1
00:00:05,965 --> 00:00:08,175
बॉश : लेगसी में इससे पहले...
2
00:00:08,175 --> 00:00:11,220
- इतनी क्या जल्दी थी?
- एक मुश्किल हो गई है।
3
00:00:11,345 --> 00:00:13,806
- वेकफ़ील्ड वाला मामला फ़ेड्स के पास है।
- धत्।
4
00:00:13,806 --> 00:00:16,392
- डिजिटल फ़ाइलें, ई-मेल, रिकॉर्डिंग।
- कॉपी नहीं?
5
00:00:16,392 --> 00:00:17,518
यही एक है।
6
00:00:17,518 --> 00:00:20,646
पीड़ित प्रभाव बयान तैयार कर रही हूँ।
क्यों कर रही हूँ?
7
00:00:20,646 --> 00:00:22,314
तुम्हारे लिए अच्छा होगा।
8
00:00:22,314 --> 00:00:24,108
बस नई शुरुआत करना चाहती हूँ।
9
00:00:24,108 --> 00:00:25,401
जेम्स एलेन मर चुका है।
10
00:00:25,401 --> 00:00:27,862
डेविड के लिए सबूत देने वाला निराश कर गया।
11
00:00:27,862 --> 00:00:29,321
ऊपर से डीएनए वाली बात।
12
00:00:29,321 --> 00:00:31,157
नशे में नहीं हूँ। कमज़ोर नहीं।
13
00:00:31,157 --> 00:00:34,452
- नशे में न होने की जाँच को मना कर रही हैं?
- बिल्कुल।
14
00:00:34,618 --> 00:00:36,245
अपने हाथ पीछे कीजिए।
15
00:00:36,245 --> 00:00:40,833
लेक्सी पार्क्स हत्या मामला संभाल रहे हैं।
डिप्टी हैरिक, वह हमारा साथी है।
16
00:00:40,833 --> 00:00:41,959
समझता हूँ।
17
00:00:41,959 --> 00:00:45,004
अपने बारे में झूठ बोलकर आप घर में घुसे।
18
00:00:45,004 --> 00:00:47,298
उस घर को देखने गया, जो बिक्री के लिए है।
19
00:00:47,298 --> 00:00:50,050
अगर दोबारा हद पार की,
तो नतीजा भुगतना पड़ेगा।
20
00:00:50,050 --> 00:00:54,013
हमारा बंदा निर्दोष है
और कातिल आज़ाद घूम रहा है।
21
00:00:54,013 --> 00:00:56,515
क्यों लगता है कि औरत ने घड़ी पहनी थी?
22
00:00:56,515 --> 00:01:00,478
महँगी घड़ी का बक्सा,
कलाई पर धूप से झुलसने का दाग।
23
00:01:00,478 --> 00:01:02,563
तुम तो करमचंद से कम नहीं हो।
24
00:01:08,152 --> 00:01:09,779
कितना अच्छा है।
25
00:01:10,821 --> 00:01:14,533
अगले 24 घंटों तक शराब, लिप बाम,
चूमना, मुँह में स्ट्रॉ, कुछ नहीं।
26
00:01:14,658 --> 00:01:16,911
डॉक्टर शूबर्ट,
आप न होते, तो मैं क्या करती?
27
00:01:17,620 --> 00:01:19,872
शायद किसी दूसरे डॉक्टर को फ़ोन करतीं।
28
00:01:51,779 --> 00:01:53,280
तुमने हफ़्ते के अंत तक कहा था।
29
00:01:53,280 --> 00:01:54,865
हाँ, मैंने मन बदल लिया।
30
00:02:01,914 --> 00:02:03,874
- कम हैं।
- कितने कम?
31
00:02:03,999 --> 00:02:05,000
आधे हैं।
32
00:02:05,000 --> 00:02:07,545
- कल मुझे दो घरों में जाना है।
- और बुक कर लो।
33
00:02:07,545 --> 00:02:09,213
- क्यों?
- अब यह ब्याज है।
34
00:02:09,213 --> 00:02:10,214
हर रोज़।
35
00:02:10,965 --> 00:02:12,716
बस भी करो। यह तो गलत है।
36
00:02:13,300 --> 00:02:14,218
गलत?
37
00:02:14,969 --> 00:02:16,011
कमाल की बात कही।
38
00:02:18,013 --> 00:02:19,515
कम से कम हफ़्ते के अंत में?
39
00:02:19,515 --> 00:02:22,268
परसों, कमीने। समय निकला जा रहा है।
40
00:02:34,655 --> 00:02:37,157
आज रात माँ को सफ़ेद फूल चाहिए।
41
00:02:37,324 --> 00:02:39,076
धत् तेरे की।
42
00:02:57,011 --> 00:02:59,179
मैथ्यू, आओ।
43
00:03:05,936 --> 00:03:07,396
ड्रिंक मँगवाती हूँ।
44
00:04:07,581 --> 00:04:09,917
बॉश : लेगसी
45
00:04:18,842 --> 00:04:22,137
उन्होंने कहा कि घरेलू आतंकवाद के
मामले की तहकीकात कर रहे थे।
46
00:04:22,137 --> 00:04:25,015
मुझे ढाँचा दिखाया।
घबराहट से उल्टी जैसा लगने लगा।
47
00:04:25,015 --> 00:04:30,646
मैंने उनसे कहा कि मुझे कुछ नहीं पता था
कि वह क्या है या वे क्या कह रहे थे।
48
00:04:30,646 --> 00:04:33,941
फ़ेडरल एजेंट से झूठ बोलकर गलती की।
49
00:04:33,941 --> 00:04:37,111
- मुँह न खोलो या वकील करो, आत्मसमर्पण नहीं।
- पता है।
50
00:04:37,111 --> 00:04:39,113
- हाँ।
- मुझे फ़ोन क्यों नहीं किया?
51
00:04:39,279 --> 00:04:42,157
डर गया था।
बोले उन्हें पता था मैं झूठ बोल रहा था।
52
00:04:42,157 --> 00:04:44,368
- उनके पास सबूत था।
- वे झूठ बोल रहे थे।
53
00:04:44,368 --> 00:04:45,869
मैं घबरा गया।
54
00:04:46,996 --> 00:04:49,957
जब मैंने कहानी बदली, तो उन्हें पता चल गया।
55
00:04:50,457 --> 00:04:52,793
ढाँचे के बारे में उन्हें क्या बताया?
56
00:04:52,793 --> 00:04:55,713
यही कि वह एक नौवहन कंटेनर का खाका था।
57
00:04:55,713 --> 00:04:58,090
उन्होंने पूछा तुम्हें वह कहाँ से मिला?
58
00:04:59,466 --> 00:05:01,260
मैंने कहा आपने मुझे दिया।
59
00:05:01,593 --> 00:05:04,138
उसके बारे में पता करने को कहा।
60
00:05:04,638 --> 00:05:06,265
मुझे माफ़ कर दीजिए।
61
00:05:08,642 --> 00:05:10,978
उन्होंने सायमन के फ़ोन के बारे में पूछा?
62
00:05:10,978 --> 00:05:15,691
मैंने कहा ढाँचा वेकफ़ील्ड के
फ़ोन से डाउनलोड किया गया था,
63
00:05:15,691 --> 00:05:18,152
पर यह कि मुझे इसका पक्का पता नहीं था।
64
00:05:19,319 --> 00:05:22,448
और यह कि मुझे नहीं पता था
कि वह फ़ोन इस समय कहाँ है।
65
00:05:22,448 --> 00:05:24,283
जो कि सच है।
66
00:05:24,408 --> 00:05:27,077
- इतना ही?
- वे बोले मेरे पास दो रास्ते हैं।
67
00:05:27,327 --> 00:05:30,122
उनका साथ दूँ
या झूठ बोलने के लिए गिरफ़्तार हो जाऊँ।
68
00:05:31,915 --> 00:05:33,876
ज़ाहिर है तुम गिरफ़्तार नहीं हुए।
69
00:05:36,128 --> 00:05:37,046
मेरी नौकरी गई?
70
00:05:37,046 --> 00:05:38,672
मैं तुम्हें बताऊँगी।
71
00:05:38,672 --> 00:05:40,841
तब तक, फ़ेडरल दोस्तों से जो भी
72
00:05:40,841 --> 00:05:45,012
बातचीत होती है,
उसके बारे में हमें खबर करते रहोगे।
73
00:05:45,137 --> 00:05:46,221
मुझसे जो भी हो पाएगा।
74
00:05:46,764 --> 00:05:48,974
मुझसे झूठ बोलना बंद कर सकते हो।
75
00:05:56,190 --> 00:05:57,900
- उस पर भरोसा है?
- ज़रा भी नहीं।
76
00:06:03,322 --> 00:06:04,198
क्या?
77
00:06:04,198 --> 00:06:07,910
डीए का दफ़्तर
तुम्हें मामले से हटाने के लिए कह रहा है।
78
00:06:07,910 --> 00:06:10,287
हैरिक के घर पर तुमने जो किया।
79
00:06:10,287 --> 00:06:12,623
कल सुबह के लिए एक सुनवाई तय हुई है।
80
00:06:15,876 --> 00:06:18,170
खबर फैल गई है। दो दर्जन मैसेज,
81
00:06:20,756 --> 00:06:22,007
नौ वॉइसमेल।
82
00:06:22,841 --> 00:06:24,676
- तुम सुनना नहीं चाहते?
- मुझे पता है।
83
00:06:24,676 --> 00:06:27,971
सारे पुलिसवाले। मर जाओ, कमीने,
वगैरह-वगैरह।
84
00:06:27,971 --> 00:06:29,348
उस तरह के शब्द।
85
00:06:31,850 --> 00:06:33,060
बाउंस बैक कैसा है?
86
00:06:33,060 --> 00:06:35,312
मधुमक्खियों के शहद से ही ऐसा बनता है।
87
00:06:35,312 --> 00:06:36,897
फ़ोरलॉर्न ड्रैगन कैसा है?
88
00:06:36,897 --> 00:06:38,816
बिल्कुल भी बेकार नहीं है।
89
00:06:38,982 --> 00:06:41,777
- पेचीदा है?
- काफ़ी पेचीदा है।
90
00:06:42,027 --> 00:06:43,779
तुम्हारी ज़िंदगी की तरह।
91
00:06:44,404 --> 00:06:46,949
- अगर जानना ही चाहते हो...
- ज़बरदस्ती नहीं है।
92
00:06:47,074 --> 00:06:49,993
...एक साल पहले
मैं एक बंदे से अलग हो गई थी।
93
00:06:51,870 --> 00:06:54,915
- बोला मैंने उसकी ज़िंदगी तबाह की।
- और बदला लेना चाहता है।
94
00:06:54,915 --> 00:06:58,418
वह एक दवा की कंपनी में काम करता है।
95
00:06:58,544 --> 00:07:03,090
मेरे परिवार के मेडिकल रिकॉर्ड हैक किए,
उन्हें इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है,
96
00:07:03,215 --> 00:07:05,134
जो बहुत बड़ी आर्थिक मुसीबत होगी।
97
00:07:05,342 --> 00:07:06,844
तुमने उसके रिकॉर्ड हैक किए?
98
00:07:07,636 --> 00:07:09,805
वह इस काम में माहिर है।
99
00:07:09,805 --> 00:07:12,808
मैं हैकर नहीं हूँ।
बस उनके बारे में लिखती हूँ।
100
00:07:15,310 --> 00:07:18,105
इस सबसे माहौल बिगड़ रहा है।
101
00:07:18,230 --> 00:07:21,525
यह तुम्हारी मुश्किल नहीं है।
फिर से ड्रिंक मँगवाते हैं।
102
00:07:24,111 --> 00:07:29,074
हमने रोमांच जगाने वाला जाम पिया,
मस्ती की चाहत जगाने वाला जाम पीकर देखें?
103
00:07:29,449 --> 00:07:31,869
- जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए।
- ठीक है।
104
00:07:31,869 --> 00:07:36,540
- एक और "फ़ोरलॉर्न ड्रैगन"?
-"बिहाइंड द टाइम्स" कैसा रहेगा?
105
00:07:37,624 --> 00:07:38,625
अच्छी बात है।
106
00:07:40,043 --> 00:07:41,086
आपके लिए क्या लाऊँ?
107
00:07:42,838 --> 00:07:43,839
दो ले आइए।
108
00:07:43,839 --> 00:07:45,090
ज़रूर।
109
00:07:46,258 --> 00:07:47,968
सोचकर चलने वाला अच्छा लगता है।
110
00:07:50,888 --> 00:07:54,308
शामिल होने के लिए शुक्रिया। यह द हैक था।
111
00:07:54,308 --> 00:07:58,604
अगली बार, साथ होंगे माहिर हैक्टिविस्ट
जिनका नाम "फ़ेसलेस" हुआ करता था,
112
00:07:58,604 --> 00:08:00,981
जो मेरे सभी मज़ेदार सवालों के जवाब देंगे।
113
00:08:00,981 --> 00:08:05,569
मैं आपकी प्यारी मेज़बान, जेड क्विन,
और याद रखिए, जब आप सुन रहे हैं...
114
00:08:14,620 --> 00:08:17,331
तुम्हें किसी बात के बारे में आगाह करना है।
115
00:08:17,331 --> 00:08:18,957
अब आपने क्या कर दिया?
116
00:08:18,957 --> 00:08:22,920
- लेक्सी के पति से मेरी झड़प हो गई।
- यह सब कभी खत्म नहीं होगा।
117
00:08:22,920 --> 00:08:23,921
हाँ, माफ़ करना।
118
00:08:25,130 --> 00:08:27,299
ज़रा बताएँगे कि काम करना कब छोड़ेंगे?
119
00:08:27,299 --> 00:08:31,386
- जब लोग एक-दूसरे को मारना बंद कर देंगे।
- सही कहा।
120
00:08:32,930 --> 00:08:37,059
इस पर बहस नहीं कर सकती।
चाहती हूँ, पर नहीं कर सकती।
121
00:08:42,147 --> 00:08:44,191
- सब ठीक है?
- डीए के दफ़्तर से है।
122
00:08:44,191 --> 00:08:46,485
- तुम्हारे बयान को लेकर?
- जाना है, पापा।
123
00:08:46,485 --> 00:08:47,694
कॉफ़ी के लिए शुक्रिया।
124
00:08:53,283 --> 00:08:57,996
यॉर ऑनर, हैरी बॉश को
हैरिक का घर खरीदने की कोई इच्छा नहीं थी।
125
00:08:58,205 --> 00:09:00,457
उन्हें इस मामले से रोका जाना चाहिए,
126
00:09:00,457 --> 00:09:03,210
जो सबूत हासिल किया,
उसे शामिल नहीं करना चाहिए।
127
00:09:03,210 --> 00:09:04,419
वकील साहिबा।
128
00:09:05,545 --> 00:09:07,256
यॉर ऑनर, इसमें अपराध क्या है?
129
00:09:07,381 --> 00:09:09,174
बॉश ने अपना नाम बताया।
130
00:09:09,383 --> 00:09:12,511
उन्होंने सही तरीके से घर में प्रवेश किया।
131
00:09:12,511 --> 00:09:13,845
मिस चैंडलर ने सही कहा।
132
00:09:14,012 --> 00:09:17,891
बॉश ने जो भी सबूत हासिल किया,
उसे शामिल किया जाएगा
133
00:09:17,891 --> 00:09:21,144
और उनके खिलाफ़
कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।
134
00:09:21,728 --> 00:09:23,939
अब मैं वकीलों से चेंबर में मिलूँगा।
135
00:09:27,109 --> 00:09:29,486
एमिट। हॉल ऑफ़ जस्टिस से यहाँ आए।
136
00:09:29,486 --> 00:09:31,822
इस मामले के लिए सड़क पार करके आना बनता है।
137
00:09:31,822 --> 00:09:33,740
दलील की बातचीत कैसी चल रही है?
138
00:09:33,865 --> 00:09:36,702
- कोई दलील नहीं है।
- क्यों?
139
00:09:36,868 --> 00:09:40,289
सरकारी सेवक की बेरहमी से
हत्या के लिए खुला मुकदमा चलना चाहिए।
140
00:09:40,455 --> 00:09:44,418
अभियुक्त को न्याय मिलना चाहिए,
जैसा कि किसी भयानक अपराध में होता है।
141
00:09:44,543 --> 00:09:48,922
मुझे कमरे में मीडिया वाले नहीं दिख रहे,
एमिट। भावनाओं में न बहें, तो अच्छा है।
142
00:09:49,047 --> 00:09:51,842
यॉर ऑनर, मेरे मुवक्किल को
अदालत आने का हक है।
143
00:09:52,009 --> 00:09:53,552
एक बात साफ़-साफ़ करते हैं।
144
00:09:54,011 --> 00:09:57,514
हम सबको पता है
कि इस मामले में अभियोग पक्ष की जीत होगी।
145
00:09:57,514 --> 00:10:01,810
- यॉर ऑनर, पूरे सम्मान के साथ...
- मुझे इसको जल्दी से निपटाना है।
146
00:10:02,561 --> 00:10:03,729
बोलिए।
147
00:10:06,106 --> 00:10:10,986
हम दूसरी डिग्री की हत्या सोच सकते हैं,
15 साल से लेकर उम्रकैद, पैरोल की संभावना।
148
00:10:10,986 --> 00:10:13,196
हालात देखते हुए बहुत उदारता है।
149
00:10:13,196 --> 00:10:15,657
निर्दोष के लिए
कोई भी समझौता उदारता नहीं है।
150
00:10:15,657 --> 00:10:17,284
कहा न, भावनाओं में न बहें?
151
00:10:19,286 --> 00:10:21,872
मैं अपने मुवक्किल के आगे
यह प्रस्ताव पेश करूँगी।
152
00:10:21,997 --> 00:10:23,540
उसे स्वीकार करने को कहो।
153
00:10:23,540 --> 00:10:27,502
उसे अपनी बेहतरीन पेशेवर राय देने के बाद,
इस बारे में बात करेंगे।
154
00:10:27,502 --> 00:10:29,671
मुझे हफ़्ते के अंत तक जवाब चाहिए।
155
00:10:35,344 --> 00:10:37,721
- यह क्या है?
- लेक्सी पार्क्स के फ़ोन रिकॉर्ड।
156
00:10:40,432 --> 00:10:42,267
इतना मुश्किल काम।
157
00:10:42,267 --> 00:10:43,685
काम बारीकी से करना चाहिए।
158
00:10:43,852 --> 00:10:44,978
मुझे क्या ढूँढ़ना है?
159
00:10:44,978 --> 00:10:47,898
जानना है कि उसने
घड़ी को लेकर किसी से बात की या नहीं।
160
00:10:47,898 --> 00:10:50,400
कमाल की बात है। तुम्हें यह कब तक चाहिए?
161
00:10:50,400 --> 00:10:52,736
जल्दी। इसी पर ध्यान दो। बाकी बाद में करना।
162
00:10:55,280 --> 00:10:57,699
कुछ लोगों की निजी ज़िंदगी होती है, समझे?
163
00:10:57,824 --> 00:11:00,535
मेरी हालत कितनी बुरी लगती है?
164
00:11:00,535 --> 00:11:02,037
सवाल में ही जवाब छुपा है।
165
00:11:03,580 --> 00:11:05,415
आधे घंटे में विमान पहुँच जाएगा।
166
00:11:05,874 --> 00:11:07,918
ठीक है। हाँ। ए, रुको।
167
00:11:09,586 --> 00:11:13,048
अरे, मैडी, डीए के दफ़्तर से
कोई महिला तुमसे मिलने आई हैं।
168
00:11:13,382 --> 00:11:15,092
उन्हें क्रू वाले कमरे में बिठाया।
169
00:11:15,884 --> 00:11:16,802
शुक्रिया, मैंक।
170
00:11:21,640 --> 00:11:24,518
मैडलिन, डीडीए ऐना काइज़र।
पीड़ित-गवाह संयोजक।
171
00:11:24,518 --> 00:11:27,312
- मैं तुमसे बात करना चाहती थी।
- मैं काम में उलझी थी।
172
00:11:27,312 --> 00:11:29,022
मेरे बयान को लेकर है?
173
00:11:29,147 --> 00:11:30,941
मैं तुमसे मिलना चाहती थी।
174
00:11:30,941 --> 00:11:33,693
तुम बयान दे सकती हो, या नहीं भी।
175
00:11:33,693 --> 00:11:37,447
या फिर लिखकर दे सकती हो,
मैं वह अदालत में पढ़ दूँगी।
176
00:11:37,572 --> 00:11:41,910
मैंने देखा है कि ऐसा करने से
कई शिकार लोगों को सुकून मिलता है।
177
00:11:42,744 --> 00:11:43,662
तुम्हारी मर्ज़ी।
178
00:11:43,662 --> 00:11:47,457
तुम जो भी तय करो, हमें मंज़ूर है।
हम तुम्हारे साथ है।
179
00:11:48,708 --> 00:11:52,212
मुझे यह ज़रूर लगता है
कि जज साहब खुद तुम्हारे मुँह से सुनें,
180
00:11:52,212 --> 00:11:56,049
तो उसे ज़्यादा से ज़्यादा सज़ा दिलाने में
काफ़ी मदद मिलेगी।
181
00:12:01,513 --> 00:12:04,599
मैं उम्मीद करती हूँ
कि तुम सुनवाई में शामिल हो पाओगे।
182
00:12:04,599 --> 00:12:06,977
तुम्हारे आने से बहुत फ़र्क पड़ेगा।
183
00:12:07,144 --> 00:12:09,896
- दूसरी पीड़ित लड़कियाँ भी होंगी।
- मैं पीड़ित नहीं।
184
00:12:10,730 --> 00:12:11,648
क्या मतलब?
185
00:12:11,815 --> 00:12:13,775
वही उसकी असली शिकार हैं, मैं नहीं।
186
00:12:15,861 --> 00:12:17,779
नहीं चाहती कि उनके बारे में भूलें।
187
00:12:17,904 --> 00:12:19,739
हम नहीं भूलेंगे। वादा करती हूँ।
188
00:12:20,615 --> 00:12:24,119
- पता है यह बहुत माँगना है।
- मुझे काम के लिए तैयार होना है।
189
00:12:25,328 --> 00:12:26,371
हमें बता देना।
190
00:12:30,876 --> 00:12:32,043
तुम्हें क्या हुआ है?
191
00:12:34,463 --> 00:12:37,632
बॉश, तुम ठीक हो?
192
00:12:37,757 --> 00:12:39,342
माफ़ करना। बस ध्यान नहीं है।
193
00:12:40,218 --> 00:12:41,511
तुम्हारा बयान?
194
00:12:41,636 --> 00:12:45,765
- कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
- उस बारे में बात करना चाहती हो?
195
00:12:45,891 --> 00:12:48,143
मुझे उस बारे में बात नहीं करनी।
196
00:12:48,310 --> 00:12:51,396
ठीक है। और कोई बात कर सकते हैं।
197
00:12:51,521 --> 00:12:54,733
घबराओ मत,
तुम्हारे पापा के बारे में कुछ नहीं कहूँगी।
198
00:12:54,941 --> 00:12:56,651
उनके अप्रिय रूप के बारे में।
199
00:13:00,030 --> 00:13:00,947
तुमने अभी की।
200
00:13:06,536 --> 00:13:09,623
यह बहुत अच्छा है। शुक्रिया।
201
00:13:11,291 --> 00:13:12,918
मैंने तुम्हारा पॉडकास्ट देखा।
202
00:13:14,169 --> 00:13:15,295
तुम्हें क्या लगा?
203
00:13:16,004 --> 00:13:16,922
मुझे अच्छा लगा।
204
00:13:19,049 --> 00:13:19,966
बस?
205
00:13:21,176 --> 00:13:25,514
तुमने "दिलचस्प" नहीं कहा। जब लोग
"दिलचस्प है" कहते हैं, बहुत बुरा लगता है।
206
00:13:25,514 --> 00:13:27,891
- मैं और सुनना चाहता हूँ।
- भाड़ में जाओ।
207
00:13:28,850 --> 00:13:30,352
मुझे पॉडकास्ट में रुचि नहीं।
208
00:13:30,727 --> 00:13:34,105
बचपन में तुम्हारा हैंडल क्या था?
मतलब, जब नई-नई हैकर थी?
209
00:13:35,273 --> 00:13:37,275
- ए-प्लस।
- ए-प्लस?
210
00:13:37,275 --> 00:13:39,736
तुमने स्कूल में हैक करके अपने ग्रेड बदले।
211
00:13:39,861 --> 00:13:43,323
सिर्फ़ अपने दोस्तों के।
वह मेरे करियर का शिखर था।
212
00:13:44,366 --> 00:13:45,867
- पकड़ी गई थी?
- निकाल दी गई थी।
213
00:13:47,118 --> 00:13:48,662
तुमसे एक सवाल पूछना है।
214
00:13:49,246 --> 00:13:52,749
रीकोस्पाइडर से पहले तुम क्या थे?
215
00:13:53,542 --> 00:13:54,834
बस मो।
216
00:13:54,834 --> 00:13:56,878
बस-मो? मतलब गिज़मो?
217
00:13:56,878 --> 00:14:00,799
नहीं, बस-मो नहीं। बस मो।
218
00:14:01,216 --> 00:14:02,342
पहला नाम क्या है?
219
00:14:02,926 --> 00:14:06,221
- मेरी माँ मुझे मॉरीस बुलाती हैं।
- मॉरीस?
220
00:14:07,806 --> 00:14:11,101
मॉरीस। अच्छे बंदे के लिए अच्छा नाम है।
221
00:14:14,354 --> 00:14:15,564
मैं मदद कर सकता हूँ।
222
00:14:15,939 --> 00:14:19,943
- किस चीज़ में?
- फ़ार्मावेल के सर्वर को हैक करने में।
223
00:14:22,862 --> 00:14:26,449
बड़ी मेहरबानी, पर ऐसी कोशिश भी मत करना।
224
00:14:26,449 --> 00:14:28,618
- यह नामुमकिन है।
- तुमने कोशिश की?
225
00:14:28,618 --> 00:14:31,705
नेटवर्क में घुसने की
कोई भी गुंजाइश नहीं है।
226
00:14:31,705 --> 00:14:34,124
- बिल्कुल नहीं।
- उस जगह पर जाना होगा।
227
00:14:34,291 --> 00:14:37,544
फ़ार्मावेल एक दवा कंपनी है।
228
00:14:37,544 --> 00:14:40,922
- हाँ, वह तो नाम से ही पता चलता है।
- वहाँ कड़ी सुरक्षा है।
229
00:14:41,089 --> 00:14:44,134
जाँच चौकियाँ, की कार्ड से घुसना, कैमरे।
230
00:14:44,759 --> 00:14:46,094
मुझे चुनौती पसंद है।
231
00:14:50,599 --> 00:14:52,350
- क्या?
- चिकना फ़र्श।
232
00:14:52,350 --> 00:14:55,520
हम हाँ कहते रहते हैं,
वह अपने और काम निकलवाता रहता है।
233
00:15:02,736 --> 00:15:06,239
- हमारे पास कुछ ही मिनट हैं।
- मुझे दिखाने के लिए शुक्रिया।
234
00:15:07,449 --> 00:15:08,950
जेम्स एलेन का रिकॉर्ड देखा।
235
00:15:08,950 --> 00:15:12,120
तीन साल पहले,
सात सालों तक गिरफ़्तारी। फिर बंद हो गई।
236
00:15:12,329 --> 00:15:13,413
क्या लगता है?
237
00:15:13,538 --> 00:15:15,248
- सब छोड़ दिया।
- मुखबिर बन गया?
238
00:15:15,373 --> 00:15:19,252
- उसके समर्थन में कागज़ात नहीं थे...
- ज़ाहिर है, होते भी नहीं।
239
00:15:19,252 --> 00:15:21,421
ज़रूर उसका कोई माई-बाप रहा होगा।
240
00:15:21,421 --> 00:15:23,757
आखिरी बार
गिरफ़्तार करने वालों के नाम मिले?
241
00:15:23,757 --> 00:15:26,259
हमारे पास बुकिंग नंबर हैं।
रपट का इंतज़ार है।
242
00:15:26,259 --> 00:15:29,054
- पता चलने पर मुझे बताना।
- ज़रूर।
243
00:15:32,182 --> 00:15:33,933
उसे यहीं फेंका गया था?
244
00:15:34,726 --> 00:15:36,102
वाइन एंड एलेनॉर से हटकर।
245
00:15:39,522 --> 00:15:43,818
कोई खरोंच नहीं, हाथ पर कोई चोट नहीं,
उंगलियों के नाखून टूटे हुए नहीं।
246
00:15:44,861 --> 00:15:46,071
बाँधने के कोई निशान?
247
00:15:46,071 --> 00:15:49,866
- एक भी नहीं।
- तो एलेन ने तार को नहीं रोका।
248
00:16:03,129 --> 00:16:05,465
कंडोम के बड़े डब्बे की वजह समझ में आती है।
249
00:16:05,465 --> 00:16:06,716
अभी भी खत्म नहीं हुआ।
250
00:16:07,842 --> 00:16:10,637
हमने कमरे की जाँच की। वह एकदम खाली था।
251
00:16:11,179 --> 00:16:13,473
उसके मरने के बाद किसी ने उसका सामान हटाया।
252
00:16:13,473 --> 00:16:16,559
शायद उसके माई-बाप ने। शुक्रिया।
253
00:17:32,635 --> 00:17:33,762
निजी जाँचकर्ता।
254
00:18:01,372 --> 00:18:05,418
गली में जो हत्या हुई थी? कुछ हफ़्ते पहले?
255
00:18:07,295 --> 00:18:11,090
- आपने कुछ सुना था, देखा था?
- नहीं। उन्होंने गुपचुप किया।
256
00:18:12,592 --> 00:18:13,760
"उन्होंने" क्यों कहा?
257
00:18:17,472 --> 00:18:20,600
रिकॉर्डो। मेरा पोता। वह बताएगा।
258
00:18:25,021 --> 00:18:28,233
- आप पुलिसवाले हैं?
- नहीं, मैं निजी जाँचकर्चा हूँ।
259
00:18:28,483 --> 00:18:30,610
गली में हुई हत्या के मामले में लगा हूँ।
260
00:18:30,735 --> 00:18:33,363
- उस रात तुमने कुछ देखा था?
- मैं बिस्तर में था।
261
00:18:33,363 --> 00:18:36,533
- मैंने उन्हें लाश को फेंकते सुना था।
- कैसी आवाज़ थी?
262
00:18:36,533 --> 00:18:38,618
गाड़ी के दरवाज़े खुले और बंद हुए,
263
00:18:38,785 --> 00:18:42,205
फिर डिक्की के बंद होने की आवाज़ आई
और फिर दरवाज़ों की आवाज़।
264
00:18:42,664 --> 00:18:45,250
- दो दरवाज़े?
- धम, धम।
265
00:18:45,375 --> 00:18:47,877
- तुम्हें समय याद है?
- देर हो गई थी।
266
00:18:47,877 --> 00:18:51,089
अगली सुबह, पुलिस गली में थी।
267
00:18:51,089 --> 00:18:53,758
- तुमने और कुछ सुना?
- बस इंजन की आवाज़।
268
00:18:53,758 --> 00:18:57,136
तेज़, गड़गड़ाहट थी,
मानो कोई नीचे को लगती गाड़ी हो।
269
00:18:58,930 --> 00:19:02,100
एलेन की लाश बिना खरोंच के
गली तक ले जाई गई,
270
00:19:02,100 --> 00:19:05,061
यानि उसे उठाया गया था, घसीटा नहीं गया था।
271
00:19:05,061 --> 00:19:07,814
हाथों और उंगलियों के
नाखूनों में कोई चोट नहीं।
272
00:19:07,814 --> 00:19:10,066
जब उसका गला घोंटा गया, वह बेहोश था?
273
00:19:10,066 --> 00:19:13,695
वही होगा। वरना छटपटाने के निशान होते।
274
00:19:14,696 --> 00:19:17,615
लाश उठाकर
डिक्की में डालने के लिए दो लोगों के हाथ।
275
00:19:17,615 --> 00:19:20,618
जिस रात लाश फेंकी गई,
एक गवाह ने डिक्की बंद होने
276
00:19:20,618 --> 00:19:24,664
- और दो दरवाज़े बंद होने की आवाज़ सुनी।
- वाह। दो कातिल।
277
00:19:24,789 --> 00:19:27,750
जिन्होंने लेक्सी की हत्या की
और डेविड को फँसाया।
278
00:19:27,917 --> 00:19:28,918
एक आखिरी बात।
279
00:19:29,085 --> 00:19:31,880
अपने डीएनए एनलिस्ट से कहो
कि कंडोम ट्रेस की जाँच करे।
280
00:19:31,880 --> 00:19:33,131
क्या लगता है?
281
00:19:33,131 --> 00:19:34,591
संभावना कम है,
282
00:19:34,591 --> 00:19:39,012
पर हमें समझाना होगा कि हमारे मुवक्किल का
डीएनए मौका-ए-वारदात पर कैसे पहुँचा।
283
00:20:01,576 --> 00:20:03,494
किसी ने इस बारे में नहीं बताया।
284
00:20:03,494 --> 00:20:05,163
जहाँ भेजा जाए, वहीं जाता हूँ।
285
00:20:05,163 --> 00:20:09,876
- अग्नि विभाग जाँच का काम संभालता है।
- उन्होंने हमें करने का अधिकार दिया।
286
00:20:11,294 --> 00:20:13,755
किसी के जीजा ने शायद शहर को यकीन दिलाया
287
00:20:13,755 --> 00:20:15,882
कि उपठेकेदारों से पैसा बच सकता है।
288
00:20:16,341 --> 00:20:18,885
मुझे पूरी इमारत में
तुम्हारे साथ चलना होगा।
289
00:20:18,885 --> 00:20:20,094
मैं पीछे-पीछे चलूँगा।
290
00:20:21,512 --> 00:20:24,933
- जॉकी पंप की मोटर बदली थी?
- पिछले साल।
291
00:20:25,058 --> 00:20:27,226
मुख्य लाइन कमज़ोर नहीं होनी चाहिए।
292
00:20:27,226 --> 00:20:29,520
मैं उस पर नज़र रखूँगा।
293
00:20:29,646 --> 00:20:30,980
इसे लिखना चाहोगे?
294
00:20:35,360 --> 00:20:37,070
देखना था कि कहाँ तक जा पाता।
295
00:20:37,070 --> 00:20:41,282
अधिकतर लोग ध्यान नहीं देते।
कभी-कभी, मैं बस आगे बढ़ जाता हूँ।
296
00:20:41,491 --> 00:20:42,492
मेरे रहते नहीं।
297
00:20:42,784 --> 00:20:43,701
अच्छे बंदे हो।
298
00:20:43,826 --> 00:20:45,119
अब कहाँ जाना है?
299
00:20:45,244 --> 00:20:48,498
ऊपरी मंज़िस से शुरू करते हैं
और एक-एक करके नीचे आएँगे।
300
00:20:48,623 --> 00:20:50,249
तो फ़ार्मावेल चलते हैं।
301
00:20:55,546 --> 00:20:58,174
- तुम्हारे बच्चे हैं?
- नहीं। तलाकशुदा हूँ।
302
00:20:59,217 --> 00:21:00,927
- तुम्हारे?
- कभी तो होंगे।
303
00:21:00,927 --> 00:21:02,929
मेरी बहन के चार बच्चे हैं।
304
00:21:06,933 --> 00:21:07,850
यह देखो।
305
00:21:08,184 --> 00:21:09,477
- प्यारे हैं।
- है न?
306
00:21:09,602 --> 00:21:11,312
छोटे वाले जुड़वाँ हैं।
307
00:21:11,312 --> 00:21:13,106
घर में काफ़ी जोश रहता होगा।
308
00:21:13,106 --> 00:21:16,901
मैंने अपनी बहन से कहा,
"तुम्हें कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए।"
309
00:21:16,901 --> 00:21:19,779
असल बात तो यह है
कि हमें मैच पहले जीत जाना चाहिए था।
310
00:21:19,779 --> 00:21:20,989
मैं भी मानता हूँ।
311
00:21:21,114 --> 00:21:23,408
अगर फ़ुटबॉल को बचा नहीं सकते, तो छोड़ दो।
312
00:21:23,533 --> 00:21:24,575
टेलीकॉम/
आईटी कमरा
313
00:21:24,575 --> 00:21:25,868
हाँ। वह तो गलत है।
314
00:21:25,994 --> 00:21:30,081
मुझे लगता है मैकवे कातिल नहीं है।
किसी की गर्दन पर पैर रख सकता है?
315
00:21:30,081 --> 00:21:33,418
- मुझे यही जानना है।
- यही असली सवाल है।
316
00:21:45,680 --> 00:21:46,556
जंग नहीं लगी।
317
00:21:46,556 --> 00:21:48,141
बिल्कुल नहीं।
318
00:21:48,266 --> 00:21:51,477
- मुझे मरम्मत के कागज़ात भेज दोगे?
- मेल से भेज दूँगा।
319
00:21:51,477 --> 00:21:53,604
ई-मेल से भेजते हैं। उसी दिन।
320
00:21:53,730 --> 00:21:56,399
बाप रे, सबको हर काम जल्दी-जल्दी चाहिए।
321
00:22:10,288 --> 00:22:13,499
इन्हें पक्का हटवा दोगे?
मुझे खाली रास्ता चाहिए।
322
00:22:13,499 --> 00:22:15,460
माफ़ करना। नरमी के लिए शुक्रिया।
323
00:22:15,460 --> 00:22:19,589
- अलार्म पैनल के टैग देखोगे?
- पहले शौचालय हो आऊँ?
324
00:22:19,589 --> 00:22:21,215
- मैं दिखाता हूँ।
- ज़रूरत नहीं।
325
00:22:21,215 --> 00:22:23,509
- मैंने आते समय देखा।
- फिर भी चलूँगा।
326
00:22:24,385 --> 00:22:26,637
तुम्हारे बायीं तरफ़। मैं यहीं हूँ।
327
00:22:26,637 --> 00:22:27,638
बड़ी मेहरबानी।
328
00:22:37,940 --> 00:22:38,900
कार्ड मिला
आईसी टाइप-ए
329
00:23:34,163 --> 00:23:34,997
उपकरण मिल गया
330
00:23:37,792 --> 00:23:40,503
बत्ती हरी हो गई, अब रास्ता साफ़ है।
331
00:23:50,596 --> 00:23:53,432
- मुझे लगा गिर पड़े।
- टिशु पेपर खत्म हो गए, यार।
332
00:23:53,432 --> 00:23:54,976
यह तो नियमों का उल्लंघन है।
333
00:23:54,976 --> 00:23:57,019
- सच?
- मैं मज़ाक कर रहा हूँ।
334
00:23:57,019 --> 00:24:00,314
चलकर फ़ायर अलार्म पैनल देखते हैं।
335
00:24:02,733 --> 00:24:06,821
दूसरी डिग्री की हत्या?
हत्या का आरोप न लगने का क्या हुआ?
336
00:24:06,988 --> 00:24:10,158
अगर आपने गलत आदमी को
पकड़ा हो तो? मेरा पति निर्दोष है।
337
00:24:10,158 --> 00:24:13,411
- यह भयानक है।
- मैं मानती हूँ। तो, मंज़ूर नहीं है?
338
00:24:13,411 --> 00:24:18,583
आपने कहा था कि मौका-ए-वारदात पर पाए गए
डीएनए को नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन है।
339
00:24:18,708 --> 00:24:21,961
डेविड, जूरी का एक सदस्य चाहिए,
जो यकीन करे कि तुम निर्दोष हो,
340
00:24:21,961 --> 00:24:23,921
ताकि इसे रोककर गलत मुकदमा माना जाए।
341
00:24:23,921 --> 00:24:26,716
- मैं यह कर सकती हूँ।
- और अगर आप न कर पाईं?
342
00:24:28,092 --> 00:24:31,512
चलो भी। डेविड, थोड़ा भरोसा रखो।
343
00:24:32,346 --> 00:24:34,182
संभावना बहुत कम है, पर शायद
344
00:24:34,182 --> 00:24:36,934
डीएनए के बारे में समझाने का एक उपाय है।
345
00:24:36,934 --> 00:24:41,105
हम एक नई सोच तैयार कर रहे हैं
कि दो कातिल थे।
346
00:24:41,105 --> 00:24:43,316
- आपके पास सबूत है?
- कोशिश कर रहे हैं।
347
00:24:43,316 --> 00:24:44,609
तो अभी तक नहीं है।
348
00:24:48,404 --> 00:24:53,993
अगर तुमने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तो
गुनाह मानने नाले कसूरवार बने रहोगे।
349
00:24:54,327 --> 00:24:58,039
तुम्हारे दोस्त, परिवार वाले, मन ही मन,
350
00:24:58,956 --> 00:25:00,499
क्या वे हमेशा यही सोचेंगे?
351
00:25:02,084 --> 00:25:05,880
- क्या सोचेंगे?
- कि तुमने यह काम किया या नहीं।
352
00:25:18,893 --> 00:25:19,810
ठीक है।
353
00:25:46,879 --> 00:25:48,214
लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन।
354
00:25:54,470 --> 00:25:56,013
बॉश।
355
00:25:58,516 --> 00:26:03,396
बॉश? मैडी? मैंने कहा, तुम्हें भूख लगी है?
356
00:26:03,938 --> 00:26:06,274
- तुम कुछ लोगी?
- मुझे कुछ नहीं चाहिए।
357
00:26:06,274 --> 00:26:08,609
मुझे इस ड्यूटी में ज़िंदा रहना है।
358
00:26:08,609 --> 00:26:10,361
- तुम्हें रहना है?
- बिल्कुल।
359
00:26:11,862 --> 00:26:13,197
माफ़ करना।
360
00:26:13,447 --> 00:26:17,076
मुझे पता है बहुत कुछ चल रहा है,
पर होश में आओ या फिर छोड़ दो।
361
00:26:29,964 --> 00:26:33,509
यही वह जगह है जहाँ जेम्स एलेन
ड्रग बेचता था और मस्ती करता था?
362
00:26:33,718 --> 00:26:36,721
{\an8}- तीन साल पहले तक।
- तीन साल पहले क्या हुआ था?
363
00:26:36,887 --> 00:26:38,556
{\an8}वह गिरफ़्तार होना बंद हो गया।
364
00:26:38,556 --> 00:26:40,599
{\an8}वह किसी का मुखबिर बन गया।
365
00:26:41,934 --> 00:26:43,311
मैं ज़्यादा ही तैयार हूँ।
366
00:26:44,854 --> 00:26:47,356
तुम जेम्स एलेन को कितना अच्छे से जानते थे?
367
00:26:47,523 --> 00:26:50,276
वह अक्सर यहाँ आता था। हम अच्छे दोस्त थे।
368
00:26:50,401 --> 00:26:53,029
जिस रात उसे मारा गया, तुमने उसे देखा था?
369
00:26:53,029 --> 00:26:57,033
वह यहीं था। उसने कुछ ड्रिंक पिए,
एक बंदे से मिला।
370
00:26:57,033 --> 00:26:59,076
बंदा? मतलब कोई यार?
371
00:27:00,077 --> 00:27:04,040
ग्राहक। वही उसका पेशा था। राय मत बनाएगा।
372
00:27:04,999 --> 00:27:06,709
बिल्कुल नहीं।
373
00:27:06,834 --> 00:27:09,170
तुमने उसके ग्राहक को पहले यहाँ देखा था?
374
00:27:09,378 --> 00:27:12,131
- मैट?
- वही उसका नाम है? मैट?
375
00:27:12,256 --> 00:27:13,966
वह लगभग हर रात को आता है।
376
00:27:15,217 --> 00:27:17,720
उसकी मौत के बारे में सुनकर
तुमने क्या किया?
377
00:27:17,720 --> 00:27:21,515
उसकी सराय के कमरे में गया,
उसके परिवार के लिए उसका सामान बाँधा।
378
00:27:21,515 --> 00:27:23,351
- उन्हें दे दिया?
- अभी तक नहीं।
379
00:27:23,934 --> 00:27:25,853
टालता रहा हूँ।
380
00:27:26,979 --> 00:27:30,274
जब तक उन्हें नहीं दे देता,
तब तक लगता है कि वह ज़िंदा है।
381
00:27:30,274 --> 00:27:33,486
मैं समझता हूँ। और मैट?
382
00:27:34,320 --> 00:27:35,613
शायद बाद में आएगा।
383
00:27:36,113 --> 00:27:38,616
उसका सामान कुछ देर और रखे रहो, ठीक है?
384
00:27:43,079 --> 00:27:45,623
मैं कुछ देर रुकूँगा।
शायद यह बंदा आ जाए।
385
00:27:45,623 --> 00:27:46,624
ठीक है।
386
00:27:50,002 --> 00:27:50,920
ए-प्लस।
387
00:27:51,045 --> 00:27:53,339
तुम्हारा मैसेज देखकर ऐसा लगा जैसे...
388
00:27:53,547 --> 00:27:57,635
मैं "तड़प" नहीं कहना चाहती,
पर थोड़ा जोश भरा लगा।
389
00:27:57,635 --> 00:27:58,677
मेरे पास एक खबर है।
390
00:27:59,011 --> 00:27:59,845
इतनी जल्दी?
391
00:28:00,096 --> 00:28:03,307
मैं हमारी मनपसंद औषधीय कंपनी में गया था।
392
00:28:03,432 --> 00:28:05,726
मैंने एक जंप बॉक्स बिठाया है।
393
00:28:05,851 --> 00:28:07,770
तुम मज़ाक नहीं कर रहे थे।
394
00:28:07,770 --> 00:28:10,981
कर्मचारी की जानकारी मिलते ही,
मैं प्रणाली में घुसूँगा,
395
00:28:10,981 --> 00:28:15,694
तुम्हारी फ़ाइलें ढूँढ़कर
तुम्हारे पिछले प्रेमी को रोकेंगे,
396
00:28:15,694 --> 00:28:17,488
और तुम्हारा चुराया सामान लेंगे।
397
00:28:17,488 --> 00:28:20,616
- तुम्हें जानकारी कैसे मिलेगी?
- उसकी चिंता मत करो।
398
00:28:20,616 --> 00:28:22,952
- अभी तक नहीं पता।
- अभी तक नहीं पता।
399
00:28:23,661 --> 00:28:24,578
तुम कमाल हो।
400
00:28:25,955 --> 00:28:28,082
मुझे वह प्यारा लगा, उसे ड्रिंक पिलाया।
401
00:28:29,083 --> 00:28:32,503
उसने कहा कि पास में उसकी एक जगह है। सराय।
402
00:28:33,712 --> 00:28:35,381
हम वहाँ गए।
403
00:28:35,381 --> 00:28:38,259
हम बस अंदर घुसे ही थे जब कोई उसके लिए आया।
404
00:28:38,759 --> 00:28:39,802
क्या मतलब?
405
00:28:39,969 --> 00:28:43,597
उसने एक गाड़ी के इंजन की गड़गड़ाहट सुनी,
खिड़की पर गया।
406
00:28:43,597 --> 00:28:46,934
देखा कि कौन था, बोला कि जल्दी लौट आएगा,
407
00:28:47,101 --> 00:28:50,020
- पर नहीं लौटा।
- वह लौटकर नहीं आया।
408
00:28:50,187 --> 00:28:51,397
तुमने गाड़ी देखी थी?
409
00:28:51,814 --> 00:28:53,315
बस सुनी थी।
410
00:28:53,315 --> 00:28:56,986
कुछ मिनट रुका,
पर मुझे किसी नाटक का हिस्सा नहीं बनना था।
411
00:28:56,986 --> 00:28:59,447
नाराज़ पिछला प्रेमी, पुलिस? क्या पता?
412
00:28:59,613 --> 00:29:00,739
मैं वहाँ से निकल आया।
413
00:29:00,739 --> 00:29:02,741
- तेज़ आवाज़ वाली गाड़ी?
- दमदार गाड़ी।
414
00:29:16,797 --> 00:29:18,507
हे भगवान।
415
00:29:18,924 --> 00:29:22,595
तुम चाय या वाइन का गिलास या कुछ और लोगी?
416
00:29:22,761 --> 00:29:24,013
मैं ठीक हूँ।
417
00:29:24,638 --> 00:29:29,810
अगर तुम ठीक हो,
तो फिर इस समय मेरे घर पर क्यों आई हो?
418
00:29:31,395 --> 00:29:33,522
डॉकवाइलर को कल सज़ा सुनाई जाएगी।
419
00:29:34,648 --> 00:29:36,609
मैं वहाँ जाऊँगी। तुम जाओगी?
420
00:29:36,775 --> 00:29:39,820
मुझे अपना बयान देना है,
421
00:29:39,820 --> 00:29:42,198
पर मुझे नहीं लगता कि मैं वह कर पाऊँगी।
422
00:29:43,199 --> 00:29:46,619
बेटा, तुमने जो-जो झेला है,
उसके बाद तुम बिल्कुल कर सकती हो।
423
00:29:47,328 --> 00:29:49,038
सवाल यह है कि क्या तुम चाहती हो?
424
00:29:53,167 --> 00:29:56,003
मुझे नहीं पता कि अब मैं क्या चाहती हूँ।
425
00:29:58,422 --> 00:30:00,090
मुझे देने के लिए कोई राय है?
426
00:30:06,222 --> 00:30:07,890
इसका कोई आसान जवाब नहीं है।
427
00:30:10,476 --> 00:30:12,728
मेरे अपने अनुभव से मुझे पता है कि जिस
428
00:30:14,813 --> 00:30:18,817
आदमी ने आपको नुकसान पहुँचाया हो,
उसे खुद पर हावी होने नहीं दे सकते।
429
00:30:18,817 --> 00:30:23,447
तुमने जो कुछ झेला है,
वह अपने-आप ठीक नहीं होगा।
430
00:30:24,532 --> 00:30:28,327
पर यह मुमकिन है
कि उसका सीधे-सीधे सामना करने से
431
00:30:29,662 --> 00:30:32,164
शायद तुम्हें कुछ हद तक राहत मिले।
432
00:30:34,750 --> 00:30:39,380
मुझे बस डर है कि अगर मैंने ईमानदारी से
यह बयान दिया कि कितने बुरे हाल में हूँ,
433
00:30:39,380 --> 00:30:44,552
तो महकमा मेरी नौकरी को लेकर
मेरी काबिलियत पर सवाल उठाएगा।
434
00:30:46,679 --> 00:30:51,684
पर अगर मैं वहाँ खड़ी होकर
एक अधूरा सच कहूँ कि मैं एकदम ठीक हूँ,
435
00:30:51,684 --> 00:30:53,143
तो फिर क्या फ़ायदा?
436
00:30:59,567 --> 00:31:03,487
और अगर मैं न गई,
तो उसकी बाकी शिकार लड़कियों का क्या?
437
00:31:06,240 --> 00:31:07,950
जो उसका सामना नहीं कर सकतीं।
438
00:31:09,159 --> 00:31:10,578
मैं समझती हूँ,
439
00:31:11,078 --> 00:31:14,206
पर तुम किसी की देनदार नहीं हो, मैडी।
440
00:31:20,921 --> 00:31:22,673
क्या आप अपनी माँ के करीब थीं?
441
00:31:28,929 --> 00:31:31,807
कभी लगता है
काश वह बता पातीं कि क्या करना है?
442
00:31:39,440 --> 00:31:41,525
मुझे पता है तुम पर काफ़ी दबाव है,
443
00:31:42,776 --> 00:31:47,114
पर आखिर में,
तुम्हें यह बयान तभी देना चाहिए
444
00:31:47,114 --> 00:31:49,783
अगर सच में लगे कि यही तुम्हारे लिए सही है।
445
00:32:14,099 --> 00:32:15,934
मैं नहीं हूँ। मैसेज छोड़ दीजिए।
446
00:32:59,645 --> 00:33:02,439
यॉर ऑनर, अब ऑफ़िसर मैडलिन बॉश
447
00:33:02,439 --> 00:33:05,234
अपना पीड़ित प्रभाव बयान देना चाहेंगी।
448
00:33:21,667 --> 00:33:22,876
मैं इनकार करती रही,
449
00:33:24,753 --> 00:33:27,464
खुद से कहती रही कि मैं शिकार नहीं थी।
450
00:33:27,464 --> 00:33:31,969
उसकी दूसरी शिकार लड़कियों की तरह नहीं।
जिनका उसने बलात्कार किया।
451
00:33:34,388 --> 00:33:35,973
वह एक बलात्कारी है।
452
00:33:37,015 --> 00:33:38,976
वह जो है, उसी नाम से बुलाते हैं।
453
00:33:40,769 --> 00:33:42,604
वह मेरे घर में घुसा,
454
00:33:42,730 --> 00:33:46,900
ज़बरदस्ती अंदर आया, मेरी अलमारी में छुपा,
और मेरे घर लौटने का इंतज़ार किया।
455
00:33:48,694 --> 00:33:51,196
मुखौटे की आड़ में उसने मुझ पर हमला किया।
456
00:33:52,406 --> 00:33:54,491
कुछ सुंघाकर मुझे बेहोश किया।
457
00:33:56,535 --> 00:33:58,537
उसने मुझे लाश वाले बैग में डाला,
458
00:33:58,704 --> 00:34:02,875
और गाड़ी से रेगिस्तान में ले गया,
जहाँ मेरी चीखें किसी को न सुनतीं।
459
00:34:06,211 --> 00:34:08,380
जब होश आया, तो उसने फिर कुछ सुंघाया।
460
00:34:08,797 --> 00:34:12,634
एक कामचलाऊ ताबूत में मुझे ज़िंदा दफ़नाया।
461
00:34:15,929 --> 00:34:19,266
मैं मरते-मरते बची।
वह एक चमत्कार था कि नहीं मरी।
462
00:34:22,352 --> 00:34:25,731
मेरे एलएपीडी ऑफ़िसर के दर्जे का
फ़ायदा उठाकर सौदा करना चाहा।
463
00:34:26,982 --> 00:34:31,445
वह असल में जो है, उसके बजाय
खुद को अपहरणकर्ता बताने का षड्यंत्र।
464
00:34:31,445 --> 00:34:33,572
डरपोक और बलात्कारी।
465
00:34:38,285 --> 00:34:39,203
मैं सो नहीं पाती।
466
00:34:40,496 --> 00:34:42,956
चिंड़चिड़ापन रहता है, घबराहट रहती है।
467
00:34:44,625 --> 00:34:48,295
मुझे उस हमले के बार-बार सपने आते हैं
और खयाल आते हैं।
468
00:34:49,546 --> 00:34:50,506
मैं सोते समय...
469
00:34:53,675 --> 00:34:56,678
बत्ती जलाकर और अपने तकिए के नीचे
बंदूक रखकर सोती हूँ।
470
00:34:59,807 --> 00:35:01,975
मेरे परिवार और दोस्तों ने तकलीफ़ झेली।
471
00:35:07,356 --> 00:35:09,733
उनके सहारे के लिए
भगवान की शुक्रगुज़ार हूँ।
472
00:35:14,071 --> 00:35:17,407
फिर भी, मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूँ।
473
00:35:20,035 --> 00:35:23,455
दूसरे शिकारों को उस हद तक हानि पहुँचाई
जो सिर्फ़ सोच सकती हूँ।
474
00:35:41,682 --> 00:35:45,185
तुमने हमारे साथ जो किया, हम वह नहीं हैं।
475
00:35:47,062 --> 00:35:50,357
वह हमारे साथ हुआ कोई अशुभ हादसा था।
476
00:35:50,482 --> 00:35:51,400
बुरी किस्मत है।
477
00:35:54,194 --> 00:35:57,197
पर तुमने हमारे साथ जो किया, तुम वही हो।
478
00:35:59,658 --> 00:36:00,576
तुम नीच हो।
479
00:36:01,618 --> 00:36:04,538
डरपोक, लगातार बलात्कार करने वाला,
और यह सबको पता है।
480
00:36:07,583 --> 00:36:11,920
बाकी की ज़िंदगी
जेल में तुम्हारे साथ जो भी बुरा होगा,
481
00:36:12,045 --> 00:36:13,589
तुम उसके हकदार हो।
482
00:36:16,383 --> 00:36:17,301
मेरी तरफ़ देखो।
483
00:36:28,145 --> 00:36:31,440
तुमने मुझे एक बक्से में डाला,
पर तुमने खुद को दफ़नाया।
484
00:36:57,174 --> 00:36:58,216
अरे।
485
00:37:00,844 --> 00:37:03,305
- तुम पर नाज़ है, मैड्स।
- शुक्रिया।
486
00:37:06,683 --> 00:37:10,437
वह अहसास जो आपका पीछा नहीं छोड़ता था,
कि मुझे हमेशा के लिए खो दिया,
487
00:37:11,980 --> 00:37:13,190
उसने आपका पीछा छोड़ा?
488
00:37:14,232 --> 00:37:17,444
शायद कभी नहीं छोड़ेगा, पर आज जो हुआ,
उससे फ़ायदा हुआ।
489
00:37:17,569 --> 00:37:18,946
आज जो हुआ, उससे फ़ायदा हुआ।
490
00:37:23,033 --> 00:37:25,327
लेक्सी पार्क्स ने बहुत से फ़ोन किए थे।
491
00:37:25,327 --> 00:37:27,829
क्यों लगता है कि मैंने तुम्हें वह सौंपा?
492
00:37:27,955 --> 00:37:29,081
कुछ मिला?
493
00:37:30,958 --> 00:37:36,004
उसकी हत्या से चार दिन पहले, पार्क्स ने
फ़ेल्डमार सर्विस सेंटर में फ़ोन किया।
494
00:37:36,129 --> 00:37:39,466
चौदह मिनट बाद,
उसने वॉना बाई अ वॉच में फ़ोन किया।
495
00:37:39,466 --> 00:37:42,302
- जहाँ से हैरिक ने घड़ी खरीदी थी।
- चार घंटे बाद,
496
00:37:42,302 --> 00:37:45,430
पार्क्स को सर्विंस सेंटर से एक फ़ोन आया।
497
00:37:45,430 --> 00:37:48,016
इन कॉल को "एनएस" क्यों बताया गया है?
498
00:37:49,226 --> 00:37:52,437
शक के दायरे में नहीं।
शेरिफ़ ने यही निर्णय किया।
499
00:37:52,562 --> 00:37:54,940
तो, घड़ी कभी सामने नहीं आई।
500
00:37:54,940 --> 00:37:57,109
मानते हो कि ये शक के दायरे में नहीं?
501
00:37:57,109 --> 00:38:00,946
मैं दुकान में जाऊँगा। फिर खुद तय करूँगा।
502
00:38:09,746 --> 00:38:11,123
हैलो।
503
00:38:12,499 --> 00:38:13,667
गुड मॉर्निंग।
504
00:38:13,667 --> 00:38:15,293
- तुम ले सकती हो।
- शुक्रिया।
505
00:38:20,298 --> 00:38:22,050
तुम जल्दी उठकर चली आई।
506
00:38:22,050 --> 00:38:25,762
बड़ा दिन है। जल्दी करना था।
507
00:38:25,762 --> 00:38:27,973
ड्यूटी के बाद ड्रिंक पियोगी? खुशी मनाना?
508
00:38:27,973 --> 00:38:31,685
मुझे एक रियल एस्टेट एजेंट से मिलना है।
वह मुझे कुछ घर दिखाएगी।
509
00:38:32,060 --> 00:38:34,813
- उसकी ज़रूरत नहीं है।
- मुझे ज़रूरत है। सच में।
510
00:38:36,440 --> 00:38:37,357
वो कहाँ हैं?
511
00:38:37,774 --> 00:38:41,486
पहाड़ी के इस तरफ़।
सिल्वर लेक, लॉस फ़ीलिज़।
512
00:38:41,653 --> 00:38:44,823
उस समय भयंकर ट्रैफ़िक होता है।
सप्ताहांत तक रुक जाओ।
513
00:38:46,241 --> 00:38:49,077
- मैंने काफ़ी देर तक टाला।
- मैं गाड़ी से ले चलता।
514
00:38:49,077 --> 00:38:52,080
इन-एन-आउट बर्गर लेकर
गाड़ी में खा सकते हैं।
515
00:38:54,624 --> 00:38:56,585
मुझे यह खुद से करना होगा।
516
00:38:57,544 --> 00:38:58,879
ठीक है।
517
00:38:59,046 --> 00:39:01,423
- चिंता मत करो।
- मैं चिंता नहीं कर रहा।
518
00:39:02,049 --> 00:39:03,175
बाद में मिलूँगी।
519
00:39:10,849 --> 00:39:14,770
सुना तुमने कमाल कर दिया।
माफ़ करना, मैं नहीं आ पाई।
520
00:39:16,229 --> 00:39:17,773
खुशी है कि वह बीती बात है।
521
00:39:17,981 --> 00:39:21,151
बॉश, पता है मैं हमेशा ज़ाहिर नहीं करती,
522
00:39:22,527 --> 00:39:23,987
पर तुम मुझसे बात कर सकती हो।
523
00:39:25,322 --> 00:39:26,239
पता है।
524
00:39:37,209 --> 00:39:38,376
आपकी क्या मदद करूँ?
525
00:39:38,543 --> 00:39:42,380
मैं कुछ समय पहले यहाँ आया था।
महिलाओं की एक घड़ी देखी थी।
526
00:39:42,547 --> 00:39:44,549
ओडमार्स पीगे रॉयल ओक।
527
00:39:44,674 --> 00:39:47,469
एक थी। सम्पत्ति की बिक्री। हमने बेच दी।
528
00:39:47,469 --> 00:39:48,720
आप इकट्ठा करते हैं?
529
00:39:48,720 --> 00:39:52,474
मेरा एक दोस्त है, विंसेंट हैरिक।
उसने वह घड़ी पत्नी के लिए ली थी।
530
00:39:52,474 --> 00:39:54,976
हम अपने ग्राहकों के बारे में
बात नहीं कर सकते।
531
00:39:54,976 --> 00:39:56,937
यहाँ कोई घड़ी है जो देखना चाहेंगे?
532
00:39:56,937 --> 00:39:58,188
- कौन मर गया?
- क्या मतलब?
533
00:39:58,188 --> 00:40:01,274
सम्पत्ति की बिक्री के लिए
किसी को मरना होगा, है न?
534
00:40:01,483 --> 00:40:05,403
लोग अपना इकट्ठा किया सामान
कई कारणों से बेचते हैं।
535
00:40:07,239 --> 00:40:09,866
"पीटर और पॉल न्वेन।" इनमें से तुम कौन हो?
536
00:40:10,200 --> 00:40:13,620
- पूछ सकता हूँ आपको क्यों जानना है?
- एक तहकीकात कर रहा हूँ।
537
00:40:13,620 --> 00:40:14,746
आपके पास बिल्ला है?
538
00:40:14,746 --> 00:40:18,834
अगर तुम साथ देने को तैयार हो,
तो बिल्ला दिखाने की ज़रूरत नहीं है।
539
00:40:19,960 --> 00:40:23,046
- मैं पीटर न्वेन हूँ। यह किस बारे में है?
- हत्या के।
540
00:40:24,881 --> 00:40:26,675
यह औरत कभी यहाँ आई थी?
541
00:40:26,800 --> 00:40:28,718
यहाँ रोज़ बहुत से लोग आते हैं।
542
00:40:28,718 --> 00:40:32,806
लेक्सी पार्क्स नाम है,
विंसेंट हैरिक से शादी हुई।
543
00:40:32,931 --> 00:40:35,058
उसने इसके लिए तुमसे एक घड़ी खरीदी थी।
544
00:40:35,308 --> 00:40:39,020
उसकी हत्या से चार दिन पहले,
उसने उसकी मरम्मत के लिए यहाँ फ़ोन किया।
545
00:40:39,896 --> 00:40:42,440
अब याद आया। मेरे भाई ने फ़ोन पर बात की थी।
546
00:40:42,649 --> 00:40:45,777
हम मरम्मत नहीं करते,
इसलिए फ़ेल्डमार में फ़ोन करने को कहा।
547
00:40:45,902 --> 00:40:48,488
फ़ोन रिकॉर्ड से पता चलता है
कि मरम्मत सेंटर में
548
00:40:48,488 --> 00:40:50,448
फ़ोन करने के बाद यहाँ फ़ोन किया।
549
00:40:50,448 --> 00:40:53,660
नहीं पता कि हमें फ़ोन करने से
पहले या बाद कहाँ फ़ोन किया।
550
00:40:53,660 --> 00:40:56,538
तुम्हारा भाई कहाँ है?
इस बारे में उससे बात करनी है।
551
00:40:56,538 --> 00:40:58,790
- वह छुट्टी पर है।
- कब तक?
552
00:40:58,790 --> 00:40:59,875
जब तक वापस नहीं आता।
553
00:41:01,084 --> 00:41:03,378
मेरे पास आपके लिए और जानकारी नहीं है।
554
00:41:03,378 --> 00:41:06,131
अब, अगर आप इजाज़त दें, एक ग्राहक आया है।
555
00:41:06,131 --> 00:41:08,383
अपने भाई से कहना कि फ़ोन करे। ज़रूरी है।
556
00:41:15,557 --> 00:41:17,726
गुड मॉर्निंग। आपकी कोई मदद करूँ?
557
00:41:25,358 --> 00:41:29,654
यह बंदा काफ़ी करीब आ रहा है।
हमें क्या करना चाहिए?
558
00:41:35,452 --> 00:41:36,369
अब कहाँ जा रहा है?
559
00:41:39,372 --> 00:41:43,585
- ला सिएनेगा पर दक्षिण की ओर। 10 नंबर?
- कहीं भी जा रहा होगा।
560
00:41:45,670 --> 00:41:48,715
कभी न कभी बात यहाँ तक पहुँचेगी
जहाँ कोई चारा नहीं होगा।
561
00:41:48,715 --> 00:41:50,425
शायद, अभी वह समय नहीं आया।
562
00:41:52,135 --> 00:41:54,346
अरे, अरे। देखो कौन देरी से काम पर आया।
563
00:41:55,764 --> 00:41:56,681
फिर से एक साथ।
564
00:41:56,890 --> 00:41:59,476
अभी एक बंदा उस घड़ी की तलाश में आया था।
565
00:41:59,476 --> 00:42:00,477
कैसा बंदा?
566
00:42:04,022 --> 00:42:07,192
-"हैरी बॉश।" पुलिसवाला?
- बातों से तो लगता था।
567
00:42:07,317 --> 00:42:09,277
बोला बिल्ला दिखाने की ज़रूरत नहीं।
568
00:42:09,277 --> 00:42:11,363
बोला किसी हत्या की तहकीकात कर रहा है।
569
00:42:11,363 --> 00:42:13,573
- लेक्सी पार्क्स।
- तुम घबराना बंद करो।
570
00:42:19,246 --> 00:42:20,956
- अभी भी घबराना बंद करूँ?
- धत्।
571
00:42:28,088 --> 00:42:31,383
बॉश से जो कुछ कहा, मुझे वह बताओ
या अपने भाई को अलविदा कहो।
572
00:42:31,383 --> 00:42:34,177
उस घड़ी के बारे में पूछा।
पार्क्स ने फ़ोन पर जो कहा।
573
00:42:34,177 --> 00:42:36,680
मैंने कहा
घड़ी की मरम्मत करवाना चाहती थी!
574
00:42:36,680 --> 00:42:39,683
पीटर, मुझे तुम पर यकीन है।
575
00:42:55,407 --> 00:42:57,033
बॉश : लेगसी में अगली बार...
576
00:42:57,033 --> 00:42:58,451
कोई आरोप लगाए जाएँगे?
577
00:42:58,451 --> 00:43:00,954
आज की कहानी पर कुछ टिप्पणी करना चाहेंगी?
578
00:43:00,954 --> 00:43:04,165
ज़ाहिर है, कोई मेरा नाम
बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
579
00:43:04,165 --> 00:43:06,501
मैं ठीक हूँ। वाकई।
580
00:43:06,668 --> 00:43:10,171
बुरा मत मानिएगा, पर इस समय
मुझे चिकित्सा नहीं करवानी।
581
00:43:10,297 --> 00:43:12,716
एलएपीडी! हमारे पास
तलाशी वारंट है। खोलो।
582
00:43:13,300 --> 00:43:14,926
अब यह क्या नई मुसीबत है?
583
00:43:14,926 --> 00:43:16,011
मुझे वकील चाहिए।
584
00:43:16,136 --> 00:43:17,345
यह देखो।
585
00:43:17,846 --> 00:43:21,099
वह पुलिसवाली याद है,
जो पाँच महीने पहले अगवा हुई थी?
586
00:43:21,224 --> 00:43:22,267
वह उसकी बेटी है।
587
00:43:24,102 --> 00:43:25,395
अरे, बाप रे!
588
00:44:46,351 --> 00:44:48,353
संवाद अनुवादक
परवीन कौर शोम
589
00:44:48,353 --> 00:44:50,438
{\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल