1
00:00:06,006 --> 00:00:07,883
बॉश : लेगसी में इससे पहले...
2
00:00:09,301 --> 00:00:11,220
दो हत्या वाले मामले के बारे में सुना?
3
00:00:11,220 --> 00:00:13,973
- आपके मामले से संबंध है?
- मैं करीब पहुँच रहा हूँ।
4
00:00:14,098 --> 00:00:16,225
- हौसला रखो।
- क्या पता रख भी पाऊँगा।
5
00:00:16,225 --> 00:00:18,602
हमारा बंदा निर्दोष है। कातिल आज़ाद है।
6
00:00:18,728 --> 00:00:19,895
वह मिले तो बताइएगा।
7
00:00:19,895 --> 00:00:22,189
तुम्हारे पापा कमाल के डिटेक्टिव हैं।
8
00:00:22,189 --> 00:00:24,108
उनका मानना है डेविड बेकसूर है।
9
00:00:24,233 --> 00:00:26,527
उसे लगता है उसका संबध दूसरी हत्याओं से है।
10
00:00:26,527 --> 00:00:27,445
बिल्कुल।
11
00:00:27,445 --> 00:00:30,781
चौकसी के काम में माहिर हैं।
शायद किसी ने मेरा पीछा किया।
12
00:00:30,906 --> 00:00:33,367
दोबारा लगा दो।
लगे कि मेरा ठिकाना जानते हैं।
13
00:00:33,701 --> 00:00:35,161
लेक्सी पार्क्स को जानते थे?
14
00:00:35,161 --> 00:00:38,748
उसके साथ जो हुआ, भयानक था।
डॉ. शूबर्ट ने हमसे घड़ी खरीदी थी।
15
00:00:38,748 --> 00:00:39,957
मुझे उसका नंबर चाहिए।
16
00:00:39,957 --> 00:00:42,668
- तुमने हफ़्ते का अंत कहा था।
- मैंने मन बदल लिया।
17
00:00:42,793 --> 00:00:46,672
कई बार जेम्स को गिरफ़्तार किया।
उसे मुखबिर की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।
18
00:00:46,672 --> 00:00:48,507
इस मामले में घड़ी अहम सबूत है।
19
00:00:48,507 --> 00:00:51,719
- मिस पार्क्स?
- मेरे पति कानून प्रवर्तन में हैं।
20
00:00:51,719 --> 00:00:54,263
हम चोरी का सामान नहीं खरीदेंगे।
21
00:00:54,388 --> 00:00:55,514
बायें हाथ का खेल।
22
00:00:57,933 --> 00:00:59,101
यहाँ क्या कर रहे हैं?
23
00:00:59,101 --> 00:01:01,061
हम तक पहुँचने लायक कुछ नहीं है।
24
00:01:01,187 --> 00:01:02,563
वह खतरा उठाना चाहते हो?
25
00:01:02,688 --> 00:01:05,316
दो ज़बरदस्त होते हैं।
घड़ी की दुकान में दो कातिल।
26
00:01:05,441 --> 00:01:07,318
गली में दो दरवाज़ों का बंद होना।
27
00:01:07,443 --> 00:01:09,278
दो पुलिसवालों ने चैंडलर को रोका।
28
00:01:09,403 --> 00:01:10,237
चलो।
29
00:01:17,870 --> 00:01:19,580
दो ज़बरदस्त होते हैं।
30
00:01:20,331 --> 00:01:21,832
विन स्कली की याद आती है।
31
00:02:01,205 --> 00:02:03,040
यहाँ से निकल चलते हैं।
32
00:03:06,896 --> 00:03:09,148
बॉश : लेगसी
33
00:03:30,961 --> 00:03:34,840
हैलो। कैसा लग रहा है?
34
00:03:38,677 --> 00:03:40,429
मानो गाड़ी से टक्कर हुई हो।
35
00:03:42,765 --> 00:03:46,143
यह कैसे मुमकिन है कि मुझे आईवी लगा है
और तुम जाने को तैयार हो?
36
00:03:46,143 --> 00:03:49,521
तुम्हारे सिर में चोट लगी है
और ये निगरानी में रखना चाहते हैं।
37
00:03:53,108 --> 00:03:54,443
तुम्हें कुछ याद है?
38
00:03:56,320 --> 00:04:00,240
हेडलाइट नहीं थी।
तेज़ आवाज़, हार्ली के जैसी।
39
00:04:01,867 --> 00:04:03,035
दमदार गाड़ी।
40
00:04:03,035 --> 00:04:05,913
हमसे टकराने से पहले
उसकी रफ़्तार तेज़ होते सुनी थी।
41
00:04:06,956 --> 00:04:09,208
- वह गलती नहीं थी।
- हमारी जान जा सकती थी।
42
00:04:09,333 --> 00:04:11,669
शायद वही इरादा था।
43
00:04:14,338 --> 00:04:16,548
- रुपहले रंग की।
- तुमने देखी थी?
44
00:04:17,549 --> 00:04:20,511
पीछे देखने वाले आईने में। बस एक झलक।
45
00:04:23,097 --> 00:04:27,309
वैसे मैं बताना चाहूँगा कि मेरी बिजली वाली
गाड़ी के चलते हम बच गए।
46
00:04:29,186 --> 00:04:30,270
वह कैसे?
47
00:04:30,396 --> 00:04:35,234
पेट्रोल की टंकी नहीं थी।
तो पेट्रोल नहीं था, आग नहीं लगी।
48
00:04:35,359 --> 00:04:37,820
हाँ, वह सिर्फ़ फ़िल्मों में होता है।
49
00:04:37,820 --> 00:04:41,615
- पक्का?
- हाँ। भ्रम तोड़ने की माफ़ी चाहता हूँ, यार।
50
00:04:46,537 --> 00:04:47,830
अब तुम बस आराम करो।
51
00:04:53,877 --> 00:04:55,337
तुम क्या कर रहे हो?
52
00:04:57,965 --> 00:04:59,550
मैं कुछ देर रुकूँगा।
53
00:05:01,468 --> 00:05:03,929
उससे अच्छा यह पता करो कि इसके पीछे कौन है।
54
00:05:03,929 --> 00:05:05,889
हाँ, करूँगा।
55
00:05:05,889 --> 00:05:10,060
कुछ देर तुम्हारे साथ यहाँ बैठूँगा।
56
00:05:16,442 --> 00:05:19,194
फ़ेडरल इमारत
57
00:05:19,319 --> 00:05:20,821
तुम्हारे अंदर वाले का क्या?
58
00:05:20,821 --> 00:05:23,615
रमीरेज़? बेकार। शायद उसका सच सामने आ गया।
59
00:05:24,199 --> 00:05:26,702
हाँ। तो आगे क्या करना है?
60
00:05:26,702 --> 00:05:29,705
तलाशी वारंट।
चैंडलर के घर और दफ़्तर के लिए।
61
00:05:30,456 --> 00:05:31,373
बहुत अच्छी बात है।
62
00:05:31,498 --> 00:05:34,084
सहायक यूएस अटॉर्नी ने आखिर इजाज़त दे दी।
63
00:05:34,209 --> 00:05:37,588
- मैंने कहा था कि वह सबसे अच्छी चाल है।
- अब वह हो रहा है।
64
00:05:37,588 --> 00:05:40,090
अब बस बारीकियों पर ध्यान दे रहे हैं।
65
00:05:40,090 --> 00:05:41,425
और तब तक क्या करें?
66
00:05:42,092 --> 00:05:43,719
मैंने उस बारे में कुछ सोचा है।
67
00:06:13,957 --> 00:06:14,875
हल्का लगता है।
68
00:06:15,000 --> 00:06:17,503
- और चाहिए तो और काम करो।
- भाड़ में जाओ।
69
00:06:17,503 --> 00:06:19,213
- ज़बान संभालकर।
- तुम संभालो।
70
00:06:19,338 --> 00:06:22,049
बहुत समझदार हो। तुम लगभग मेरी उम्र की हो।
71
00:06:22,174 --> 00:06:26,261
शायद वही दिक्कत है।
शायद बूढ़ी हो गई हो, जान।
72
00:06:26,261 --> 00:06:29,598
नहीं, सच में। भाड़ में जाओ।
73
00:06:30,682 --> 00:06:32,893
आज रात एक अच्छे मुर्गे पर नज़र है।
74
00:06:32,893 --> 00:06:36,772
शुक्र है कि किसी को अभी भी
विरोधी कार्य नीति में यकीन है।
75
00:06:36,897 --> 00:06:39,191
- उसे खुश करो।
- जैसे कि वह मुमकिन है।
76
00:06:41,985 --> 00:06:45,197
{\an8}-कितने में चाहिए?
- पूरे के लिए बारह हज़ार।
77
00:06:45,656 --> 00:06:47,533
{\an8}ज़्यादा से ज़्यादा आठ का होगा।
78
00:06:47,658 --> 00:06:51,120
{\an8}मेरे पास मोल-भाव करने का
समय नहीं है। पंद्रह।
79
00:06:52,162 --> 00:06:53,497
{\an8}बीस कहूँ?
80
00:06:55,624 --> 00:06:56,667
{\an8}अच्छा, बारह।
81
00:07:00,796 --> 00:07:02,589
{\an8}धत् तेरे की। पंद्रह।
82
00:07:02,714 --> 00:07:07,636
{\an8}अगर कोई गड़बड़ होती,
तो यह वीडियो उनका बीमा था।
83
00:07:08,720 --> 00:07:11,557
शायद उन्होंने नहीं सोचा था
कि मारे जा सकते हैं।
84
00:07:12,182 --> 00:07:14,685
ग्राहक ने कहा था
कि जिस रात जेम्स गायब हुआ,
85
00:07:14,685 --> 00:07:16,436
उसने सराय में दमदार गाड़ी सुनी।
86
00:07:17,604 --> 00:07:18,897
रुपहली दमदार गाड़ी।
87
00:07:31,410 --> 00:07:32,494
हैलो।
88
00:07:34,163 --> 00:07:36,874
कल रात मेरा दोस्त
हमारी गाड़ी यहाँ लाया था।
89
00:07:36,874 --> 00:07:39,710
ज़रा सी टक्कर हुई थी, सामने बुरा हाल था।
90
00:07:39,710 --> 00:07:41,378
रुपहली दमदार गाड़ी, तेज़ आवाज़।
91
00:07:41,503 --> 00:07:42,963
- चार्जर?
- हाँ।
92
00:07:42,963 --> 00:07:46,008
सीट के नीचे मेरी बेटी के
जन्मदिन का तोहफ़ा रह गया।
93
00:07:46,133 --> 00:07:47,718
शुक्र है मेरे बच्चे नहीं हैं।
94
00:07:50,179 --> 00:07:53,640
- मैं यहाँ न मिला तो बक्से में छोड़ देना।
- शुक्रिया, यार।
95
00:08:25,380 --> 00:08:28,425
नौकरानी सेवा - चालान
96
00:08:51,240 --> 00:08:52,824
इतनी जल्दी लौट आईं?
97
00:08:52,824 --> 00:08:55,953
मिस्टर ग्रीन, मुझे पानी की
टंकी का फुटेज फिर से चाहिए।
98
00:08:56,078 --> 00:08:59,414
- ज़रूर।
- इन तारीखों का।
99
00:09:01,291 --> 00:09:06,713
थोड़ा समय लगेगा।
आप एक और कब्र का पत्थर लेना चाहेंगी?
100
00:09:07,506 --> 00:09:08,715
एक की ही गुंजाइश है।
101
00:09:11,051 --> 00:09:11,969
माफ़ करना।
102
00:09:14,096 --> 00:09:15,472
हाँ, मैथ्यू?
103
00:09:17,099 --> 00:09:18,267
हे भगवान!
104
00:09:20,852 --> 00:09:23,397
मैं वहाँ जल्द से जल्द पहुँचती हूँ।
105
00:09:23,522 --> 00:09:24,606
बुरी खबर है?
106
00:09:24,731 --> 00:09:27,234
प्लीज़, मेरा फुटेज निकाल दो।
107
00:09:28,819 --> 00:09:31,613
इस बार उतना ही जितना माँगा,
उससे ज़्यादा नहीं।
108
00:09:32,948 --> 00:09:33,824
पक्का?
109
00:09:36,326 --> 00:09:37,661
बहुत अच्छी खबर है।
110
00:09:39,746 --> 00:09:41,748
शुक्रिया, ब्रेंडा। बाय।
111
00:09:43,292 --> 00:09:45,252
बॉश को बस खरोंच लगी।
112
00:09:45,377 --> 00:09:49,298
धत् तेरे की। और दूसरा बंदा?
113
00:09:49,423 --> 00:09:52,551
थोड़ी चोट आई है। आज किसी समय
अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
114
00:10:02,978 --> 00:10:05,731
उसे बाद में संभाल लेंगे।
115
00:10:05,856 --> 00:10:09,443
तुम्हें बताया कि छत वाले
नए बार में गई थी? द पेंड्री होटल?
116
00:10:09,443 --> 00:10:11,236
हाँ, वह जाने लायक है?
117
00:10:11,236 --> 00:10:15,073
क्योंकि ड्यूटी के बाद पॉलीना
और मैं जाएँगी, अगर तुम्हारा मन हो।
118
00:10:15,198 --> 00:10:18,994
- पेरेज़ नहीं जाएगा?
- उसे काम है। तो कैसा था?
119
00:10:18,994 --> 00:10:20,579
- नज़ारा अच्छा है।
- अच्छा है।
120
00:10:20,704 --> 00:10:22,247
हर ड्रिंक के बारह डॉलर।
121
00:10:22,372 --> 00:10:23,790
- बाप रे।
- हाँ।
122
00:10:23,915 --> 00:10:26,126
तो तुम किसके साथ गई थी?
123
00:10:27,377 --> 00:10:29,212
- बार में?
- हाँ, बार में।
124
00:10:30,505 --> 00:10:32,632
खास तौर पर किसी के साथ नहीं।
125
00:10:32,632 --> 00:10:34,968
तुम अकेली तो नहीं पी रही थी, है न?
126
00:10:35,093 --> 00:10:37,220
- बिल्कुल नहीं।
- यह चेतावनी है।
127
00:10:37,220 --> 00:10:39,264
मैडलिन बॉश?
128
00:10:40,724 --> 00:10:41,600
हाँ?
129
00:10:41,725 --> 00:10:44,353
एफ़बीआई। हम कुछ बात करना चाहेंगे।
130
00:10:52,486 --> 00:10:54,905
तुम्हें याद है, 6 अगस्त को तुम कहाँ थी?
131
00:10:57,699 --> 00:10:59,242
क्यों याद होगा?
132
00:10:59,368 --> 00:11:03,121
उसी दिन कार्ल रॉजर्स को रिहा किया गया था।
133
00:11:03,246 --> 00:11:05,332
पापा का सामान बाँधने में मदद कर रही थी।
134
00:11:05,457 --> 00:11:07,876
- बस तुम और तुम्हारे पापा?
- हाँ।
135
00:11:07,876 --> 00:11:12,047
रॉजर्स को बिना सज़ा के रिहा होते देखकर
तुम्हारा खून खौला होगा।
136
00:11:14,508 --> 00:11:18,804
उसने मुझे मारने के लिए सुपारी दी थी।
ज़ाहिर है, मुझे खुशी नहीं हुई थी।
137
00:11:18,929 --> 00:11:22,349
और हनी चैंडलर? वह नाराज़ थीं?
138
00:11:24,309 --> 00:11:26,436
हम सब नाराज़ थे।
139
00:11:26,561 --> 00:11:29,356
तीन हफ़्ते बाद,
25 अगस्त की रात, साउथ बे में
140
00:11:29,356 --> 00:11:31,942
एक तेल की पाइपलाइन में धमाका हुआ था।
141
00:11:35,487 --> 00:11:36,863
दुर्घटना?
142
00:11:36,988 --> 00:11:38,448
किसी ने उसे उड़ाया था।
143
00:11:39,449 --> 00:11:44,121
मुझे उस बारे में कुछ नहीं पता।
किसी को चोट लगी थी?
144
00:11:44,329 --> 00:11:47,290
- तुम्हें याद है उस रात तुम कहाँ थी?
- नहीं।
145
00:11:48,333 --> 00:11:51,586
कुछ दिन बाद रॉजर्स की हत्या कर दी गई।
146
00:11:52,254 --> 00:11:55,424
- उनमें कोई संबंध है?
- हमें लगता तो यही है।
147
00:12:00,178 --> 00:12:04,099
जिस रात पाइपलाइन उड़ाई गई,
तुम्हें पता है तुम्हारे पापा कहाँ थे?
148
00:12:05,475 --> 00:12:06,810
मुझे कुछ नहीं पता।
149
00:12:08,979 --> 00:12:11,898
- शायद आपको खुद उनसे पूछना चाहिए।
- हमने कोशिश की।
150
00:12:14,776 --> 00:12:16,069
तुम्हें नहीं बताया?
151
00:12:16,194 --> 00:12:17,612
घरेलू आतंकवाद?
152
00:12:20,115 --> 00:12:21,783
मैं भी अपना मुँह बंद रखता।
153
00:12:24,119 --> 00:12:26,371
शायद मुझे और सवालों के जवाब नहीं देने।
154
00:12:27,664 --> 00:12:29,875
जैसा बाप, वैसी बेटी।
155
00:12:30,125 --> 00:12:31,334
आपको बाहर छोड़ देता हूँ।
156
00:12:44,431 --> 00:12:49,060
वे मुझे एक नई जेल में
ले जा रहे थे और वहाँ जो डिप्टी थे,
157
00:12:51,104 --> 00:12:54,566
एक मिनट के लिए उन्होंने मुझे
हॉल में अकेला छोड़ दिया।
158
00:12:57,486 --> 00:13:00,780
फिर चार-पाँच बंदे मुझ पर टूट पड़े
159
00:13:03,074 --> 00:13:04,993
और मुझे खूब पीटा।
160
00:13:05,702 --> 00:13:07,496
डिप्टी ने रोकने की कोशिश की?
161
00:13:08,788 --> 00:13:10,540
वे देर से बचाने के लिए आए।
162
00:13:14,544 --> 00:13:17,839
- उन्होंने भी मुझे मारा।
- पहरेदार भी शामिल थे?
163
00:13:21,218 --> 00:13:24,930
मैंने एक शेरिफ़ की
पत्नी को मारा है। याद है?
164
00:13:30,185 --> 00:13:31,436
मैं देख लूँगी।
165
00:13:32,229 --> 00:13:33,522
लुईस को फ़ोन कर सकती हो?
166
00:13:35,023 --> 00:13:37,359
उससे कहना कि मैं ठीक हूँ।
167
00:13:37,609 --> 00:13:38,568
ज़रूर।
168
00:13:57,921 --> 00:13:58,755
हैलो, मैड्स।
169
00:13:58,880 --> 00:14:01,216
अभी एफ़बीआई ने मुझसे पूछताछ की। काम पर।
170
00:14:02,676 --> 00:14:03,885
तुम अभी वहीं हो?
171
00:14:04,010 --> 00:14:06,513
- मैं अभी निकल रही हूँ।
- डे लॉन्गप्रे।
172
00:14:06,513 --> 00:14:07,847
पंद्रह मिनट।
173
00:14:11,851 --> 00:14:14,396
- डिटेक्टिव एलिस।
- माइक, सिटी गैराज।
174
00:14:14,521 --> 00:14:16,815
- ए, गाड़ी बन गई?
- अभी काम शुरू नहीं किया।
175
00:14:16,815 --> 00:14:20,360
उम्मीद है दोस्त को तोहफ़ा मिला होगा,
पर चाबी देना भूल गया।
176
00:14:21,111 --> 00:14:22,946
- तोहफ़ा?
- बच्चे के जन्मदिन का।
177
00:14:22,946 --> 00:14:26,700
चाबियाँ न मिलने तक काम नहीं कर सकता।
कल प्राइमर का काम करना था।
178
00:14:26,700 --> 00:14:30,036
गधा। मैं उसे फ़ोन करूँगा।
179
00:14:30,161 --> 00:14:32,872
उससे कहना बक्से में डाल दे।
हम बंद कर रहे हैं।
180
00:14:32,998 --> 00:14:34,082
हाँ, कह दूँगा।
181
00:14:40,964 --> 00:14:41,840
पापा।
182
00:14:42,841 --> 00:14:46,386
- आपने कहा ज़रा सी टक्कर है।
- एयरबैग की खरोंच हैं। मैं ठीक हूँ।
183
00:14:48,305 --> 00:14:51,433
एफ़बीआई ने जो कहा, क्या वह सच है?
184
00:14:51,558 --> 00:14:54,644
हमें मिलना नहीं चाहिए।
अगर तुम्हें कठघरे में खड़ा किया...
185
00:14:54,644 --> 00:14:57,105
पाइपलाइन। रॉजर्स। कुछ भी सच है?
186
00:14:57,230 --> 00:14:59,316
- चिंता करने की ज़रूरत नहीं।
- ज़रूरत है।
187
00:15:02,027 --> 00:15:03,945
- मुझे सच बताइए।
- नहीं बता सकता।
188
00:15:03,945 --> 00:15:08,033
माफ़ करना, मैड्स। मैं नहीं बता सकता।
इसी में तुम्हारी भलाई है।
189
00:15:09,993 --> 00:15:13,496
अच्छा। मैं समझ गई।
नहीं, मैं सच में समझ सकती हूँ।
190
00:15:15,123 --> 00:15:16,958
शायद अपने सवाल का जवाब मिल गया।
191
00:15:18,793 --> 00:15:20,837
जो करना है, वह कीजिए।
192
00:15:20,962 --> 00:15:22,922
मुझे तुमको बचाना है।
193
00:15:28,511 --> 00:15:32,182
बड़ी मेहरबानी, पर तुम्हें
मेरा खयाल रखने की ज़रूरत नहीं है।
194
00:15:32,307 --> 00:15:35,518
ग्रीन टी है। सूजन के लिए अच्छी होती है।
195
00:15:37,896 --> 00:15:39,564
कैसा लग रहा है?
196
00:15:39,564 --> 00:15:41,441
- दर्द है।
- हाँ?
197
00:15:44,944 --> 00:15:47,322
क्या यह उसी बंदे का एक और काम है?
198
00:15:48,239 --> 00:15:49,240
हाँ।
199
00:15:50,742 --> 00:15:53,745
- खतरा है?
- न।
200
00:15:53,870 --> 00:15:57,540
कल रात वाला हादसा इससे अलग था,
जो इस नियम को साबित करता है।
201
00:15:57,540 --> 00:16:00,085
हाँ, मैं यह बात कभी समझ नहीं पाई।
202
00:16:00,085 --> 00:16:03,296
अगर अलग है,
तो क्या वह नियम को गलत साबित नहीं करता?
203
00:16:03,421 --> 00:16:04,756
यही लगेगा।
204
00:16:04,881 --> 00:16:07,217
मैं जो कर रहा हूँ, वह एक आम चीज़ है।
205
00:16:07,217 --> 00:16:10,637
ज़ूम करके वीडियो फुटेज को सुधार रहा हूँ,
206
00:16:10,637 --> 00:16:13,473
फिर एक चालान से एक पता ढूँढ़कर निकालना है।
207
00:16:13,473 --> 00:16:14,724
सुरक्षित और उबाऊ।
208
00:16:16,309 --> 00:16:19,646
- यह तो व्यक्तिगत जाँच का काम है।
- हाँ, खास कुछ नहीं है।
209
00:16:19,771 --> 00:16:24,109
नहीं। तुम जिस हद तक काम करते हो,
उतना किसी हैकर को नहीं करते देखा।
210
00:16:24,609 --> 00:16:27,445
मेरी कई चीज़ों में दिलचस्पी
और कई प्रतिभाएँ हैं।
211
00:16:28,571 --> 00:16:31,074
तुम जो यह सब कर रहे हो, यह कानूनी है?
212
00:16:31,199 --> 00:16:33,785
कुछ हद तक अनिश्चित है।
213
00:16:34,994 --> 00:16:36,705
मुझे अनिश्चित काम पसंद हैं।
214
00:16:37,789 --> 00:16:38,665
वह तो पता है।
215
00:16:43,128 --> 00:16:47,132
फुटेज से पता चलता है कि उस रात
एलिस और लॉन्ग जेम्स की सराय में थे।
216
00:16:47,257 --> 00:16:50,301
तो, लेक्सी पार्क्स से क्या लेना-देना है?
217
00:16:50,427 --> 00:16:53,680
डॉ. शूबर्ट पत्नी के लिए
एक बहुत महँगी घड़ी खरीदते हैं,
218
00:16:53,680 --> 00:16:56,307
- फिर उससे चुराते हैं।
- कर्ज़ चुकाने के लिए।
219
00:16:56,307 --> 00:16:59,436
- एलिस और लॉन्ग।
- वे वह घड़ी न्वेन भाइयों को बेचते हैं।
220
00:16:59,686 --> 00:17:03,356
विंस हैरिक अपनी पत्नी
लेक्सी पार्क्स के लिए वह घड़ी खरीदता है।
221
00:17:03,356 --> 00:17:06,401
- टूट जाती है, मरम्मत करवाती है।
- पता चला कि चोरी की है।
222
00:17:06,401 --> 00:17:08,153
वह ऑडिट की धमकी देती है,
223
00:17:08,153 --> 00:17:11,448
इससे उनके, एलिस और लॉन्ग के
समझौते का पर्दाफ़ाश होता।
224
00:17:11,448 --> 00:17:12,907
जो यह नहीं होने दे सकते।
225
00:17:13,032 --> 00:17:16,453
वे लेक्सी पार्क्स को मारते हैं,
डेविड फ़ॉस्टर को फँसा देते हैं।
226
00:17:16,578 --> 00:17:20,540
उसके लिए जेम्स एलेन को मारते हैं।
फ़ॉस्टर की गवाही देने वाला बंदा।
227
00:17:20,665 --> 00:17:24,502
और मौका ए वारदात पर पाया गया डीएनए?
लेक्सी पार्क्स के शरीर पर और अंदर?
228
00:17:24,627 --> 00:17:28,256
साबित हो सकता है कि बलात्कार
और हत्या के समय फ़ॉस्टर मीलों दूर था
229
00:17:28,256 --> 00:17:31,718
पर मौका ए वारदात पर पाए गए
डीएनए का क्या करें?
230
00:17:31,718 --> 00:17:35,305
- मैं अभी भी ट्रेस जाँच के इंतज़ार में हूँ।
- कुछ भी हो सकता है।
231
00:17:49,360 --> 00:17:51,863
फ़ेड्स ने आज मैडी से पूछताछ की।
232
00:17:51,863 --> 00:17:54,115
- उसने क्या बताया?
- उसे कुछ नहीं पता।
233
00:17:54,240 --> 00:17:56,409
अच्छी बात है। यूँ ही पूछताछ कर रहे हैं।
234
00:17:56,409 --> 00:17:58,912
मैं नहीं चाहता
उसका करियर इसकी भेंट चढ़े।
235
00:17:58,912 --> 00:18:01,539
भेंट नहीं चढ़ेगा। मेरा यकीन करो।
236
00:18:05,877 --> 00:18:09,088
इस समय बेलीज़ में 23 डिग्री तापमान है।
237
00:18:09,756 --> 00:18:11,466
यहाँ 23 डिग्री तापमान है।
238
00:18:12,884 --> 00:18:14,093
वह हमारे पीछे पड़ा है।
239
00:18:15,595 --> 00:18:16,888
हमें कितना खतरा है?
240
00:18:17,013 --> 00:18:21,184
इस तरह कहते हैं। मुझे अपनी गर्दन पर
तलवार लटकती नज़र आ रही है।
241
00:18:22,101 --> 00:18:23,269
तो, क्या करना है?
242
00:18:24,562 --> 00:18:26,105
सब कुछ खत्म करना होगा।
243
00:18:36,658 --> 00:18:39,953
यॉर ऑनर, जब तक सुनवाई नहीं होती
डेविड फ़ॉस्टर को सुरक्षित
244
00:18:39,953 --> 00:18:41,162
रहने का हक है।
245
00:18:41,287 --> 00:18:44,082
यॉर ऑनर, यह एक मामूली झड़प थी...
246
00:18:44,207 --> 00:18:46,835
पहरा देने वाले डिप्टी ने भी मारा।
247
00:18:46,960 --> 00:18:48,586
यह एक गंभीर आरोप है।
248
00:18:48,711 --> 00:18:50,171
पीड़ित को देखते हुए
249
00:18:50,171 --> 00:18:52,799
और यह कि जेल में
शेरिफ़ के महकमे के लोग हैं,
250
00:18:52,799 --> 00:18:55,343
अपनी सुरक्षा को लेकर
मिस्टर फ़ॉस्टर की चिंता
251
00:18:55,343 --> 00:18:57,262
और रक्षा की शपथ लेने वालों के हाथों
252
00:18:57,262 --> 00:19:00,515
हिंसक प्रतिशोध का डर
अच्छी तरह से स्थापित है।
253
00:19:03,017 --> 00:19:04,269
मिस्टर लैंडर्थ,
254
00:19:04,269 --> 00:19:08,064
आप सच में बचाव पक्ष की
गुज़ारिश पर आपत्ति जताएँगे? कहिए?
255
00:19:08,940 --> 00:19:10,525
नहीं, यॉर ऑनर।
256
00:19:10,650 --> 00:19:14,028
मैं आदेश जारी करूँगा
कि उन्हें सुरक्षात्मक हिरासत में रखा जाए।
257
00:19:14,028 --> 00:19:16,990
जब तक मिस्टर फ़ॉस्टर हिरासत में हैं,
सुनवाई तक
258
00:19:16,990 --> 00:19:19,033
और उसके दौरान, उनकी सुरक्षा का
259
00:19:19,033 --> 00:19:22,370
ज़िम्मा लेते हुए
महकमे को खास सावधानी बरतनी होगी।
260
00:19:23,746 --> 00:19:25,748
शुक्रिया, यॉर ऑनर।
261
00:19:27,333 --> 00:19:28,209
उप।
262
00:19:28,334 --> 00:19:30,837
डिटेक्टिव एलिस से
बात करनी है। वह वहाँ हैं?
263
00:19:30,962 --> 00:19:31,921
नहीं, वह बाहर हैं।
264
00:19:32,046 --> 00:19:35,216
एक तवायफ़ को पकड़ा,
जिसके पास उनका बिज़नेस कार्ड मिला।
265
00:19:35,216 --> 00:19:37,719
उसकी जानकारी लेने से पहले
सोचा फ़ोन कर लूँ।
266
00:19:37,719 --> 00:19:41,306
वह और उनका साथी लॉन्ग बीच में
डीएचएस पूछताछ खत्म कर रहे हैं।
267
00:19:41,306 --> 00:19:42,473
सेल फ़ोन नंबर है?
268
00:19:42,599 --> 00:19:45,393
हाँ, है। शुक्रिया, मैं उनसे बात कर लूँगा।
269
00:20:17,592 --> 00:20:20,136
- तो?
- दो औरतें। धंधे वाली लगती हैं।
270
00:20:20,261 --> 00:20:22,764
- कैसे पता?
- एक ग्राहक के साथ हैं।
271
00:20:25,642 --> 00:20:28,436
खिड़की पर टेडी बेयर रखा है।
272
00:20:28,436 --> 00:20:31,898
किसी बात का इशारा है।
वरना काम में हैं। उन पर नज़र रखना।
273
00:20:31,898 --> 00:20:32,899
हाँ।
274
00:20:56,881 --> 00:20:59,384
- डॉ. शूबर्ट?
- मैं आपकी कोई मदद करूँ?
275
00:20:59,509 --> 00:21:01,928
हैरी बॉश। कुछ हत्याओं की
तहकीकात कर रहा हूँ।
276
00:21:01,928 --> 00:21:04,681
शायद आप कोई मदद कर पाएँ।
277
00:21:04,806 --> 00:21:07,684
- किस बारे में है?
- लेक्सी पार्क्स।
278
00:21:11,312 --> 00:21:13,606
हाँ। देखना मुश्किल है, सर्जन के लिए भी।
279
00:21:13,982 --> 00:21:15,191
हमारा मानना है
280
00:21:15,316 --> 00:21:18,069
कि आपको और शायद आपकी पत्नी को खतरा है।
281
00:21:18,069 --> 00:21:20,571
मैं अंदर आकर अकेले में बात कर सकता हूँ?
282
00:21:27,870 --> 00:21:29,956
- आपकी पत्नी घर पर हैं?
- वह नैपा में है।
283
00:21:43,803 --> 00:21:45,388
मैं इसे रिकॉर्ड कर सकता हूँ?
284
00:21:45,388 --> 00:21:46,764
ज़रूर। आपकी मर्ज़ी।
285
00:21:49,225 --> 00:21:52,895
मुझे वाकई नहीं पता आपको
क्यों लगता है कि मेरा इसमें हाथ है।
286
00:21:53,021 --> 00:21:53,980
हाँ, है।
287
00:21:57,316 --> 00:21:59,736
मेरा एक नाम है, पेशा है।
288
00:21:59,861 --> 00:22:02,238
अगर आप ज़िंदा न बचे,
तो कुछ नहीं रहेगा, है न?
289
00:22:02,238 --> 00:22:03,740
अगर आपने अभी सच बताया,
290
00:22:03,740 --> 00:22:07,869
तो मैं आपको और आपके नाम को
तहकीकात से दूर रखने की पूरी कोशिश करूँगा।
291
00:22:08,870 --> 00:22:09,954
एलिस और लॉन्ग।
292
00:22:17,920 --> 00:22:19,630
वह एक बेवकूफ़ी भरी गलती थी।
293
00:22:22,175 --> 00:22:25,011
- मैंने हद पार की थी। मरीज़ के साथ सोया था।
- कब?
294
00:22:25,136 --> 00:22:29,891
कुछ साल पहले। उसे घर पर
देखने गया था। वह मेरी नियमित मरीज़ थी।
295
00:22:30,016 --> 00:22:31,184
आपको फँसाया गया था।
296
00:22:31,309 --> 00:22:33,394
उसकी कमरासाथी भी वहाँ थी और...
297
00:22:35,354 --> 00:22:37,607
सिलसिला बढ़ता चला गया और...
298
00:22:37,607 --> 00:22:41,277
पूरी बात को वीडियो में
रिकॉर्ड किया गया। स्ट्रीम करने के लिए।
299
00:22:41,402 --> 00:22:43,529
कुछ दिन बाद, वे दोनों आ पहुँचे।
300
00:22:43,529 --> 00:22:45,073
मुझे वीडियो दिखाया।
301
00:22:45,073 --> 00:22:49,786
कहा कि अगर मैंने उन्हें
1,00,000 डॉलर न दिए, तो उसे मेरी पत्नी,
302
00:22:49,786 --> 00:22:53,956
मेरे साथियों, कैलिफ़ोर्निया मेडिकल
एथिक्स बोर्ड को भेज देंगे।
303
00:22:54,082 --> 00:22:56,793
- अब भी उन्हें पैसे देते हैं?
- महीने के 10,000 डॉलर।
304
00:22:57,835 --> 00:23:01,506
घर जाकर मरीज़ों को देखकर
फ़ालतू पैसे कमाता हूँ। धत् तेरे की!
305
00:23:07,678 --> 00:23:09,430
ए, देखो कौन आया है।
306
00:23:09,764 --> 00:23:11,557
वह इस बार नहीं बच सकता।
307
00:23:15,728 --> 00:23:17,146
नौ-एक-एक। परेशानी बताइए।
308
00:23:17,271 --> 00:23:19,315
मैं जॉर्ज शूबर्ट हूँ। मुझे मदद चाहिए।
309
00:23:19,315 --> 00:23:23,694
मैं 1110, सिएरा एल्टा वे,
वेस्ट हॉलीवुड में रहता हूँ।
310
00:23:23,694 --> 00:23:25,780
दो हथियारबंद मेरे घर में घुस रहे हैं।
311
00:23:25,905 --> 00:23:27,698
सर, प्लीज़ लाइन पर रहिए।
312
00:23:36,207 --> 00:23:38,668
- वे कहीं भी हो सकते हैं।
- अलग हो जाएँ?
313
00:23:38,876 --> 00:23:40,086
मैं आगे जाता हूँ।
314
00:23:41,254 --> 00:23:42,380
हम कहाँ जा रहे हैं?
315
00:23:45,049 --> 00:23:47,135
मुझे मेरा फ़ोन दीजिए। जाइए!
316
00:23:58,312 --> 00:23:59,856
यहीं रहिए, दरवाज़ा बंद रखिए।
317
00:23:59,856 --> 00:24:01,858
- आप?
- देखने जा रहा हूँ वे कहाँ हैं।
318
00:24:01,858 --> 00:24:04,360
- मदद के लिए बुलाएँगे?
- मैं पुलिसवाला नहीं हूँ।
319
00:24:04,610 --> 00:24:08,614
- मज़ाक कर रहे हैं?
- चुप रहिए। दरवाज़ा बंद कर लीजिए।
320
00:24:53,075 --> 00:24:55,661
गोली मत चलाना! मैं हूँ!
321
00:24:55,786 --> 00:24:58,748
शांत हो जाओ, ठीक है? सब ठीक है।
322
00:25:00,541 --> 00:25:02,335
उस बंदे ने कहा वह पुलिसवाला है।
323
00:25:04,754 --> 00:25:07,381
सब ठीक है, जॉर्ज, ठीक है?
324
00:25:11,010 --> 00:25:13,763
कसम से, मैंने उसे कुछ नहीं बताया।
325
00:25:14,388 --> 00:25:17,475
मुझे तुम पर यकीन है। सब ठीक है, यार।
326
00:25:18,976 --> 00:25:20,603
नीचे आ जाओ।
327
00:25:48,256 --> 00:25:51,342
तुम फँस चुके हो, एलिस। पुलिस आ रही है।
328
00:25:51,467 --> 00:25:52,510
भाड़ में जाओ, बॉश!
329
00:26:04,105 --> 00:26:05,273
धत् तेरे की।
330
00:26:12,780 --> 00:26:15,783
एंबुलेंस बुलाओ। मैं मर रहा हूँ।
331
00:26:18,160 --> 00:26:19,704
तुम नहीं बचोगे।
332
00:26:22,331 --> 00:26:26,043
- एलिस कहाँ जा रहा है?
- भाड़ में जाओ।
333
00:26:30,298 --> 00:26:32,174
हममें से कुछ चुगलखोर नहीं होते।
334
00:26:32,550 --> 00:26:34,552
खुद से यही कहता रह, साले।
335
00:26:39,682 --> 00:26:41,183
एक आदमी बाहर आ रहा है।
336
00:26:41,183 --> 00:26:43,978
एलएपीडी का सेवानिवृत्त ऑफ़िसर।
हथियार नहीं है।
337
00:26:43,978 --> 00:26:46,272
दिख रहा है, चलो!
338
00:26:48,357 --> 00:26:49,608
घूम जाओ।
339
00:26:57,491 --> 00:27:01,412
शेरिफ़
वेस्ट हॉलीवुड स्टेशन
340
00:27:01,537 --> 00:27:05,291
अगर मैंने उन्हें 1,00,000 डॉलर न दिए,
तो मेरी पत्नी को भेज देगा।
341
00:27:06,917 --> 00:27:10,838
कहानी कितनी ही दिलचस्प क्यों न हो,
मरे हुए आदमी से सवाल नहीं कर सकते।
342
00:27:10,963 --> 00:27:13,632
- शायद बॉश ने ज़बरदस्ती बुलवाया हो।
- सच में?
343
00:27:13,758 --> 00:27:18,012
आपने बताने को कहा था। मैंने असली
कातिल को ढूँढ़ा। अब आपको पता है।
344
00:27:18,012 --> 00:27:20,264
बातों में जितना समय बर्बाद करेंगे,
345
00:27:20,264 --> 00:27:22,266
एलिस उतना दूर जाता रहेगा।
346
00:27:23,517 --> 00:27:25,936
काम पूरा होने तक
आपका हथियार हमारे पास रहेगा।
347
00:27:26,062 --> 00:27:27,563
अपना काम कीजिए।
348
00:27:39,200 --> 00:27:42,078
बीचवुड कैन्यन में
तुम्हारा वह सेफ़ हाउस अब भी है?
349
00:27:42,203 --> 00:27:43,329
हाँ।
350
00:27:43,454 --> 00:27:47,041
बचकर निकलने से पहले एलिस कोई भी
सबूत पीछे नहीं छोड़ना चाहेगा।
351
00:27:48,250 --> 00:27:50,086
तुम उसे ले सकते हो।
352
00:27:50,211 --> 00:27:52,296
मो को पता और चाबी दे दोगी?
353
00:27:52,421 --> 00:27:54,131
ज़रूर। किसके लिए चाहिए?
354
00:27:54,131 --> 00:27:57,385
एलिस और लॉन्ग की कुछ धंधे वालियाँ हैं।
355
00:27:57,510 --> 00:27:59,720
और वे बयान दे सकती हैं।
356
00:27:59,887 --> 00:28:03,182
कम से कम जबरन वसूली वाले धंधे को लेकर।
357
00:28:03,307 --> 00:28:06,060
मुझे कोई एतराज़ नहीं।
बस वहाँ दुकान खोलकर न बैठें।
358
00:28:06,185 --> 00:28:09,021
समझ गया। मैं इस बात पर ज़ोर देकर कहूँगा।
359
00:28:09,021 --> 00:28:11,524
रंगरलियाँ नहीं। शुक्रिया।
360
00:28:18,823 --> 00:28:21,033
एलिस की कोई खबर नहीं है।
361
00:28:21,033 --> 00:28:25,079
नहीं, अगर वह समझदार है
और वह है, तो काफ़ी दूर निकल चुका है।
362
00:28:27,581 --> 00:28:29,125
और अपराध में उसका भागीदार?
363
00:28:29,250 --> 00:28:30,876
अभी भी क्रिटिकल यूनिट में है।
364
00:28:33,421 --> 00:28:36,882
आपको कैसा लग रहा है?
आज जो भी हुआ, उस सब को लेकर?
365
00:28:38,092 --> 00:28:39,510
सोने में मुश्किल नहीं होगी।
366
00:28:39,927 --> 00:28:43,097
कठोर लगता है। थोड़ा सा।
367
00:28:43,597 --> 00:28:47,184
बेकार में रहम मत खाओ, मैड्स।
वे उसके हकदार नहीं हैं।
368
00:28:47,184 --> 00:28:48,644
पता है।
369
00:28:53,149 --> 00:28:54,650
फिर भी। मैं सोच भी नहीं सकती।
370
00:28:56,694 --> 00:28:58,612
उम्मीद है कभी नौबत भी नहीं आएगी।
371
00:28:59,113 --> 00:29:00,489
मैं भी उम्मीद करता हूँ।
372
00:29:06,620 --> 00:29:09,165
कुछ दिन पहले, मैंने उसके साथ काम किया था।
373
00:29:09,290 --> 00:29:10,583
- क्या?
- एलिस।
374
00:29:12,501 --> 00:29:17,465
इंसानों की तस्करी वाले मामले में
उसने मेरे साथ काम करना चाहा।
375
00:29:17,465 --> 00:29:18,799
कमीना कहीं का।
376
00:29:18,924 --> 00:29:20,217
बस फ़ायदा उठा रहा था।
377
00:29:23,387 --> 00:29:27,016
आपके और पार्क्स मामले के बारे में
जानकारी हासिल करने के लिए।
378
00:29:28,142 --> 00:29:29,518
तुम्हारी गलती नहीं, मैड्स।
379
00:29:31,687 --> 00:29:33,606
आप मुझसे झूठ नहीं बोलेंगे, है न?
380
00:29:36,233 --> 00:29:38,027
न। नहीं बोलूँगा।
381
00:29:39,570 --> 00:29:43,282
पर मैड्स, यह...
कुछ बातें हैं, जो तुम्हें नहीं बता सकता।
382
00:29:43,407 --> 00:29:44,783
हाँ, पता है।
383
00:29:44,909 --> 00:29:47,995
पर, नहीं, मैं तुमसे कभी झूठ नहीं बोलूँगा।
384
00:29:50,998 --> 00:29:51,832
पता है।
385
00:29:55,461 --> 00:29:58,881
मुझे माफ़ करना, मेरे किए का अंजाम
तुम्हें भुगतना पड़ता है।
386
00:30:15,814 --> 00:30:16,941
धत् तेरे की।
387
00:30:20,861 --> 00:30:23,572
कोई बात नहीं, बेटा। कोई बात नहीं।
388
00:30:27,117 --> 00:30:29,203
चश्मे के बिना पढ़ नहीं पा रहा।
389
00:30:29,203 --> 00:30:31,539
तुम्हें पता है यह क्या है, बॉश। खोलो।
390
00:30:34,250 --> 00:30:37,419
कमीने। यहाँ आओ, बेटा। चलो।
391
00:30:39,088 --> 00:30:40,339
चलो।
392
00:30:46,637 --> 00:30:48,806
एफ़बीआई
एविडेंस रिस्पॉन्स टीम
393
00:30:49,473 --> 00:30:50,933
हर चीज़ दोबारा देख लेना।
394
00:30:55,145 --> 00:30:56,438
तुम्हारा जाना ठीक होगा।
395
00:30:56,730 --> 00:30:57,982
शायद नहीं जाना चाहिए।
396
00:30:58,691 --> 00:31:01,068
मैं गुज़ारिश नहीं कर रही। और अपना फ़ोन दो।
397
00:31:07,700 --> 00:31:11,328
बस करो। इन्हें वापस रखो। रुक जाओ।
398
00:31:11,453 --> 00:31:14,832
ये फ़ाइलें मिस चैंडलर के
फ़र्म के साथ जुड़ने से पहले की हैं।
399
00:31:34,893 --> 00:31:36,895
अच्छा। काम होने के बाद मुझे मैसेज करना।
400
00:31:39,440 --> 00:31:43,569
- तुम्हारा दफ़्तर लगभग हो गया है।
- वहाँ कुछ नहीं है। यह सब बकवास है।
401
00:31:43,569 --> 00:31:46,196
तुम्हें वहाँ कुछ नहीं मिलेगा।
दोनों को पता है।
402
00:31:46,322 --> 00:31:47,656
हमारे पास काफ़ी समय है।
403
00:32:01,712 --> 00:32:03,589
मार्टिन, मुझे वाकई अफ़सोस है।
404
00:32:05,633 --> 00:32:08,344
आज मेरे नाम पर एक धब्बा लगा, हनी।
405
00:32:08,469 --> 00:32:09,803
मैं इसे ठीक कर सकती हूँ।
406
00:32:10,888 --> 00:32:12,514
मुझे नहीं लगता ठीक कर सकती हो।
407
00:32:13,390 --> 00:32:16,602
मैंने तुम्हें शुरू से ही
इसके बारे में आगाह किया था।
408
00:32:17,728 --> 00:32:21,482
मैंने यहाँ जो खड़ा किया है,
उसकी हिफ़ाज़त करना मेरी ज़िम्मेदारी है।
409
00:32:24,443 --> 00:32:25,653
मेरी फ़र्म की।
410
00:32:26,487 --> 00:32:28,989
मार्टिन, प्लीज़।
411
00:32:38,457 --> 00:32:41,293
घंटों बीत चुके हैं।
रॉजर्स का कोई कागज़ात नहीं।
412
00:32:42,544 --> 00:32:43,545
धीरज रखो।
413
00:32:44,380 --> 00:32:46,090
शायद औरत ने उन्हें मिटा दिया।
414
00:32:50,552 --> 00:32:54,056
हॉलीवुड। यह सूचना लाइन है।
ऑफ़िसर बॉश बोल रही हूँ।
415
00:32:55,974 --> 00:32:58,102
नेशनल और ओवरलैंड पश्चिम की ओर जा रहे हैं?
416
00:33:00,229 --> 00:33:01,605
अच्छी बात है, शुक्रिया।
417
00:33:02,981 --> 00:33:05,150
अरे, मुझे लगा आज तुम्हारी छुट्टी है?
418
00:33:05,150 --> 00:33:06,568
मदद के लिए जो भी हो पाए।
419
00:33:06,568 --> 00:33:09,238
एलिस को लेकर।
एक फ़ालतू बंदा हमेशा काम आता है।
420
00:33:13,158 --> 00:33:16,120
हॉलीवुड। यह सूचना लाइन है।
ऑफ़िसर बॉश बोल रही हूँ।
421
00:33:16,245 --> 00:33:18,163
तो काम का कुछ मिला?
422
00:33:19,289 --> 00:33:21,208
रॉजर्स को लेकर अभी तक कुछ नहीं।
423
00:33:21,333 --> 00:33:24,002
कुछ और ढेर देखने बाकी हैं।
ज़्यादा समय नहीं लगेगा।
424
00:33:24,920 --> 00:33:26,171
- एजेंट जेम्स?
- हाँ।
425
00:33:26,797 --> 00:33:28,507
सभी को यह सुनना चाहिए।
426
00:33:31,802 --> 00:33:33,011
मैं वापस फ़ोन करूँगा।
427
00:33:33,137 --> 00:33:38,350
बुरी खबर है? ऐसलन?
अब तुम उनके पैसे कैसे लौटाओगे?
428
00:33:38,350 --> 00:33:40,978
- यह क्या कह रही हैं?
- मुँह बंद रखो।
429
00:33:41,103 --> 00:33:43,772
तुम रूसियों से भाग सकते हो,
पर छुप नहीं सकते।
430
00:33:43,772 --> 00:33:47,401
बेकार की बातें छोड़ो
और बताओ तुम्हें क्या चाहिए?
431
00:33:48,402 --> 00:33:51,613
- यह थंब ड्राइव में नहीं था।
- उसने हमारा साथ नहीं दिया।
432
00:33:51,739 --> 00:33:54,116
चैंडलर के निजी क्लाउड के बैकप में मिला।
433
00:33:54,116 --> 00:33:58,495
उसे पाइपलाइन के
धमाके के बारे में पता था। उसी समय।
434
00:34:27,399 --> 00:34:29,067
हम भी कहानी निकाल सकते हैं।
435
00:34:52,674 --> 00:34:54,134
बॉश : लेगसी में अगली बार...
436
00:34:54,259 --> 00:34:57,638
अगर न्याय में बाधा डाली,
तो तुम्हें उम्रकैद की सज़ा होगी।
437
00:34:57,763 --> 00:34:59,389
यह फ़ेडरल सरकार है।
438
00:34:59,389 --> 00:35:02,851
उनकी दोषसिद्धि लगभग हर बार
सही साबित होती है।
439
00:35:02,976 --> 00:35:05,938
{\an8}यह कुछ तो कर रही है।
मुझे इसके आगे शर्मिंदा नहीं होना।
440
00:35:05,938 --> 00:35:09,858
वह निर्दोष है। आप जानते हैं,
वह जानता है, यहाँ सब जानते हैं।
441
00:35:09,983 --> 00:35:12,945
एलिस अब भी आज़ाद है
और आपने हिफ़ाज़त के लिए मना किया।
442
00:35:12,945 --> 00:35:15,781
कुछ नहीं कह सकते कि वह आगे क्या करेगा।
443
00:35:15,781 --> 00:35:17,032
अभी भी बंदूक रखती हो?
444
00:35:17,157 --> 00:35:21,078
मैं उनकी परछाईं से नहीं बच सकती।
वह हमेशा उस रेखा पर चले हैं।
445
00:35:21,078 --> 00:35:24,998
न्याय और बदले के बीच में।
446
00:36:46,830 --> 00:36:48,832
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
447
00:36:48,832 --> 00:36:50,918
{\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल