42,045 --> 00:07:45,883
आपके पास नापने वाला फीता है?
देखना है क्या बड़ा सामान फिट होगा।
88
00:07:45,883 --> 00:07:47,926
ज़रूर, मैं अभी आई।
89
00:07:47,926 --> 00:07:49,303
अच्छी बात है। शुक्रिया।
90
00:08:46,401 --> 00:08:48,904
माफ़ कीजिए, मिस्टर बॉश।
मुझे लगा मेरे पास है।
91
00:08:49,071 --> 00:08:52,241
चिंता मत कीजिए।
मैं छोटा पियानो बैठक में रखूँगा।
92
00:08:52,241 --> 00:08:54,993
आपको बाकी घर दिखा दूँ।
93
00:09:01,041 --> 00:09:03,043
- तुम मालिक हो?
- हाँ।
94
00:09:03,252 --> 00:09:05,504
माफ़ करना, आशा है तकलीफ नहीं हुई होगी।
95
00:09:05,504 --> 00:09:08,048
बकवास बंद करो। मैं तुम्हें जानता हूँ।
96
00:09:08,048 --> 00:09:09,716
मेरे घर में क्या कर रहे हो?
97
00:09:11,176 --> 00:09:13,845
इस मामले के कुछ पहलुओं पर
नज़र डालने को कहा गया।
98
00:09:13,845 --> 00:09:17,849
मामला? मतलब, मेरी पत्नी की
हत्या वाला। किसने कहा?
99
00:09:18,767 --> 00:09:19,726
बचाव पक्ष ने।
100
00:09:20,811 --> 00:09:23,605
तुम जो बिल्ला लगाते थे,
उसके नाम पर कलंक हो।
101
00:09:23,730 --> 00:09:26,108
माफ़ करना। पता न था कि तुम यहाँ होगे।
102
00:09:26,108 --> 00:09:27,901
मौका-ए-वारदात को देखना था।
103
00:09:27,901 --> 00:09:30,862
- अपने हाथ ढक्कन पर रखो।
- मज़ाक कर रहे हो।
104
00:09:31,697 --> 00:09:35,492
- हाथ ढक्कन पर रखो।
- मैं नहीं रखने वाला।
105
00:09:35,492 --> 00:09:37,536
- जेल जाओगे।
- गिरफ़्तार नहीं कर सकते।
106
00:09:37,536 --> 00:09:40,872
अपने हाथ ढक्कन पर रखो,
ताकि मैं तुम्हारी तलाशी ले सकूँ।
107
00:09:41,123 --> 00:09:43,959
जैसा कि मैंने कहा, यह नहीं होगा।
108
00:09:48,088 --> 00:09:51,300
तुमने अपनी पत्नी को क्रिस्मस पर
जो घड़ी दी थी, वह कहाँ है?
109
00:09:51,425 --> 00:09:53,427
वह मौका-ए-वारदात पर नहीं मिली।
110
00:09:53,635 --> 00:09:55,387
- कैसे पता?
- जानकारी की अदला-बदली।
111
00:09:55,554 --> 00:09:59,266
- हत्या की किताब में नहीं है।
- उसे मरम्मत के लिए भेजा है।
112
00:09:59,266 --> 00:10:02,894
- कब वापस मिलेगी?
- तुम्हें उससे कोई मतलब नहीं है।
113
00:10:02,894 --> 00:10:04,688
तुम क्यों जानना चाहते हो?
114
00:10:04,688 --> 00:10:08,275
- बात की जड़ तक पहुँचना है।
- उसके लिए कहीं और जाओ।
115
00:10:08,275 --> 00:10:11,028
किस्मतवाले हो,
घुसपैठ के लिए गिरफ़्तार नहीं किया।
116
00:10:12,529 --> 00:10:15,949
- तुमने जो खोया, उसके लिए दुख है।
- दफ़ा हो जाओ यहाँ से।
117
00:10:20,454 --> 00:10:21,371
बात कुछ जमी नहीं।
118
00:10:28,045 --> 00:10:29,046
अच्छा, सुनिए।
119
00:10:29,046 --> 00:10:31,715
आज के आदेश, बिल्कुल मौसम की तरह।
120
00:10:31,840 --> 00:10:34,259
हॉलीवुड बुलवार्ड में
पर्यटकों की लूटमार का समय।
121
00:10:34,259 --> 00:10:35,552
मौसम जैसा कैसे हुआ?
122
00:10:35,552 --> 00:10:38,638
कल जैसा था, आज भी वैसा ही है
और कल भी वैसा हो होगा।
123
00:10:38,638 --> 00:10:41,850
जेबकतरे, पर्स छीनने वाले,
धोखेबाज़ और कमीने लोग।
124
00:10:41,975 --> 00:10:46,021
तो रॉड्रीगेज़ और रॉस,
तुम फ़्रैंक्लिन और ऑरेंज में तैनात होगे।
125
00:10:46,021 --> 00:10:48,231
तुम लोग सिकमोर और हॉथ्रोन संभालोगे।
126
00:10:48,982 --> 00:10:52,944
मॉर्गन को रूज़वेल्ट की छत पर
नज़र रखने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
127
00:10:52,944 --> 00:10:55,364
बॉश और मैं पर्यटकों की तरह पेश आएँगे,
128
00:10:55,364 --> 00:11:00,035
उन बुरे कलाकारों से अनजान बनेंगे,
जबकि हम नज़ारों के मज़े ले रहे होंगे।
129
00:11:00,035 --> 00:11:02,788
बहुत बात कर ली,
हम क्राइम रिडक्शन यूनिट हैं,
130
00:11:02,788 --> 00:11:04,539
चलकर थोड़े अपराध घटाते हैं।
131
00:11:13,673 --> 00:11:15,217
हॉलीवुड जैसी महक है।
132
00:11:16,760 --> 00:11:17,803
कैसा लग रहा है?
133
00:11:19,262 --> 00:11:20,180
बहुत अच्छा।
134
00:11:21,765 --> 00:11:22,766
बहुत ही अच्छा।
135
00:11:24,434 --> 00:11:27,020
मैडम टूसोड्स। कभी गई हो?
136
00:11:27,270 --> 00:11:28,772
"पर्यटकों को फँसाना" पता है?
137
00:11:29,314 --> 00:11:32,109
- एक बार भांजे-भांजियों को लेकर गई थी।
- पसंद आया?
138
00:11:32,109 --> 00:11:34,653
उन्हें मज़ाक उड़ाकर मज़ा आया।
139
00:11:34,986 --> 00:11:35,904
किस हद तक सच है?
140
00:11:37,656 --> 00:11:39,825
यार, सब मोम का बना है।
141
00:11:40,951 --> 00:11:45,080
ज़ीब्रा-32, ध्यान दें, पर्यटक दल
उत्तर दिशा से पूरब की ओर जा रहा है।
142
00:11:45,497 --> 00:11:46,415
समझ गए।
143
00:12:04,141 --> 00:12:06,935
- कैसा रहा?
- शायद मैंने गड़बड़ कर दी।
144
00:12:07,060 --> 00:12:08,311
कुछ अच्छा नहीं लग रहा।
145
00:12:08,311 --> 00:12:11,231
खरीदार का ढोंग करके घर में घुसा।
146
00:12:11,231 --> 00:12:13,483
- कुछ मिला?
- अभी तक पक्का नहीं कह सकता।
147
00:12:13,483 --> 00:12:16,027
- क्या मुश्किल हुई?
- पति घर पर आया।
148
00:12:16,820 --> 00:12:19,072
- डिप्टी हैरिक।
- बात थोड़ा बिगड़ गई।
149
00:12:21,074 --> 00:12:24,786
अगर उसने शिकायत दर्ज की,
तो मुझे जज से निपटना होगा।
150
00:12:24,786 --> 00:12:26,788
इसके लिए माफ़ करना।
151
00:12:39,009 --> 00:12:42,762
हैलो, मेरा नाम हैरी बॉश है,
निजी जाँचकर्ता।
152
00:12:42,762 --> 00:12:45,265
जेम्स एलेन। तुम उसे जानते थे?
153
00:12:46,433 --> 00:12:48,602
- अक्सर आता था।
- डेट को साथ में लाता था?
154
00:12:49,102 --> 00:12:51,021
मेरी दिन की ड्यूटी है।
155
00:12:54,941 --> 00:12:56,067
और यह आदमी?
156
00:12:57,068 --> 00:13:00,572
डेविड। डेविड डेट नहीं था।
157
00:13:01,281 --> 00:13:03,575
डेविड जिमी का प्रेमी था।
158
00:13:03,575 --> 00:13:06,870
- चोरी-छिपे, समझ रहे हैं?
- हम कमरा 116 देख सकते हैं?
159
00:13:07,370 --> 00:13:09,664
- नहीं।
- नहीं?
160
00:13:10,081 --> 00:13:12,834
उसमें जाना मना है,
सिर्फ़ पुलिसवालों को इजाज़त है।
161
00:13:13,043 --> 00:13:14,377
आप पुलिसवाले हैं?
162
00:13:14,377 --> 00:13:17,714
यह एक सेवानिवृत्त पुलिस अफ़सर है
और मैं एक वकील हूँ।
163
00:13:17,714 --> 00:13:20,217
माफ़ कीजिए,
पुलिस की तहकीकात अभी चल रही है।
164
00:13:34,314 --> 00:13:36,233
दो-सौ, एक घंटे के।
165
00:13:51,790 --> 00:13:54,918
डेविड का कहना है
कि जिस रात लेक्सी पार्क्स की हत्या हुई,
166
00:13:54,918 --> 00:13:57,420
वह जेम्स एलेन के साथ इस कमरे में था।
167
00:13:57,420 --> 00:13:59,130
हम यह कैसे साबित करें?
168
00:13:59,130 --> 00:14:01,466
गवाह, वीडियो का अंश।
169
00:14:01,633 --> 00:14:04,511
चार महीने पहले की बात है। क्या संभावना है?
170
00:14:04,636 --> 00:14:09,391
यहाँ कुछ टाँगा हुआ था। तस्वीर? पोस्टर?
171
00:14:09,516 --> 00:14:11,434
एलेन का तार से गला घोंटा गया था।
172
00:14:11,434 --> 00:14:13,979
- तस्वीर वाला तार?
- शायद यहीं से लिया होगा।
173
00:14:15,230 --> 00:14:16,940
कहीं से भी हो सकता है।
174
00:14:26,241 --> 00:14:27,909
हैलो, क्या हाल है?
175
00:14:29,035 --> 00:14:31,288
- क्या हाल है?
- हैलो।
176
00:14:34,332 --> 00:14:36,960
- हैलो, क्या हाल है?
- क्या हाल है, यार?
177
00:14:37,085 --> 00:14:40,088
सीआईओ को डेडबोल्ट के बारे में
कुछ तो कहना चाहिए।
178
00:14:40,088 --> 00:14:42,924
मैंने जाँच का तरीका सोच लिया है।
179
00:14:43,049 --> 00:14:45,176
- सेमिनार में तुम्हें सिखाना चाहिए।
- अरे।
180
00:14:45,176 --> 00:14:47,762
बाद में, मेरे कमरे में एक आयोजन किया है,
181
00:14:47,762 --> 00:14:49,889
पेशकश के बाद, 18वीं मंज़िल पर।
182
00:14:50,265 --> 00:14:51,224
मैं ज़रूर आऊँगा।
183
00:14:56,354 --> 00:14:57,272
वह कौन है?
184
00:14:59,524 --> 00:15:03,111
काश मुझे पता होता।
किसी ने बताया कि उसका पॉडकास्ट है।
185
00:15:04,195 --> 00:15:05,655
किसका नहीं है?
186
00:15:09,200 --> 00:15:12,078
- अब कहाँ चलें?
- कब्रिस्तान।
187
00:15:37,270 --> 00:15:38,313
ऑस्कर, है न?
188
00:15:38,313 --> 00:15:39,856
- आपको जानता हूँ?
- हम मिले थे।
189
00:15:39,856 --> 00:15:43,234
- पहले तुम वहाँ काम करते थे।
- बहुत पहले।
190
00:15:43,443 --> 00:15:45,528
बीस साल नौकरी की। तब से यहीं हूँ।
191
00:15:45,528 --> 00:15:48,865
मैंने भी नौकरी छोड़ दी,
चैंडलर के लिए तहकीकात कर रहा हूँ।
192
00:15:49,157 --> 00:15:51,910
- मैंने आपको खबरों में देखा है।
- मिलकर अच्छा लगा।
193
00:15:51,910 --> 00:15:53,745
एक बात पूछूँ?
194
00:15:53,745 --> 00:15:57,666
तुम्हारे कैमरे
सड़क पार वाली सराय तक देखते हैं?
195
00:15:57,832 --> 00:16:00,502
उतना नहीं,
पर पैरामाउंट के साथ एक सौदा हुआ है।
196
00:16:00,502 --> 00:16:02,921
पानी की टंकी पर उनका एक कैमरा लगा है।
197
00:16:02,921 --> 00:16:05,256
- पूरा कब्रिस्तान आ जाता है?
- उससे ज़्यादा।
198
00:16:07,967 --> 00:16:09,969
हम बस सराय का प्रवेश देखना चाहते हैं।
199
00:16:09,969 --> 00:16:11,304
उसमें वह भी आता है।
200
00:16:13,723 --> 00:16:16,434
अगर अभी भी नौकरी में होते
तो कोई बात नहीं थी, पर...
201
00:16:17,644 --> 00:16:18,812
कब्र के पत्थर बेचते हो?
202
00:16:20,397 --> 00:16:23,066
- पहले से तैयारी करना अच्छा होता है।
- बिल्कुल।
203
00:16:23,066 --> 00:16:24,234
हैरी, ज़रा सुनो।
204
00:16:25,443 --> 00:16:27,570
हर संभावित गवाह को पैसे नहीं दे सकते।
205
00:16:27,570 --> 00:16:29,280
हमें वीडियो चाहिए।
206
00:16:29,280 --> 00:16:32,617
नहीं चाहती कि अभियोक्ता पूछे
कि हमने इसे कितने पैसे दिए।
207
00:16:32,617 --> 00:16:34,202
तुम्हें वीडियो चाहिए या नहीं?
208
00:16:34,202 --> 00:16:38,331
अच्छा, ठीक है। शुक्रिया, मैं अभी करता हूँ।
209
00:16:38,581 --> 00:16:41,584
ठीक है। शुक्रिया।
210
00:16:41,584 --> 00:16:44,879
गारंटी देता हूँ, बिना गलती का
स्मारक होगा, वरना पैसे वापस।
211
00:17:02,105 --> 00:17:04,315
काली हुडी वाले का क्या चक्कर है?
212
00:17:04,315 --> 00:17:06,067
रूज़वेल्ट के सामने।
213
00:17:08,737 --> 00:17:10,155
पास चलकर देखते हैं।
214
00:17:12,615 --> 00:17:17,787
- ए, मेरी जगह से हटो।
- मैं पान की रानी हूँ!
215
00:17:18,788 --> 00:17:22,292
धत् तेरे की। किसी को चोट लगने वाली है।
216
00:17:22,709 --> 00:17:24,794
आराम से। तुम्हारा सच सामने न आए।
217
00:17:32,427 --> 00:17:34,179
ज़ीब्रा-31, नागरिकों की रपट।
218
00:17:34,179 --> 00:17:36,389
चीनी थिएटर के सामने झगड़ा हो रहा है।
219
00:17:36,389 --> 00:17:39,976
खरगोश बना पुरुष पान की रानी को
मार रहा है। जगह का पंगा।
220
00:17:39,976 --> 00:17:41,227
सिर्फ़ हॉलीवुड में।
221
00:17:49,694 --> 00:17:51,029
वह कहाँ गया?
222
00:17:53,531 --> 00:17:57,452
इसी जगह काली हुडी वाला कोई नज़र आ रहा है?
223
00:17:57,452 --> 00:17:59,370
- नहीं।
- धत् तेरे की!
224
00:18:00,497 --> 00:18:02,749
वह फिर आएगा। कल उसे पकड़ेंगे।
225
00:18:11,841 --> 00:18:14,844
दो पुलिसवाले बार-बार याद आते हैं,
जिन्होंने मुझे रोका।
226
00:18:14,844 --> 00:18:15,887
उनका क्या?
227
00:18:17,096 --> 00:18:20,558
कुछ जाने-पहचाने से लगे।
जब उस रात के बारे में सोचती हूँ,
228
00:18:20,558 --> 00:18:24,229
मुझे लगता है शायद वे
मूसोज़ में बैठे मुझे देख रहे थे।
229
00:18:24,896 --> 00:18:27,816
- लगता है यह हो सकता है?
- सहजबोध पर यकीन करो।
230
00:18:27,816 --> 00:18:30,360
पक्का मेरे ब्रीफ़केस की तलाशी ली होगी।
231
00:18:30,360 --> 00:18:32,070
फ़ॉस्टर वाली फ़ाइल की।
232
00:18:33,029 --> 00:18:34,155
जैसा कि मैंने कहा।
233
00:18:37,325 --> 00:18:40,161
इतने सालों की नौकरी और अब महिला वकील का
234
00:18:41,120 --> 00:18:43,122
पालतू कुत्ता बन गया।
235
00:18:43,122 --> 00:18:45,208
बचाव पक्ष के वकीलों के लिए बेकार है।
236
00:18:54,509 --> 00:18:57,387
पैरामाउंट
वायोकॉम कंपनी
237
00:19:08,690 --> 00:19:10,692
सिर्फ़ तुम और मैं, स्लो-मो।
238
00:19:12,068 --> 00:19:13,319
"स्लो-मो," हाँ?
239
00:19:20,451 --> 00:19:21,327
डेढ़ डॉलर।
240
00:19:24,539 --> 00:19:26,833
मुझे नहीं लगता तुम्हारा फ़ुल हाउस है।
241
00:19:27,333 --> 00:19:29,002
शर्त लगाओ, तो जान जाओगी।
242
00:19:35,675 --> 00:19:36,593
आज रात नहीं।
243
00:19:39,512 --> 00:19:42,640
जीतने पर तुम्हारी यह
बनावटी हँसी देखकर चिढ़ होती है।
244
00:19:43,474 --> 00:19:46,769
- बनावटी हँसी? मेरी?
- अभी भी वही कर रहे हो,
245
00:19:47,812 --> 00:19:48,688
स्लो-मो।
246
00:20:15,340 --> 00:20:16,883
पूरी जगह गंदी पड़ी है।
247
00:20:17,800 --> 00:20:19,552
कल सफ़ाई वाली नहीं आई।
248
00:20:19,552 --> 00:20:22,472
भगवान के लिए खुद साफ़ करो।
249
00:20:22,472 --> 00:20:25,308
जाकर आज का शिकार ढूँढ़ूँ?
250
00:20:25,433 --> 00:20:27,936
जाकर कोई तगड़ा कबूतर ढूँढ़कर लाओ।
251
00:20:32,190 --> 00:20:34,484
- यह किस लिए?
- धंधे के लिए नए फ़ोन खरीदो।
252
00:20:34,484 --> 00:20:35,985
अपने पुराने वाले दे दो।
253
00:20:38,738 --> 00:20:42,200
- गिरवी रखने लायक कोई गहना है?
- खुद देख लो।
254
00:21:03,262 --> 00:21:04,180
लॉटरी लग गई।
255
00:21:07,642 --> 00:21:09,852
मुझे अगला डीपी पास करना होगा।
256
00:21:10,895 --> 00:21:12,438
निशाना लगाना कैसा चल रहा है?
257
00:21:12,438 --> 00:21:14,565
- अभ्यास किया?
- हर हफ़्ते।
258
00:21:14,691 --> 00:21:17,110
अच्छी बात है। वह ज़रूरी है, ठीक है?
259
00:21:22,949 --> 00:21:26,536
- क्रू में एक काम के लिए राज़ी हुई।
- मैंने लोगों से सुना है।
260
00:21:26,661 --> 00:21:31,416
आज मेरा पहला दिन था। मज़ा आया।
फिर से पहले जैसा महसूस हुआ।
261
00:21:35,795 --> 00:21:36,921
आपको क्या लगता है?
262
00:21:37,880 --> 00:21:41,175
क्या फ़र्क पड़ता है?
अब तो तुम ले चुकी हो, है न?
263
00:21:41,175 --> 00:21:43,094
- आप नाराज़ हैं?
- नाराज़ नहीं हूँ।
264
00:21:43,928 --> 00:21:45,346
पहले मुझसे बात कर सकती थी।
265
00:21:45,805 --> 00:21:48,349
- आप क्या कहते?
- कहता, बधाई हो।
266
00:21:48,975 --> 00:21:49,892
और क्या?
267
00:21:51,853 --> 00:21:55,440
- पक्का तुम तैयार हो?
- मुझे वह सब नहीं सुनना था।
268
00:21:55,440 --> 00:21:59,444
कहना पड़ेगा, मैंक से सुना तो तकलीफ़ हुई।
269
00:21:59,444 --> 00:22:02,780
आप ही ने मुझे सिखाया था,
पहले इजाज़त माँगकर मना किए जाने से
270
00:22:02,780 --> 00:22:05,116
बाद में माफ़ी माँगना बेहतर है।
271
00:22:05,116 --> 00:22:08,870
- मैंने यह कभी नहीं कहा।
- उसकी ज़रूरत नहीं थी। आप यही मानकर चले।
272
00:22:09,662 --> 00:22:11,664
आपका पूरा करियर इस बात की मिसाल है।
273
00:22:12,373 --> 00:22:14,500
पहले करो, फिर माफ़ी माँगो।
274
00:22:16,127 --> 00:22:17,211
तुमने मुझे फँसा लिया।
275
00:22:19,338 --> 00:22:21,466
बधाई हो, मैड्स।
276
00:22:21,591 --> 00:22:25,928
क्रू? बहुत बड़ी बात है। तुम पर नाज़ है।
277
00:22:27,764 --> 00:22:28,723
मुझे खुशी हुई।
278
00:22:30,975 --> 00:22:32,060
बस अपना खयाल रखना।
279
00:22:32,727 --> 00:22:34,812
हमेशा। आप भी।
280
00:22:44,614 --> 00:22:47,450
तो तुम्हारे पास क्या है? दो जोड़े?
281
00:22:48,493 --> 00:22:49,911
तुम कभी नहीं जान पाओगी।
282
00:22:50,745 --> 00:22:51,829
एक बात बताओ।
283
00:22:51,829 --> 00:22:55,500
तुम इन जानकार लोगों की सभा के
इतने खास आदमी किस लिए हो?
284
00:22:56,834 --> 00:22:59,462
तुम्हारे साथी
तुम्हारी बड़ी इज़्ज़त करते हैं।
285
00:23:00,505 --> 00:23:02,965
वादा करो अपने पॉडकास्ट में नहीं डालोगी?
286
00:23:03,883 --> 00:23:04,759
वादा करती हूँ।
287
00:23:04,759 --> 00:23:07,345
मैं अपने हैंडल का
खुलासा किसी से नहीं करता।
288
00:23:08,262 --> 00:23:10,431
खतरे में जियो।
289
00:23:12,558 --> 00:23:14,477
- रीकोस्पाइडर।
- रीकोस्पाइडर।
290
00:23:15,686 --> 00:23:17,396
तुम रीकोस्पाइडर हो।
291
00:23:17,396 --> 00:23:20,274
दरअसल मेरे लॉग-इन करते ही
चैट रूम भर जाते हैं।
292
00:23:22,902 --> 00:23:25,988
- हाँ, पर मैंने तुम्हारा नाम नहीं सुना।
- अजीब बात है।
293
00:23:27,949 --> 00:23:30,827
- एक सवाल पूछूँ?
- सोचना पड़ेगा।
294
00:23:31,911 --> 00:23:33,204
तुम किसी के साथ हो?
295
00:23:36,499 --> 00:23:41,045
यह एक लंबी कहानी है।
296
00:23:41,754 --> 00:23:43,381
मुझे और कहीं नहीं जाना है।
297
00:23:43,381 --> 00:23:45,049
पर मुझे जाना है।
298
00:23:45,049 --> 00:23:46,384
तो तुम किसी के साथ हो।
299
00:23:48,511 --> 00:23:49,512
मामला पेचीदा है।
300
00:23:49,679 --> 00:23:50,638
जल्दी समझ लेता हूँ।
301
00:23:54,100 --> 00:23:55,059
फिर कभी।
302
00:23:57,186 --> 00:23:58,187
बाय।
303
00:23:59,689 --> 00:24:01,274
तुम्हारा नंबर क्या है?
304
00:24:04,610 --> 00:24:08,156
तुम किसी और नाम से मशहूर एक माहिर हैकर हो,
305
00:24:08,156 --> 00:24:11,033
इसलिए खुद पता लगा लो।
306
00:24:22,128 --> 00:24:23,087
हैरी बॉश?
307
00:24:25,173 --> 00:24:27,508
मैं हूँ। आपकी कोई मदद करूँ?
308
00:24:27,508 --> 00:24:30,344
डिटेक्टिव डुरैन।
यह डिटेक्टिव सैन्टैना हैं।
309
00:24:30,344 --> 00:24:32,680
लेक्सी पार्क्स हत्या मामला संभाल रहे हैं।
310
00:24:32,972 --> 00:24:34,932
हत्या किताब देखी। अच्छा काम किया।
311
00:24:35,183 --> 00:24:36,058
शुक्रिया।
312
00:24:36,058 --> 00:24:38,519
आपके पास समय हो,
तो हम कुछ बात करना चाहेंगे।
313
00:24:38,519 --> 00:24:40,771
- बोलिए।
- डिप्टी हैरिक,
314
00:24:41,147 --> 00:24:42,982
वह हमारा साथी है।
315
00:24:42,982 --> 00:24:45,276
- हम सब उसकी पत्नी को जानते थे।
- समझता हूँ।
316
00:24:45,401 --> 00:24:47,904
- आप बचाव पक्ष के साथ हैं?
- हनी चैंडलर के साथ।
317
00:24:47,904 --> 00:24:49,363
- निजी जाँचकर्ता?
- हाँ।
318
00:24:49,363 --> 00:24:50,907
अपना लाइसेंस दिखाएंगे?
319
00:24:57,455 --> 00:25:00,249
अपने बारे में झूठ बताकर आप घर में घुसे।
320
00:25:00,249 --> 00:25:03,002
नहीं, मैं उस घर को देखने गया,
जो बिक्री के लिए है।
321
00:25:03,127 --> 00:25:06,297
- आपको एक मौका दे रहे हैं।
- आप पहले जो थे, उसके चलते।
322
00:25:06,297 --> 00:25:09,425
अगर दोबारा हद पार की,
तो उसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
323
00:25:09,550 --> 00:25:11,802
बड़ी मेहरबानी। हमारा बंदा निर्दोष है,
324
00:25:11,802 --> 00:25:14,597
यानि कातिल आज़ाद घूम रहा है।
अगर आपको परवाह है।
325
00:25:16,140 --> 00:25:18,476
- हमें परवाह है।
- अगर वह मिले, तो बताना।
326
00:25:25,691 --> 00:25:27,401
- ब्रूस ली।
- डॉरथी मैकग्वायर।
327
00:25:28,152 --> 00:25:29,028
वाह।
328
00:25:29,028 --> 00:25:31,239
- देखो, वॉर्ड बॉन्ड।
- वाह।
329
00:25:31,239 --> 00:25:32,782
यह देखो। तीतो पुएंते।
330
00:25:32,907 --> 00:25:34,617
- अच्छा, यहाँ आओ।
- अच्छा।
331
00:25:37,703 --> 00:25:40,248
वाह। प्यारी है।
332
00:25:41,749 --> 00:25:43,584
बहुत बढ़िया।
333
00:25:43,918 --> 00:25:46,254
हाँ। अच्छी लग रही हो।
334
00:25:46,379 --> 00:25:47,672
अच्छा। मेरे साथ एक।
335
00:25:51,467 --> 00:25:52,385
वह वापस आ गया।
336
00:25:54,845 --> 00:25:58,015
ज़ीब्रा-31, हमें एक बंदे पर शक है।
वह कल भी यहाँ था।
337
00:25:58,015 --> 00:26:02,270
पुरुष, गोरा, काली हुडी,
हॉलीवुड और ऑरेंज के कोने में।
338
00:26:02,436 --> 00:26:05,982
तुम्हें पूरे कब्रिस्तान का
बड़े पैमाने का सुरक्षा फुटेज मिला।
339
00:26:06,107 --> 00:26:08,859
मुझे देखने के लिए
केवल यह छोटा सा कोना मिला था,
340
00:26:08,859 --> 00:26:11,028
जहाँ तक हो सका, उसे बड़ा करके देखा।
341
00:26:11,028 --> 00:26:12,238
कमाल का है।
342
00:26:12,947 --> 00:26:16,951
- रुको, यह सराय है?
- और सराय की पार्किंग का प्रवेश।
343
00:26:16,951 --> 00:26:20,663
शेरिफ़ ने फ़ॉस्टर की
सफ़ेद फ़ोर्ड इकॉनोलाइन वैन ज़ब्त की थी।
344
00:26:20,663 --> 00:26:23,666
डेविड ने बताया
कि उस रात लगभग 9:30 बजे घर से निकला।
345
00:26:29,213 --> 00:26:32,466
- रात 9:47। यह रही उसकी वैन।
- यकीन से कैसे कह सकते हो?
346
00:26:32,717 --> 00:26:37,013
- बत्तियाँ। इकॉनोलाइन।
- अच्छा, बढ़िया।
347
00:26:37,013 --> 00:26:38,889
बंदा कितनी देर तक सराय में था?
348
00:26:38,889 --> 00:26:40,683
लगभग दो घंटों तक।
349
00:26:44,562 --> 00:26:48,607
वाह-वाह। जहाँ से आया,
दोबारा उसी तरफ़ लौटा।
350
00:26:48,607 --> 00:26:50,151
रात 11:39 बजे।
351
00:26:51,193 --> 00:26:54,989
फ़ॉस्टर घर से निकलता है,
पश्चिम की ओर सराय तक जाता है।
352
00:26:54,989 --> 00:26:58,617
दो घंटे रहता है,
पूरब की ओर घर वापस लौटता है।
353
00:26:58,743 --> 00:27:02,288
वेस्ट हॉलीवुड या लेक्सी पार्क्स के
आस-पास भी नहीं भटका।
354
00:27:03,331 --> 00:27:06,000
- यह बात पक्की नहीं है।
- मेरे लिए है।
355
00:27:06,000 --> 00:27:07,877
पक्का नहीं कि उसी की गाड़ी है।
356
00:27:07,877 --> 00:27:11,339
काफ़ी धुँधला है,
ड्राइवर या गाड़ी के नंबर नहीं दिख रहे।
357
00:27:11,339 --> 00:27:14,050
मीन-मेख निकालने का
काम वकील पर छोड़ दो।
358
00:27:14,050 --> 00:27:18,179
मुझे गलत मत समझना।
यह अच्छा है, पर हमें इससे अच्छा कुछ चाहिए।
359
00:27:20,556 --> 00:27:22,516
अच्छा, दोस्तो। अब हम...
360
00:27:22,516 --> 00:27:23,601
हॉलीवुड बस दौरे
361
00:27:23,601 --> 00:27:25,811
ज़ीब्रा-32, एक पर्यटक बस आ रही है,
362
00:27:25,811 --> 00:27:29,357
हॉलीवुड और ऑरेंज के
उत्तर-पश्चिम कोने में खाली हो रही है।
363
00:27:30,191 --> 00:27:33,778
समझ गई, पैदल आगे बढ़ रहे हैं।
हॉलीवुड पर पश्चिम की ओर।
364
00:27:46,624 --> 00:27:50,544
ज़ीब्रा-32, एक पर्यटक परिवार
ऑरेंज को पार करके पूरब की ओर बढ़ रहा है।
365
00:27:52,338 --> 00:27:55,966
ध्यान दें, परिवार मैडम टूसोड्स के
बाहर वाले एटीएम की ओर जा रहा है।
366
00:28:13,067 --> 00:28:16,278
धत् तेरे की।
विज्ञापन वाला बंदा ढोंग कर रहा है।
367
00:28:16,278 --> 00:28:20,533
ज़ीब्रा-31, ध्यान दें।
एटीएम पर 211 पर कोड 6 हो रहा है।
368
00:28:20,533 --> 00:28:24,495
दो पर शक है। एक हुडी पहने,
एक हरी टी-शर्ट, हल्की पैंट पहने पुरुष।
369
00:28:28,791 --> 00:28:29,875
संदिग्ध भाग रहा है।
370
00:28:30,835 --> 00:28:33,879
हरी कमीज़ वाला पुरुष
ऑरेंज पर उत्तर की ओर जा रहा है।
371
00:28:57,987 --> 00:28:58,904
रुक जाओ!
372
00:29:03,492 --> 00:29:04,493
रुक जाओ!
373
00:29:20,759 --> 00:29:22,303
एकदम मत हिलना।
374
00:29:57,046 --> 00:30:00,758
पहला ढंग का क्रू रोमांच।
हमें खुशी मनानी चाहिए।
375
00:30:01,634 --> 00:30:04,512
मना रहे हैं। सब बार जा रहे हैं। तुम आओगी?
376
00:30:04,512 --> 00:30:08,891
हर हफ़्ते मेरे माँ-बाप के घर
रात के खाने के लिए जाती हूँ।
377
00:30:09,016 --> 00:30:11,560
मेरी माँ पकाती हैं। तुम चलोगी?
378
00:30:12,394 --> 00:30:13,521
वह अच्छा पकाती हैं?
379
00:30:13,521 --> 00:30:15,564
मेरी दादी अच्छा पकाती हैं।
380
00:30:15,564 --> 00:30:17,399
मेरी माँ सैन डिएगो से हैं।
381
00:30:17,608 --> 00:30:20,903
मैं इसका मतलब नहीं समझी, पर, हाँ, ज़रूर।
382
00:30:20,903 --> 00:30:21,904
मैं चलूँगी।
383
00:30:22,613 --> 00:30:26,158
अच्छी बात है।
हमें आराम करने का मौका मिलेगा।
384
00:30:28,786 --> 00:30:32,831
ग्रुएन वाच टाइम
घड़ी खरीदना चाहते हो?
385
00:30:50,099 --> 00:30:51,308
परेशान लग रहे हो, भाई।
386
00:30:51,308 --> 00:30:53,811
इन कमीनों के साथ काम करके घबराहट होती है।
387
00:30:53,936 --> 00:30:57,606
इन कमीनों के साथ काम करने के लिए
कभी राज़ी नहीं होना चाहिए था।
388
00:31:02,278 --> 00:31:04,071
मुझे लगा बंद कर दिया था।
389
00:31:10,411 --> 00:31:11,829
हमने बंद कर दिया, यार।
390
00:31:12,788 --> 00:31:13,956
यह हफ़्ता अच्छा रहा।
391
00:31:19,545 --> 00:31:20,629
कल आना।
392
00:31:20,754 --> 00:31:22,298
मेरा अभी मन था।
393
00:31:22,298 --> 00:31:23,299
नहीं हो सकता।
394
00:31:23,882 --> 00:31:25,801
- क्यों?
- तिजोरी बंद है।
395
00:31:26,010 --> 00:31:28,721
टाइमर। कल सुबह तक नहीं खुल सकती।
396
00:31:34,393 --> 00:31:37,980
- सुबह जल्दी आऊँगा, मेरे यार।
- सुबह जल्दी।
397
00:31:41,525 --> 00:31:44,111
शैतान हाज़िर हो गया। उसे क्या चाहिए था?
398
00:31:47,281 --> 00:31:48,198
लिख डालो।
399
00:31:49,617 --> 00:31:51,243
हमें उस छुट्टी पर चलना चाहिए।
400
00:31:51,243 --> 00:31:54,455
तुम उस छुट्टी पर जाओ।
इंस्टाग्राम पर तुम्हें देखूँगा।
401
00:31:59,126 --> 00:32:00,294
तुम यहीं पली-बढ़ी?
402
00:32:00,294 --> 00:32:04,381
पाँच बच्चे, एक बाथरूम,
चार लड़कियाँ, माँ को छोड़कर।
403
00:32:05,090 --> 00:32:07,176
- नहीं।
- सिर्फ़ ताकतवर बचेगा।
404
00:32:09,678 --> 00:32:12,389
भाई-बहनों के साथ अच्छा लगता होगा।
405
00:32:12,389 --> 00:32:14,933
कज़िन, भांजे-भांजियाँ।
406
00:32:14,933 --> 00:32:17,436
मेरे कुछ ले सकती हो। मेरे पास काफ़ी हैं।
407
00:32:18,854 --> 00:32:20,856
तुम क्या हो? मँझली संतान?
408
00:32:21,023 --> 00:32:25,319
- सबसे छोटी।
- लाडली और बिगड़ी हुई।
409
00:32:26,445 --> 00:32:28,155
मीठे की गुंजाइश है?
410
00:32:28,155 --> 00:32:29,865
मेरे लिए नहीं। बहुत अच्छा था?
411
00:32:30,032 --> 00:32:32,534
तुम्हारे पापा आइसक्रीम परोस रहे हैं।
412
00:32:32,534 --> 00:32:33,452
एक चम्मच।
413
00:32:34,078 --> 00:32:36,997
- मैडी?
- ज़रूर।
414
00:32:37,331 --> 00:32:39,166
- शुक्रिया।
- तुम्हारा स्वागत है।
415
00:32:41,877 --> 00:32:43,754
माँ-बाप बहुत खयाल रखते हैं।
416
00:32:45,464 --> 00:32:46,924
मुझे बुलाने का शुक्रिया।
417
00:32:46,924 --> 00:32:50,803
पहले बुलाती,
पर मेरी नई फ़ौजी के नाते नहीं।
418
00:32:50,803 --> 00:32:52,054
कैसा लग रहा है?
419
00:32:52,596 --> 00:32:53,430
आज के बारे में?
420
00:32:54,848 --> 00:32:56,642
अब थोड़ा ठीक लगने लगा है?
421
00:32:56,767 --> 00:32:58,435
शायद। हाँ।
422
00:33:00,270 --> 00:33:01,313
एक जोश सा पैदा हुआ।
423
00:33:05,192 --> 00:33:06,276
उसे दबोच लिया था।
424
00:33:07,903 --> 00:33:09,822
- क्या मतलब?
- काली हुडी वाले को।
425
00:33:09,822 --> 00:33:11,865
उसके कान पर मारने की ज़रूरत नहीं थी।
426
00:33:11,865 --> 00:33:14,702
- वह हिल रहा था।
- उस तरह हथकड़ी लगाने की वजह से।
427
00:33:14,827 --> 00:33:17,454
- दरअसल उसकी चेन खींच रही थी।
- वह जूझ रहा था।
428
00:33:18,372 --> 00:33:19,415
उसे दबोच लिया था।
429
00:33:28,048 --> 00:33:29,133
मुझमें गुस्से...
430
00:33:31,760 --> 00:33:33,095
...की लहर पैदा हुई।
431
00:33:35,472 --> 00:33:37,808
पता नहीं कहाँ से पैदा हुई,
432
00:33:40,561 --> 00:33:43,480
पर मुझे लगा, "पड़ा रह, साले।"
433
00:33:43,605 --> 00:33:47,735
इतना जोश में आने की
ज़रूरत नहीं है कि काबू ही न रहे।
434
00:33:48,277 --> 00:33:51,029
- काबू नहीं खोया था।
- खोने ही वाली थी।
435
00:34:58,597 --> 00:34:59,723
मुझसे मिलना चाहती थीं?
436
00:35:00,474 --> 00:35:03,685
हाँ। यह प्रस्ताव अदालत तक पहुँचा दो।
437
00:35:04,311 --> 00:35:05,729
ठीक है।
438
00:35:06,188 --> 00:35:08,982
और बाहर जाते समय ज़रा इसका कुछ करोगे?
439
00:35:09,233 --> 00:35:13,320
ठीक से फेंक देना। जिस कंपनी आयरन
माउंटेन से करवाते हैं, उसे फ़ोन करना।
440
00:35:25,207 --> 00:35:28,585
- बॉश।
- स्कॉट एंडरसन।
441
00:35:29,253 --> 00:35:31,630
ग्रैंड जूरी ने आपको गवाह के नाते बुलाया?
442
00:35:31,630 --> 00:35:33,423
कानून के पाँचवें संशोधन का सहारा।
443
00:35:33,549 --> 00:35:36,552
- आपके शब्द दोहरा सकता हूँ?
- अंदाज़ा लगाओ।
444
00:35:36,552 --> 00:35:38,762
- तुम्हें सौंपा गया?
- कोशिश कर रहा हूँ।
445
00:35:38,762 --> 00:35:41,348
आरएचडी में एक सूत्र है।
वे बहुत नाराज़ हैं।
446
00:35:41,348 --> 00:35:43,058
फ़ेड्स ने उनका मामला छीन लिया।
447
00:35:43,058 --> 00:35:45,352
- कौन सा मामला?
- सायमन वेकफ़ील्ड हत्या का।
448
00:35:47,104 --> 00:35:48,689
कार्ल रॉजर्स का सलाहकार।
449
00:35:48,689 --> 00:35:50,649
जिसे अपने ही पूल में डुबो दिया गया।
450
00:35:51,024 --> 00:35:54,695
- उन्हें ब्राट्वा पर शक है?
- और कौन होगा?
451
00:36:06,081 --> 00:36:08,333
- इतना ही है?
- कागज़ात के रूप में।
452
00:36:08,333 --> 00:36:11,461
- और फ़र्म के कंप्यूटर में?
- थंब ड्राइव में डाल दिया है।
453
00:36:14,423 --> 00:36:16,133
चैंडलर ने सब मिटाने को कहा?
454
00:36:16,258 --> 00:36:18,760
कार्ल रॉजर्स के बारे में
हर डिजिटल जानकारी।
455
00:36:18,886 --> 00:36:20,178
मेरा काम हो गया?
456
00:36:21,597 --> 00:36:23,765
- अभी नहीं।
- उदास होने की ज़रूरत नहीं।
457
00:36:24,057 --> 00:36:27,352
हम तुम पर एहसान कर रहे हैं।
किस्मतवाले हो कि जेल नहीं गए।
458
00:36:46,038 --> 00:36:49,041
- इतनी क्या जल्दी थी?
- एक मुश्किल हो गई है।
459
00:36:49,041 --> 00:36:51,335
वेकफ़ील्ड वाला मामला अब फ़ेड्स के पास है।
460
00:36:51,335 --> 00:36:52,419
धत् तेरे की।
461
00:36:52,419 --> 00:36:55,213
तुमने उसके पूल में से
जो फ़ोन निकाला था, वहाँ से
462
00:36:55,213 --> 00:36:57,674
मुझे एक-एक बात के बारे में बताओ।
463
00:36:57,674 --> 00:37:00,510
हमें जानना होगा
कि हमारे बारे में कितना पता है।
464
00:37:00,636 --> 00:37:03,096
ट्रकों का एक इज़्ज़तदार और वैध कारोबार है।
465
00:37:03,096 --> 00:37:05,641
वही जो ब्राट्वा पेट्रोल पंपों को
तेल देता था?
466
00:37:05,641 --> 00:37:09,686
मिस्टर ऐसलन के खिलाफ़
किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगे हैं।
467
00:37:09,686 --> 00:37:14,024
अभी तक। हमें यकीन नहीं
कि आपने खुद की पाइपलाइन उड़ाई।
468
00:37:14,149 --> 00:37:16,652
कुल मिलाकर, मैदान की चोरी वाला कांड
469
00:37:16,652 --> 00:37:20,197
और पाइपलाइन में धमाका,
रीको का फ़ैसला सुनाया जा सकता है।
470
00:37:20,197 --> 00:37:22,699
- अनिवार्य जेल।
- बीस साल से उम्रकैद तक।
471
00:37:24,868 --> 00:37:28,580
हमारी मदद करके आप अपनी मदद कर सकते हैं।
472
00:37:30,540 --> 00:37:33,251
हम रूसियों की चुगली करने को नहीं कह रहे,
473
00:37:33,377 --> 00:37:35,295
अब और लोग भी शामिल हैं।
474
00:37:41,426 --> 00:37:42,761
देखने में एतराज़ नहीं।
475
00:37:54,773 --> 00:37:55,691
न।
476
00:38:03,198 --> 00:38:04,116
न।
477
00:38:11,331 --> 00:38:12,249
न।
478
00:38:29,266 --> 00:38:30,183
यह है।
479
00:38:32,686 --> 00:38:34,688
- पक्का पता है?
- बिल्कुल।
480
00:38:34,688 --> 00:38:39,359
इसी कमीने के कहने पर
झट से वहाँ धमाका हो गया।
481
00:38:43,864 --> 00:38:45,574
बॉश : लेगसी में अगली बार...
482
00:38:45,574 --> 00:38:47,075
मैं एक बंदे से अलग हो गई।
483
00:38:47,075 --> 00:38:51,079
दवा कंपनी में काम करता है।
मेरे परिवार के मेडिकल रिकार्ड हैक किए।
484
00:38:51,413 --> 00:38:52,330
मदद कर सकता हूँ।
485
00:38:52,330 --> 00:38:55,042
बहुत कुछ चल रहा है,
पर होश में आओ या छोड़ दो।
486
00:38:55,042 --> 00:38:58,336
- डॉकवाइलर को कल सज़ा सुनाई जाएगी।
- मैं वहाँ जाऊँगी।
487
00:38:58,670 --> 00:38:59,588
तुम जाओगी?
488
00:39:00,964 --> 00:39:03,717
जिस रात लाश फेंकी गई,
गवाह ने डिक्की और दो दरवाज़े
489
00:39:03,717 --> 00:39:06,053
- बंद होने की आवाज़ सुनी।
- दो कातिल।
490
00:39:06,053 --> 00:39:08,180
लेक्सी की हत्या की और डेविड को फँसाया।
491
00:39:08,180 --> 00:39:10,682
- अभी एक बंदा आया था।
-"हैरी बॉश।"
492
00:39:10,849 --> 00:39:13,393
बोला किसी हत्या की तहकीकात कर रहा था।
493
00:39:14,478 --> 00:39:18,190
बोले कि उन्हें पता था वह झूठ बोल रहा है।
उनके पास सबूत था।
494
00:40:39,187 --> 00:40:41,189
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
495
00:40:41,189 --> 00:40:43,275
{\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल